India Post GDS 1st Merit List 2026 Pdf: 23,757 पदों का रिजल्ट आया, मोबाइल से PDF में ऐसे देखें अपना चयन

By: Shubham

On: October 13, 2026

Follow Us:

भारतीय डाक विभाग में नौकरी का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर आ चुकी है। ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट 12 अक्टूबर को जारी कर दी गई है। इस भर्ती के लिए कुल 23,757 पद शामिल हुए हैं। उम्मीदवार अब अपने राज्य या पोस्टल सर्किल की चयन सूची ऑनलाइन डाउनलोड कर पाएंगे।

जिन अभ्यर्थियों ने जुलाई 2026 के Schedule-II के तहत BPM, ABPM और डाक सेवक पदों पर आवेदन किया हुआ है वह मोबाइल से भी रिजल्ट देख सकते है। खास बात यह है कि पहली सूची में चुने गए उम्मीदवारों को 27 अक्टूबर तक दस्तावेज सत्यापन कराना होगा। ऐसे में सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और संबंधित डिवीजन की जानकारी तैयार कर रख लें ताकि मेरिट लिस्ट देखने मे आसानी हो सके।

India Post GDS Merit List 2026 का नया अपडेट

डाक विभाग ने आधिकारिक GDS Online Engagement पोर्टल पर Schedule-II, July 2026 की List-I of Shortlisted Candidates प्रकाशित कर दी है। यह सूची पोस्टल सर्किल के अनुसार अलग-अलग PDF में उपलब्ध है।

मेरिट लिस्ट में उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन नंबर, चयनित पद, पोस्ट ऑफिस, डिवीजन, श्रेणी और दसवीं के अंकों का प्रतिशत दिया गया है। इसलिए PDF डाउनलोड करने के बाद केवल नंबर नहीं, बल्कि बाकी विवरण भी जांचना जरूरी है।

विभागभारतीय डाक विभाग
भर्तीGDS Schedule-II, July 2026
कुल पद23,757
पदBPM, ABPM, Dak Sevak
पहली मेरिट लिस्ट12 अक्टूबर 2026
रिजल्ट माध्यमCircle-wise PDF
चयन का आधार10वीं के अंक
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन27 अक्टूबर 2026 तक
आधिकारिक वेबसाइटindiapost.gov.in

मोबाइल से GDS First Merit List PDF कैसे डाउनलोड करें?

मेरिट लिस्ट देखने के लिए किसी साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं है। उम्मीदवार अपने फोन के ब्राउज़र से इंडिया पोस्ट की वेबसाइट खोलकर संबंधित सर्किल का रिजल्ट देख सकते है इसके लिए आवेदन करते समय मिला रजिस्ट्रेशन नंबर अपने पास रखें और नीचे दी गई प्रक्रिया जरूर अपनाएं।

  1. India Post GDS का पोर्टल खोलें।
  2. Shortlisted Candidates: Schedule-II, July-2026 विकल्प को चुनें।
  3. अपने पोस्टल सर्किल पर क्लिक जरूर करें।
  4. List-I की PDF डाउनलोड पर क्लिक करें।
  5. PDF खोलकर Search विकल्प को चुनें।
  6. अपना Registration Number जरूर दर्ज करें।
  7. नंबर मिलने पर पद, डिवीजन और अंकों का विवरण देखें और अपने फॉर्म से मिलाएं।

India Post GDS Circle Wise Result PDF Link

डाक विभाग ने अलग-अलग पोस्टल सर्किलों के लिए पहली चयन सूची जारी करी गई है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित सभी संबंधित सर्किलों के उम्मीदवार अपनी PDF देख सकते है। नीचे प्रमुख राज्यों की आधिकारिक PDF लिस्ट दी गई है। अन्य राज्यों के लिए मुख्य पोर्टल पर अपने सर्किल का विकल्प चुनें और देखें।

पोस्टल सर्किलपहली मेरिट लिस्ट
उत्तर प्रदेशPDF डाउनलोड
बिहारPDF डाउनलोड
मध्य प्रदेशPDF डाउनलोड
राजस्थानPDF डाउनलोड
महाराष्ट्रPDF डाउनलोड
पश्चिम बंगालPDF डाउनलोड
अन्य सर्किलआधिकारिक पोर्टल

GDS मेरिट लिस्ट में चयन कैसे हुआ?

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होता है। उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाता है। मेरिट की गणना चार दशमलव स्थानों तक करी जाती है।

प्रत्येक पोस्टल सर्किल या पोस्ट ऑफिस में चयन के अंक अलग हो सकते है इसलिए किसी एक राज्य का कटऑफ सभी उम्मीदवारों पर लागू नहीं होता है।

पहली मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद क्या करें?

शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को संबंधित डिविजनल कार्यालय में 27 अक्टूबर 2026 तक मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना जरूर होगा। निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने से उम्मीदवारी प्रभावित हो सकती है।

दस्तावेक सत्यापन के लिए 10वीं की मार्कशीट, पहचान एवं जन्मतिथि प्रमाण, लागू आरक्षण प्रमाणपत्र और सरकारी चिकित्सा संस्थान का मेडिकल सर्टिफिकेट तैयार रखें। मूल दस्तावेजों के साथ दो सेट स्वप्रमाणित फोटोकॉपी भी साथ अवश्य ले जाएं।

पहली लिस्ट में नंबर नहीं मिला तो क्या होगा?

पहली सूची में रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं मिलने पर अभी अगली सरकारी सूचना का इंतजार कर सकते हैं। सत्यापन के दौरान पद खाली रहने पर विभाग पूरक मेरिट लिस्ट जारी कर सकता है।

हालांकि दूसरी सूची में चयन निश्चित नहीं है इसलिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें और नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगने वाले मेसेज से सावधान रहे।

India Post GDS Result 2026 से जुड़े जरूरी सवाल-जबाब

क्या India Post GDS 2026 की पहली मेरिट लिस्ट जारी हो गई है?

हां, पोस्ट ऑफिस भर्ती Schedule-II, July 2026 की पहली मेरिट लिस्ट 12 अक्टूबर को जारी करी गई है।

India Post GDS 2026 में चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन कब होगा?

पहली सूची के अनुसार 27 अक्टूबर 2026 तक संबंधित पोस्ट ऑफिस डिविजनल कार्यालय में सत्यापन कराना जरूरी है।

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment