मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड भोपाल अंतर्गत मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला ई गवर्नेंस सोसायटी में विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस भर्ती के अंतर्गत प्रबंधक, वरिष्ठ प्रशिक्षक, प्रशिक्षक, ई गवर्नेंस प्रबंधक और कार्यालय सहायक जैसे पद शामिल किए हैं।
यह भर्ती सामान्य परीक्षा के माध्यम से नहीं बल्कि निर्धारित पात्रताओं और योग्यताओं की मेरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा। उसके बाद निर्धारित नियमावली संबंधित पद के लिए वेतन दिया जाएगा। मध्य प्रदेश जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी भर्ती 2026 से संबंधित जानकारी नीचे उपलब्ध है इसे एक बार ध्यान पूर्वक अवश्य पढ़ें।
MP E Governance Society Recruitment Highlight
| Department Name | MP E-Governance Society |
| Recruitment Name | MP DeGS Recruitment 2026 |
| Year of Recruitment | 2026-27 |
| Total Vacant Post | 212 |
| Posting Level | District Wise |
| Application Mode | Online |
| Type of Recruitment | Tenure Base |
| Duration of Recruitment | 02 Years |
| Official Website | www.mpsedc.mp.gov.in |
MP DeGS Society Recruitment Complete Details
MP DeGS Society Recruitment 2026 के लिए जिला ई गवर्नेंस विभाग द्वारा 15 सितंबर 2026 को नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार पूरे मध्य प्रदेश में 55 से अधिक जिलों में पद अनुसार व्यक्तियों का विवरण किया गया है जो कि सभी जिलों में कुल रिक्त 212 पद निर्धारित हैं।
इसके अतिरिक्त 160 पद असिस्टेंट के शामिल किए हैं जबकि इसके अलावा लीड ट्रेनर और ट्रेनर के 15-15 पद शामिल किए हैं। Office Assistant के 14 पद और DeGM के कुल 8 रिक्त पद शामिल है।
MP DeGS Vacancy 2026 Application Dates
- Advertisement Out: 15 सितंबर 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू : 15 सितंबर 2026
- ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि: 05 अक्टूबर 2026
- दस्तावेज सत्यापन दिनांक: विभाग द्वारा निर्धारित
MP DeGS Society Recruitment Educational Qualification
ऐसे अभ्यर्थी जो एमपी ई गवर्नेंस सोसायटी भर्ती अंतर्गत आवेदन पत्र जमा करना चाहते हैं उन्हें एक बार संबंधित पद से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता अवश्य देखनी चाहिए।
- Office Assistant – Class 12th with CPCT Exam Pass
- DeGM – B.E./B.Tech in CS/IT/MSC/MCA Field with GATE Score
- Lead Trainer/Trainer – BE/B.Tech in CS/IT/MSC/MCA in Branch + DOEACC/NIELIT B Level Certificate + GATE Score
- AeGM– BE/B.Tech in MCA/CS/MSC/IT in Branch of CS or IT with GATE Score Card.
MP DeGS Society District Wise Post Details
नीचे दिए गए PDF में इच्छुक उम्मीदवार अपने जिला के लिए रिक्त पदों की संख्या और अन्य जिलों और पूरे मध्य प्रदेश राज्य में निकाली गई भर्ती में खाली पदों की सख्याओं की जानकारी निकाल सकते है।
MP DeGS Recruitment Age Limit 2026
ई-गवर्नेंस सोसायटी भर्ती अंतर्गत सभी पदों के लिए आयु की गणना 01 जनवरी 2026 की दिनांक को ध्यान में रखकर की जाएगी। इसके अलावा सामान्य रूप से कम से कम आयु 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित है।
लेकिन मध्य प्रदेश के मूल निवासी अभ्यर्थियों के लिए रूल बुक में अधिकतम आयु सीमा में प्रावधान किया है। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए सभी अभ्यर्थी नीचे दिए लिंक से ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड कर अवश्य पढ़ें।
MP DeGS E-Governance Society Vacancy Selection Process
MP DeGS Recruitment 2026 अंतर्गत चयन प्रक्रिया पद के अनुसार अलग-अलग निश्चित है। तकनीकी पदों के लिए GATE Score के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी जबकि ऑफिस असिस्टेंट के लिए कक्षा 12वीं और CPCT परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार आधार पर चयन होगा।
Important Documents for MP E-Governance Society Vacancy
इस भर्ती अंतर्गत नियुक्ति से पहले दस्तावेजों का सत्यापन अनिवार्य है। अभ्यर्थी जिस जिले के लिए मेरिट सूची के माध्यम से चयनित हुआ है उसी जिले के ई गवर्नेंस सोसायटी कार्यालय में दस्तावेज सत्यापन होगा इसमें निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट
- सीपीसीटी परीक्षा रिजल्ट
- GATE Score Card
- जाति प्रमाण पत्र
- मध्य प्रदेश मूल निवास प्रमाण पत्र
- पद अनुसार अन्य शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज।
How to Apply For MP DeGS E-Governance Society Bharti 2026
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित की गई है सभी अभ्यर्थियों को नीचे दिए गए चरणों का ध्यानपूर्वक पालन करना चाहिए।
- पहले MPDeGC की वेबसाइट पर पहुंचे
- इसके बाद भर्ती लिंक पर क्लिक करें
- अब सितंबर 2026 भर्ती लिंक खोजें
- इसके बाद आईडी पासवर्ड से लॉग-इन करें
- अब आवेदन लिंक पर क्लिक करें
- एप्लीकेशन फॉर्म में व्यक्ति का जानकारी दर्ज करें
- इसके बाद शैक्षणिक दस्तावेजों की जानकारी दर्ज करें
- अब सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करें
- इसके तुरंत बाद एप्लीकेशन फार्म में जानकारी देखें
- उसके बाद नीचे दिए Submit बटन पर क्लिक करें
- अब आपका आवेदन फॉर्म सबमिट हो जाएगा।
MP DeGS E-Governance Society Recruitment Salary
नीचे उपलब्ध टेबल के अनुसार सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए नियुक्त होने के बाद निर्धारित किया वेतन प्रति स्तर पर दिया जाएगा।
- DeGM: ₹35,000/- प्रति माह
- Lead Trainer: ₹35,000/- प्रति माह
- Trainer: ₹30,000/- प्रति माह
- AeGM: ₹30,000/- प्रति माह
- Office Assistant: ₹15,000/- प्रति माह
MP DeGS E-Governance Society New Vacancy Important Links
| Apply Online Link | Click Here |
| E-Governance Society Notification | Check Now |
| Official Website | www.mpsedc.mp.gov.in |
| Official Source of Recruitment | www.mpsedc.mp.gov.in |
MP DeGS E-Governance Society Ralated FAQs
MP ई-गवर्नेंस सोसायटी भर्ती में कुल कितने रिक्त पदों है?
ई-गवर्नेंस सोसायटी 2026 भर्ती के लिए कुल 212 खाली पद शामिल किए है
एमपी ई-गवर्नेंस सोसायटी नई भर्ती में वेतन कितना मिलेगा?
ई-गवर्नेंस सोसायटी नई भर्ती के लिए सभी पदों के लिए अलग-अलग वेतन निर्धारित है जोकि 15,000 रुपए से 35,000 रुपए प्रतिमाह निर्धारित किया है