India Post Bank E-KYC 2026: घर बैठे करें बैंक खाता मोबाइल E-KYC, देखें E-KY ऑनलाइन होगी या डाकिया आएगा? देखें सही तरीका

By: Shubham

On: November 2, 2026

Follow Us:

India Post Bank E-KYC 2026

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के खाताधारकों के लिए E-KYC अपडेट करने के कई विकल्प उपलब्ध है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार ग्राहक मोबाइल बैंकिंग, अधिकृत बैंकिंग प्रतिनिधि या नजदीकी आउटलेट की सहायता ले सकते है। हालांकि, हर खाते की KYC केवल आधार OTP डालकर मोबाइल से पूरी हो जाएगी, ऐसा नहीं है।

खासकर IPPB और डाकघर बचत खाते को एक समझने से परेशानी होती है। दोनों की KYC प्रक्रिया अलग है। जून 2026 में डाक विभाग ने शाखा डाकघरों के लिए भी आधार-बायोमेट्रिक e-KYC सुविधा शुरू की है। आइए समझते हैं कि आपके खाते के लिए कौन-सा तरीका सही रहेगा।

India Post Bank E-KYC 2026 क्या है?

KYC यानी Know Your Customer बैंक द्वारा ग्राहक की पहचान और पते का सत्यापन करने की प्रक्रिया है। पहले से खुले खाते में समय-समय पर जानकारी की पुष्टि या बदलाव को Re-KYC अथवा Periodic KYC Update कहा जाता है।

इस प्रक्रिया में डिजिटल स्व-घोषणा, दस्तावेज सत्यापन या बायोमेट्रिक पहचान की जरूरत पड़ सकती है। कौन-सा तरीका लागू होगा, यह खाते की स्थिति और बैंक के निर्देशों पर निर्भर करता है।

India Post Bank E-KYC Overview

बैंकIndia Post Payments Bank
सेवाKYC / Re-KYC
ऑनलाइन माध्यमउपलब्धता के अनुसार Mobile Banking
अन्य माध्यमबैंक आउटलेट / अधिकृत BC
Periodic KYC शुल्कनिःशुल्क
ग्राहक सहायता155299
वेबसाइटippbonline.bank.in

IPPB और पोस्ट ऑफिस बचत खाते में क्या अंतर है?

IPPB का सेविंग अकाउंट India Post Payments Bank में चलाया जाता है। जबकि डाकघर का Post Office Savings Account (POSA), RD और सुकन्या समृद्धि खाता डाक विभाग की बचत सेवाओं का एक जरूरी हिस्सा है।

खाताKYC के लिए संपर्क
IPPB Savings AccountIPPB आउटलेट या अधिकृत प्रतिनिधि
Post Office Savings / RD / SSAसंबंधित पोस्ट ऑफिस

India Post Bank की E-KYC मोबाइल से कैसे करें?

IPPB ने Periodic E-KYC Update के लिए मोबाइल बैंकिंग को उपलब्ध माध्यमों में शामिल किया है। RBI के अनुसार, जानकारी में बदलाव नहीं होने पर बैंक स्व-घोषणा डिजिटल माध्यम से स्वीकार कर सकते है।

सबसे पहले आधिकारिक IPPB ऐप में लॉगिन करके उपलब्ध Account Services जरूर देखे। यदि आपके खाते के लिए E-KYC संबंधी विकल्प नहीं मिलता है, तो कोई दूसरा ऐप या वेबसाइट इस्तेमाल करने के बजाय 155299 पर प्रक्रिया की पुष्टि करे।

IPPB Mobile Banking Registration का सही तरीका

अगर आपने पहले मोबाइल बैंकिंग शुरू नहीं की है, तो ऐप पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है। यह सुविधा खाते का बैलेंस, स्टेटमेंट और लेनदेन देखने के लिए है।

  1. आधिकारिक IPPB Mobile Banking ऐप डाउनलोड करे
  2. इसके बाद Account Number, CIF और जन्मतिथि भरें
  3. अब पंजीकृत मोबाइल नंबर से सत्यापन करे
  4. Security Questions और MPIN सेट करें
  5. इसके बाद प्राप्त OTP से रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

ध्यान दें: ऐप में रजिस्ट्रेशन पूरा होना, E-KYC अपडेट होने का प्रमाण नहीं है।

घर बैठे IPPB Re-KYC कैसे करें?

यदि मोबाइल से प्रक्रिया पूरी नहीं हो रही है, तो IPPB की Doorstep Banking सुविधा के बारे में पूछ सकते है। बैंक के पोस्टमैन और ग्रामीण डाक सेवक कई बैंकिंग सेवाएं घर पर उपलब्ध कराते है।

इसके लिए 155299 या 033-22029000 पर कॉल करें। ग्राहक सहायता से अपने खाते की Re-KYC के लिए डोरस्टेप सेवा उपलब्ध होने की पुष्टि करें। सुविधा मिलने पर निर्धारित समय पर अधिकृत कर्मचारी से Verification कराएं।

E-KYC Update के लिए कौन-से दस्तावेज चाहिए?

ग्राहक को अपना Account Number या CIF, पंजीकृत मोबाइल नंबर और पहचान संबंधी जानकारी तैयार रखनी चाहिए। पता या अन्य विवरण बदलने पर नया प्रमाण मांगे जा सकते है।

RBI के नए नियमों में आधार, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य मान्य दस्तावेजों का नियम बनाया गया है। हर मामले में सभी दस्तावेज जमा करना जरूरी नहीं है।

जून 2026 में Post Office E-KYC का नया नियम

Post Officeके 22 जून 2026 के आदेश से शाखा Post Office में DREAM App द्वारा मौजूदा पात्र खातों के CIF को आधार आधारित E-KYC में बदलने की सुविधा शुरू करी हुई है।

इसमें अधिकृत Post Office कर्मचारी ग्राहक का बायोमेट्रिक सत्यापन करते है। शुरुआती व्यवस्था एक खातों के लिए है, संयुक्त और नाबालिग खातों के लिए वही सुविधा लागू नहीं है। यह ग्राहकों के अपने मोबाइल पर इस्तेमाल होने वाला ऐप नहीं है।

IPPB KYC Update का शुल्क और अंतिम तारीख

बैंक की आधिकारिक सूचना के अनुसार Periodic KYC Update और निष्क्रिय खाते को दोबारा सक्रिय करने पर बैंक कोई शुल्क नहीं लेता है। डोरस्टेप सेवा का शुल्क भी अगली सूचना तक शून्य रुपए है।

सभी IPPB खाताधारकों के लिए 2026 की कोई एक अंतिम E-KYC दिनांक घोषित नहीं है। अंतिम समय-सीमा आपके खाते को मिले बैंक नोटिस और लागू E-KYC नियमों के अनुसार देखनी चाहिए।

E-KYC अपडेट नहीं हो रही तो क्या करें?

OTP नहीं आने या मोबाइल ऐप में विकल्प न दिखने पर पहले पंजीकृत मोबाइल नंबर देखना चाहिए सही है अथवा नहीं। इसके बाद बैंक आउटलेट, अधिकृत BC या 155299 पर संपर्क करें।

KYC बंद होने की धमकी देने वाले WhatsApp लिंक से बचें। किसी को OTP, MPIN या बैंकिंग पासवर्ड न बताएं। धोखाधड़ी वाले लेनदेन की सूचना 1800-8899-860 पर दें।

India Post Bank E-KYC Links

IPPB वेबसाइटCheck Now
Re-KYCCheck Here
Mobile Banking AppCheck Now
Doorstep BankingCheck Details

India Post Bank E-KYC FAQs

क्या IPPB की E-KYC घर बैठे मोबाइल से हो सकती है?

हां, बिल्कुल Periodic E-KYC के लिए मोबाइल बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन e-kyc घर बैठे कर सकते है।

क्या IPPB Re-KYC में पैसा देना पड़ेगा?

नहीं, बैंक के अनुसार Periodic E-KYC Update पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment