Ration Card E-KYC 2026: राशन कार्ड वालों के लिए e-KYC कराना जरूरी, ऐसे करें घर बैठे मोबाइल से ई-केवाईसी

By: Shubham

On: November 5, 2026

Follow Us:

Ration Card E-KYC 2026

यदि आप या आपका परिवार केंद्र सरकार की फ्री राशन योजना से राशन दुकान से हर महीने मुफ्त अनाज मिलता है, तो राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराना बहुत जरूरी है। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की ओर से लाभार्थियों का आधार आधारित वेरीफिकेशन किया जा रहा है। जिन भी परिवारों के सदस्यों की ई-केवाईसी अधूरी है, वह आधिकारिक मोबाइल ऐप की मदद से भी अपनी पहचान वेरीफाई कर सकते है।

इस प्रक्रिया के लिए हर बार राशन दुकान पर जाने की जरूरत नहीं होगी। सरकार का Mera eKYC ऐप मोबाइल कैमरे से फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा देता है। लेकिन, मोबाइल से वेरीफाई की उपलब्धता राज्य और तकनीकी व्यवस्था पर निर्भर करती है। जिन लोगों को ऐप चलाने में परेशानी हो रही है, तो वह राशन दुकान पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते है।

Ration Card E-KYC 2026 क्या है?

राशन कार्ड ई-केवाईसी एक डिजिटल सत्यापन प्रक्रिया है, इसके माध्यम से सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज लाभार्थियों की पहचान आधार से मिलाई जाती है। इसका कारण यह सुनिश्चित करना है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मिलने वाला राशन सही और पात्र परिवारों तक पहुंचे पाए।

इसमें राशन कार्ड पर दर्ज परिवार के सदस्यों का अलग-अलग वेरीफाई किया जाता है। इससे पुराने या गलत रिकॉर्ड की पहचान करने में मदद मिलती है। केवल परिवार के मुखिया की ई-केवाईसी पूरी होने का मतलब यह नहीं है कि बाकी सभी सदस्यों का सत्यापन भी हो गया है।

Ration Card E-KYC 2026 Overview

प्रक्रियाराशन कार्ड ई-केवाईसी
वर्ष2026
संबंधित विभागखाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग
लाभार्थीपात्र राशन कार्ड धारक
सत्यापनआधार आधारित
ऑनलाइन माध्यमMera eKYC मोबाइल ऐप
ऑफलाइन माध्यमउचित मूल्य की दुकान
अंतिम तारीखराज्य के निर्देशों के अनुसार
आधिकारिक वेबसाइटnfsa.gov.in

मोबाइल से Ration Card E-KYC 2026 कैसे करें?

मोबाइल से ई-केवाईसी करने की प्रक्रिया इस प्रकार से है।

  1. Google Play Store से Mera eKYC ऐप डाउनलोड करे
  2. जरूरत पड़ने पर Aadhaar Face RD ऐप भी इंस्टॉल करे
  3. App खोलकर अपना राज्य चुनें और लोकेशन सत्यापित करे
  4. आधार नंबर दर्ज करके प्राप्त OTP दर्ज करें
  5. Face Authentication विकल्प को चुनें
  6. कैमरे के सामने चेहरा रखकर स्क्रीन पर दिए निर्देश पूरे करे
  7. सत्यापन सफल होने पर ई-केवाईसी की स्थिति देख लें।

राशन कार्ड ई-केवाईसी के लिए जरूरी दस्तावेज

ई-केवाईसी करवाने से पहले राशन कार्ड और परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड तैयार रखें। ऑनलाइन सत्यापन के लिए आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर जरूरी हो सकता है, क्योंकि OTP उसी नंबर पर प्राप्त होता है।

  • राशन कार्ड या राशन कार्ड नंबर
  • प्रत्येक सदस्य का आधार कार्ड
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • Face सत्यापन के लिए स्मार्टफोन
  • राज्य द्वारा मांगे गए अन्य दस्तावेज

राशन दुकान पर Ration Card E-KYC 2026 कैसे करवाएं?

अगर मोबाइल से ई-केवाईसी नहीं हो पा रही है, तो लाभार्थी नजदीकी उचित मूल्य की दुकान पर जाकर देख सकते है। यहाँ मौजूद e-POS मशीन की सहायता से आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन करवा सकते है।

जिन भी परिवार के सदस्यों की ई-केवाईसी रह गई है, उन्हें भी वेरीफिकेशन करवना होगा। फिंगरप्रिंट काम नहीं करने या अन्य तकनीकी समस्या आने पर राशन डीलर से वैकल्पिक सत्यापन व्यवस्था की जानकारी प्राप्त कर लें।

ई-केवाईसी नहीं होने पर क्या राशन बंद हो जाएगा?

ई-केवाईसी अधूरी होने पर लाभार्थी के रिकॉर्ड देख सकते है। लेकिन केवल बायोमेट्रिक मशीन खराब होने, नेटवर्क समस्या या आधार प्रमाणीकरण विफल होने के कारण वास्तविक पात्र परिवार को राशन से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

केंद्र सरकार ने ऐसी परिस्थितियों में वैकल्पिक प्रमाणीकरण और राशन वितरण की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए है। इसलिए किसी तकनीकी समस्या के कारण राशन नहीं मिल रहा है, तो संबंधित खाद्य विभाग में शिकायत कर सकते है।

Ration Card E-KYC 2026 की अंतिम तारीख क्या है?

राशन कार्ड ई-केवाईसी की अंतिम दिनांक सभी राज्यों में एक जैसा होना जरूरी नहीं है। अलग-अलग राज्य अपने यहां पर सत्यापन अभियान और समय-सीमा से जुड़े निर्देश जारी कर सकते है।

इसलिए किसी वायरल मैसेज में बताई गई अंतिम दिनांक को पूरे देश पर लागू न समझा जाए। अपने राज्य की आधिकारिक खाद्य विभाग वेबसाइट या नजदीकी राशन दुकान से वर्तमान समय-सीमा की जानकारी देखें।

Official Link: Mera eKYC ऐप & राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पोर्टल

Ration Card E-KYC 2026 FAQ

क्या राशन कार्ड ई-केवाईसी मोबाइल से हो सकती है?

हां, आधिकारिक Mera eKYC ऐप में आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल कर e-kyc कर सकते है।

राशन कार्ड की ई-केवाईसी का स्टेटस कैसे चेक करें?

लाभार्थी अपने राज्य के खाद्य विभाग पोर्टल या उपलब्ध मोबाइल सेवाओं के माध्यम से सत्यापन का status देख सकते हैं।

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment