MP Half Yearly Exam 2026-27: एमपी सरकारी स्कूलों में 18 नवंबर से परीक्षाएं, 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए नया टाइम टेबल हुआ जारी

By: Shubham

On: November 5, 2026

Follow Us:

MP Half Yearly Exam 2026-27

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी हो गया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की परीक्षाओं के लिए दिनांक और समय निर्धारित कर दिया है। इस बार सभी कक्षाओं की परीक्षाएं एक साथ शुरू नहीं होंगी। कक्षा 11वीं और 12वीं के पेपर पहले आयोजित होंगे।

मध्य प्रदेश बॉर्ड द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार कक्षा 11वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर 2026 तक चलेंगी। जबकि कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 21 नवंबर से शुरू होने वाली है। दोनों समूहों के लिए परीक्षा का समय अलग रखा गया है। ऐसे में छात्रों को अपनी कक्षा का टाइम टेबल देखकर ही तैयारी करनी चाहिए।

MP Half Yearly Exam 2026-27 क्या है?

एमपी अर्द्धवार्षिक परीक्षा सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र के बीच आयोजित होने वाली परीक्षा है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों ने अब तक कितना पाठ्यक्रम समझा है, इसका आकलन करना है। परीक्षा के परिणाम से शिक्षकों को भी उन विषयों की पहचान करने में मदद मिलती है, जिनमें बच्चों को अतिरिक्त अभ्यास की जरूरत है।

कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए ये परीक्षाएं खास तौर पर उपयोगी है, क्योंकि इसके बाद बोर्ड परीक्षा की तैयारी को बेहतर बनाने का समय मिल पाता है। जबकि कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्र अपनी पढ़ाई की कमजोरियों को पहचानकर अगली परीक्षा से पहले सुधार कर सकते है।

एमपी अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 का नया शेड्यूल

एमपी बोर्ड लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी टाइम टेबल में कक्षाओं के अनुसार अलग-अलग दिनांक निर्धारित करी गई है। विद्यार्थियों को संबंधित स्कूल से विषय अनुसार समय-सारणी देख लेनी चाहिए।

परीक्षाअर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27
विभागलोक शिक्षण संचालनालय, मध्य प्रदेश
कक्षाएं9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं
11वीं-12वीं परीक्षा18 से 30 नवंबर 2026
9वीं-10वीं परीक्षा21 से 30 नवंबर 2026
9वीं-10वीं का समयसुबह 10:00 से दोपहर 1 बजे
11वीं-12वीं का समयदोपहर 02:00 से शाम 5 बजे
अभिभावक-शिक्षक बैठक7 दिसंबर 2026
परिणाम तैयार करने की तारीख12 दिसंबर 2026 तक

कक्षा 9वीं और 10वीं की परीक्षा सुबह की पाली में होगी

कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होंगी। परीक्षा के लिए 03 घंटे निर्धारित हैं। विद्यार्थियों को पेपर शुरू होने से पहले स्कूल पहुंचना बहुत जरूरी है।

दोनों कक्षाओं के विषयों का क्रम अलग हो सकता है। इसलिए केवल परीक्षा शुरू होने की दिनांक जानना पर्याप्त नहीं होगा। विद्यार्थी अपनी कक्षा का पूरा टाइम टेबल स्कूल के सूचना से प्राप्त करें, ताकि किसी विषय की तैयारी छूट न जाए।

कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों का पहला पेपर 18 नवंबर को

हायर सेकेंडरी कक्षाओं की परीक्षाएं 18 नवंबर से शुरू होने वाली है। कक्षा 11वीं में पहले दिन इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेस, राजनीति शास्त्र और जीव विज्ञान जैसे विषय निर्धारित किए है। जबकि कक्षा 12वीं में भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र और अन्य संबंधित विषयों के पेपर आयोजित होंगे।

इन दोनों कक्षाओं की परीक्षा दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक होगी। विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के विद्यार्थियों के विषय अलग-अलग होने के कारण सभी छात्रों को अपनी विषय अनुसार दिनांक ध्यान से देखनी चाहिए।

परीक्षा के दौरान छात्रों को किन नियमों का पालन करना होगा?

शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से 30 मिनट पहले परीक्षा कक्ष में पहुंचना होगा। उत्तर पुस्तिका परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले और प्रश्न पत्र 05 मिनट पहले दिए जाएंगे।

परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखना जरूरी है। जिन विषयों की परीक्षा मुख्य समय-सारणी में शामिल नहीं है, उनका कार्यक्रम विद्यालय स्तर पर निर्धारित किया जा सकता है। ऐसे विद्यार्थियों को अपने प्राचार्य या संबंधित शिक्षक से जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।

अर्द्धवार्षिक परीक्षा का रिजल्ट कब आएगा?

परीक्षाएं समाप्त होने के बाद विद्यालय स्तर पर उत्तर पुस्तिकाओं का रिजल्ट बनाया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 07 दिसंबर 2026 को अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित होगी, जिसमें विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर चर्चा की जाऐगी।

इसके बाद 12 दिसंबर 2026 तक परीक्षा परिणाम EMS पोर्टल पर तैयार करने के निर्देश है। छात्र अपने परिणाम और अंकों की जानकारी संबंधित विद्यालय से प्राप्त कर सकेंगे।

MP Half Yearly Exam 2026 FAQ

एमपी अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026 कब से शुरू होगी?

कक्षा 11वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 नवंबर से और कक्षा 9वीं-10वीं की परीक्षाएं संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 21 नवंबर 2026 से शुरू आयोजित होंगी।

एमपी अर्द्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल कहां मिलेगा?

विद्यार्थी अपनी विषय अनुसार समय-सारणी स्कूल से प्राप्त कर सकते है। विभागीय जानकारी के लिए लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश और MPBSE की वेबसाइट भी देख सकते है।

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment