Digital Aadhaar Card Kaise Nikale: आधार कार्ड खो गया या घर पर रह गया? मोबाइल से ऐसे निकालें डिजिटल आधार

By: Shubham

On: November 2, 2026

Follow Us:

Digital Aadhaar Card Kaise Nikale

देश के सभी नागरिकों को आधार कार्ड की जरूरत कभी बैंक में पड़ती है, या कभी सरकारी योजना का फॉर्म भरते समय। ऐसे में अगर कार्ड घर पर छूट जाए या उसकी पुरानी कॉपी खो जाए, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की वेबसाइट से आप अपने मोबाइल पर आधार की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।

इस डिजिटल कॉपी को e-Aadhaar कहा जाता है। यह PDF फॉर्मेट में मिलती है और UIDAI के डिजिटल हस्ताक्षर से सुरक्षित रहती है। अच्छी बात यह है कि e-Aadhaar डाउनलोड करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होता। हालांकि, ऑनलाइन डाउनलोड के दौरान पहचान सत्यापित करने के लिए आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर जरूरी है।

Digital Aadhaar Card Kaise Nikale

डिजिटल आधार कार्ड, आपके आधार की इलेक्ट्रॉनिक कॉपी है। इसमें नाम, जन्मतिथि, पता, फोटो और आधार से जुड़ी जानकारी होती है। UIDAI के मुताबिक, डिजिटल आधार की मान्यता भौतिक आधार कार्ड के समान है।

इसे मोबाइल या कंप्यूटर में सुरक्षित रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर प्रिंट भी निकाल सकते हैं। डाउनलोड के समय सामान्य आधार या Masked Aadhaar चुनने की सुविधा मिलती है। Masked Aadhaar में शुरुआती आठ अंक छिपे रहते हैं।

Digital Aadhaar Card Kaise Nikale Highlights

DocumentE-Aadhaar
जारीकर्ताUIDAI
डाउनलोड फॉर्मेटPDF
ऑनलाइन शुल्कनिःशुल्क
पहचान सत्यापनOTP
जरूरी नंबरAadhaar / EID / VID
आधिकारिक पोर्टलmyaadhaar.uidai.gov.in

डिजिटल आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए?

आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी निकालने के लिए किसी नए रजिस्ट्रेशन या आवेदन फॉर्म की जरूरत नहीं होती है। जिन भी लोगों का आधार पहले से बन गया है, वह सीधे डाउनलोड सेवा उपयोग कर सकते है।

  • 12 अंकों का आधार नंबर
  • 28 अंकों का Enrolment ID (EID)
  • 16 अंकों का Virtual ID (VID)
  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
  • रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त OTP।

Digital Aadhaar Card Kaise Nikale Online?

UIDAI ने E-Aadhaar डाउनलोड करने की सुविधा अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके लिए किसी साइबर कैफे या एजेंट को आधार नंबर देने की जरूरत नहीं है, सभी नागरिक आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

  • सबसे पहले myaadhaar.uidai.gov.in पोर्टल खोले
Digital Aadhaar Card Kaise Nikale Online, Digital Aadhaar Card Kaise Download Kare
  • Download Aadhaar विकल्प का चयन करें
Digital Aadhaar Card Kaise Nikale Online, Digital Aadhaar Card Kaise Download Kare
  1. Aadhaar Number, EID या VID में से एक विकल्प चुनें।
Digital Aadhaar Card Kaise Nikale Online, Digital Aadhaar Card Kaise Download Kare
  • लिंक नंबर और स्क्रीन पर दिए Security Code दर्ज करें
  • इसके बाद Send OTP पर क्लिक करे
  • रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज करे
  • जरूरत के हिसाब से Masked Aadhaar का विकल्प चुने
  • वेरीफिकेशन होने के बाद E-Aadhaar PDF डाउनलोड कर लें।

Digital Aadhaar PDF का Password क्या होता है?

E-Aadhaar PDF पासवर्ड से सुरक्षित रहता है। UIDAI के नियम अनुसार पासवर्ड आपके नाम के शुरुआती 04 अक्षरों के CAPITAL में लिखने और उसके बाद जन्म का वर्ष जोड़ने से बना होता है।

उदाहरण के लिए, किसी व्यक्ति का नाम RAHUL KUMAR और जन्म की साल 2002 है, तो पासवर्ड RAHU2002 होगा। नाम 04 अक्षरों से छोटा होने पर उपलब्ध अक्षरों के बाद जन्म साल जोड़ा दिया जाता है।

मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो आधार कैसे निकालें?

अगर किसी भी व्यक्ति ले आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है या पिछला रजिस्टर्ड नंबर बंद हो गया है, तो OTP आधारित ऑनलाइन डाउनलोड पूरा नहीं हो जाता है। ऐसी स्थिति में किसी दूसरे व्यक्ति का नंबर डालकर E-Aadhaar डाउनलोड नहीं कर सकते है।

आप नजदीकी आधार सेंटर पर जाकर Biometric Verification के बाद आधार कार्ड की प्रिंट कॉपी प्राप्त कर सकते है। UIDAI के निर्धारित सर्विस के अनुसार शुल्क ₹30 लिया जाएगा।

Masked Aadhaar डाउनलोड करने के फायदे

कई बार किसी संस्था को पहचान सत्यापित करने के लिए आधार बताना पड़ता है, लेकिन पूरे 12 अंक दिखाना जरूरी नहीं होता है तो ऐसे मामलों में Masked Aadhaar एक अच्छा विकल्प है।

इसमें आधार नंबर के पहले 08 अंक छिप जाते है और केवल अंत के 04अंक दिखाई देते है। हालांकि, जहां पूरा आधार नंबर जरूरी हो, वहां संबंधित संस्था की आवश्यकता पहले देख लें।

डिजिटल आधार डाउनलोड नहीं हो रहा तो क्या करें?

आधार कार्ड का OTP नहीं मिलने पर पहले देखें कि मोबाइल नंबर आधार कार्ड से पंजीकृत है या नहीं। नेटवर्क की समस्या होने पर कुछ समय बाद फिर से कोशिश करें।

अगर PDF डाउनलोड हो गया है लेकिन खुल नहीं रहा है तो ऐसे में पासवर्ड में नाम की स्पेलिंग और जन्म की साल जरूर देखें। सहायता के लिए UIDAI की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1947 पर संपर्क कर सकते है।

Digital Aadhaar Card Important Links

आधार डाउनलोडClick Here
आधार सेवाएंCheck Now

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment