MP Assistant Grade 3 Recruitment 2026: मध्यप्रदेश में सहायक ग्रेड-3 के 03 पदों पर भर्ती, ₹62,000 तक सैलरी और देखें आवेदन प्रक्रिया

By: Shubham

On: October 26, 2026

Follow Us:

MP Assistant Grade 3 Recruitment 2026

मध्यप्रदेश राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित, भोपाल ने सहायक ग्रेड-3 के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती विशेष दिव्यांगजन भर्ती अभियान के अंतर्गत निकाली गई है। इसमें कुल 3 पदों पर पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस भर्ती के लिए 12वीं पास, निर्धारित कंप्यूटर योग्यता और CPCT प्रमाण-पत्र रखने वाले पात्र उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है और अंतिम तारीख 22 नवंबर 2026 निर्धारित करी गई है। अभ्यर्थियों के लिए रिक्तियां, शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान, आयु सीमा और आवेदन संबंधी जानकारी नीचे दी गई है।

MP Assistant Grade 3 Recruitment 2026 Overview

Recruitment DetailsInformation
Recruitment NameMP Assistant Grade 3 Recruitment 2026
OrganizationMP State Minor Forest Produce Federation, Bhopal
Recruitment TypeSpecial PWD Recruitment
Post NameAssistant Grade-III
Total Vacancy03 Posts
Job LocationBhopal, Madhya Pradesh
Qualification12th + Computer Qualification + CPCT
Age Limit18–40 Years
Pay Scale₹19,500–₹62,000
Application ModeOffline
Last Date22 November 2026
Official Websitemfpfederation.org

MP Assistant Grade 3 Vacancy 2026 Details

मध्यप्रदेश लघु वनोपज सहकारी संघ द्वारा तृतीय श्रेणी के सहायक ग्रेड-3 पदों पर भर्ती की जा रही है। यह सामान्य भर्ती नहीं है इसमें 03 पद विशेष दिव्यांगजन श्रेणियों के लिए निर्धारित किए गए हैं।

श्रेणीरिक्त पद
दृष्टिबाधित एवं कम दृष्टि01
बधिर एवं कम सुनने वाले01
ऑटिज्म, बौद्धिक दिव्यांगता, विशिष्ट अधिगम अक्षमता, मानसिक बीमारी एवं बहुविकलांगता की निर्धारित श्रेणी01
कुल पद03

MP Assistant Grade 3 के लिए शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10+2 प्रणाली के अंतर्गत 12वीं उत्तीर्ण होना ज़रूरी है। इसके साथ हिंदी का पर्याप्त ज्ञान और कंप्यूटर योग्यता ज़रूरी है।

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास
  • CPCT में हिंदी टाइपिंग की न्यूनतम गति 20 शब्द प्रति मिनट तथा कंप्यूटर दक्षता संबंधी आवश्यक प्रमाण
  • विज्ञापन में स्वीकार्य संस्थान से कंप्यूटर डिप्लोमा या सर्टिफिकेट
  • निर्धारित नियमों के अनुसार मान्य DCA, संबंधित कंप्यूटर डिप्लोमा, COPA या समकक्ष योग्यता।

अभ्यर्थी को अपने कंप्यूटर प्रमाण-पत्र की मान्यता मूल विज्ञापन से मिलानी चाहिए।

MP PWD Candidates Recruitment 2026 Eligibility

यह भर्ती मध्यप्रदेश के मूल निवासी पात्र दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए है। अभ्यर्थी के पास सक्षम अधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र होना आवश्यक है।

आवेदन के साथ मूल निवासी प्रमाणपत्र, दिव्यांगता प्रमाणपत्र और अन्य मांगे गए दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां लगानी होंगी। श्रवण दिव्यांगता श्रेणी के लिए लागू सरकारी आदेश के अनुसार मेडिकल बोर्ड से BERA Test संबंधी शर्त भी पूरी करनी होगी।

MP Assistant Grade 3 Recruitment 2026 Age Limit

आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और सामान्य अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है।

Age CriteriaDetails
Minimum Age18 Years
Maximum Age40 Years
Age Calculation01 January 2026
Age Relaxationपात्र आरक्षित वर्गों को नियमानुसार 5 वर्ष तक

MP Assistant Grade 3 Salary 2026

चयनित उम्मीदवारों के लिए सहायक ग्रेड-3 का वेतन ₹19,500 से ₹62,000 निर्धारित है। यह पद की वेतन श्रेणी है इसलिए नियुक्ति होते ही ₹62,000 मासिक वेतन नहीं मिलेगा।

Salary DetailsAmount
Starting Pay Scale₹19,500
Maximum Pay Scale₹62,000
Pay CategoryThird Grade
Initial Appointment Payशासन के लागू नियमों के अनुसार

मध्यप्रदेश के लागू नियमों के अंतर्गत परिवीक्षा अवधि में पहले, दूसरे और तीसरे साल के लिए क्रमश 70%, 80% और 90% वेतन संबंधित नियम भी विज्ञापन में दिया गया है।

MP Assistant Grade 3 Application Fee

संलग्न मूल भर्ती विज्ञापन में कोई निर्धारित आवेदन शुल्क स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया है। इसलिए अभ्यर्थियों को किसी निजी वेबसाइट या व्यक्ति को आवेदन शुल्क के नाम पर भुगतान नहीं करना चाहिए।

MP Assistant Grade 3 Recruitment 2026 Important Dates

Recruitment EventDate
AdvertisementOctober 2026
Last Date for Receiving Application22 November 2026
Document VerificationTo Be Announced
Selection / AppointmentAs per Department

आवेदन निर्धारित कार्यालय में 22 नवंबर 2026 तक प्राप्त होना चाहिए। इसके बाद मिलने वाले फॉर्म पर विचार नहीं किया जाएगा।

MP Assistant Grade 3 Selection Process

चयन प्रक्रिया का अंतिम निर्णय संघ की निर्धारित चयन समिति द्वारा लिया जाएगा। उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, पात्रता और दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

  • आवेदन और पात्रता को देखें
  • शैक्षणिक तथा कंप्यूटर योग्यता का सत्यापन
  • दिव्यांगता और अन्य प्रमाण-पत्रों को देखें
  • पुलिस चरित्र सत्यापन तथा लागू मेडिकल औपचारिकताएं
  • चयन समिति के निर्णय के अनुसार नियुक्ति।

How to Apply for MP Assistant Grade 3 Recruitment 2026

इच्छुक उम्मीदवारों को विज्ञापन के साथ उपलब्ध निर्धारित आवेदन पत्र भरकर विभाग के पते पर भेजना होगा। केवल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

  1. आधिकारिक भर्ती विज्ञापन और आवेदन प्रारूप प्राप्त करे
  2. आवेदन पत्र में नाम, जन्मतिथि और पता भरे
  3. शैक्षणिक तथा कंप्यूटर योग्यता दर्ज करे
  4. CPCT और दिव्यांगता प्रमाणपत्र की प्रतियां लगाए
  5. मूल निवासी, रोजगार पंजीयन और अन्य जरूरी प्रमाण-पत्र संलग्न करे
  6. आवेदन तथा घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करे
  7. सभी दस्तावेजों सहित आवेदन डाक से भेजें या कार्यालय में जमा करे
  8. आवेदन 22 नवंबर 2026 तक कार्यालय पहुंचना सुनिश्चित करें।

आवेदन भेजने का पता: प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित, ए-ब्लॉक, प्रथम तल, वन भवन, तुलसी नगर, भोपाल, मध्यप्रदेश – 462003।

MP Assistant Grade 3 Recruitment 2026 Important Links

Important LinksDetails
Official WebsiteMP Minor Forest Produce Federation
Divyangjan Reservation PortalSPARSH MP
Notification PDFPage 1-7
Offline Application FormPage – 6
Declaration FormPage – 7

MP Assistant Grade 3 Recruitment FAQs

MP Assistant Grade 3 Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?

इस विशेष दिव्यांगजन भर्ती अभियान में सहायक ग्रेड-3 के कुल 3 पद निर्धारित किए गए है।

MP Assistant Grade 3 Vacancy 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

पात्र उम्मीदवार निर्धारित फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ 22 नवंबर तक संबंधित भोपाल कार्यालय में आवेदन पहुंचाएं।

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment