Ladki Bahin E-KYC Update: लाडकी बहिन योजना की रुकी किस्त पर राज्य सरकार का बड़ा अपडेट, देखें ई-केवाईसी की प्रक्रिया ऑनलाइन और Status

By: Shubham

On: November 3, 2026

Follow Us:

Ladki Bahin E-KYC Update

महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना से जुड़ी कई महिलाएं अब भी अपनी रुकी हुई किस्त का इंतजार कर रही है। किसी की ई-केवाईसी अधूरी रह गई है तो किसी ने समय पर E-KYC प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी उसके खाते में ₹1,500 रुपए नहीं आने की शिकायत कराई है तो ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या महिलाओं के लिए दोबारा ई-केवाईसी करने का मौका मिलेगा या नहीं?

इस बीच 27 अक्टूबर 2026 के दिन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ हुई बैठक के बाद लाभार्थियों की उम्मीद बढ़ी दी है। बैठक में ई-केवाईसी के कारण प्रभावित होने वाली महिलाओं का मुद्दा उठाया गया और राहत देने का आश्वासन दिया है। इसलिए नई दिनांक का इंतजार करने के बजाय महिलाओं के लिए पहले अपने आवेदन का status जरूर देखना चाहिए।

Ladki Bahin Yojana 2026 Highlights

योजनामुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना
राज्यमहाराष्ट्र
आर्थिक मदद₹1,500 प्रतिमाह
आयु सीमा21 से 65 वर्ष
आधिकारिक विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग
आखिरी घोषित ई-केवाईसी दिनांक30 अप्रैल 2026
आधिकारिक पोर्टलladakibahin.maharashtra.gov.in

Ladki Bahin E-KYC Update क्या है?

Ladki Bahin E-KYC Update का संबंध योजना में शामिल महिलाओं की पहचान और पात्रता के सत्यापन से है। इसके माध्यम से आधार से जुड़ी जानकारी की पुष्टि की जाती है, ताकि सरकारी सहायता सही लाभार्थी तक पहुंच सके।

लाडकी बहिन योजना ई-केवाईसी दोबारा शुरू होगी या नहीं?

ई-केवाईसी के दौरान गलत जानकारी दर्ज होने या सत्यापन अधूरा रहने से भुगतान प्रभावित हो सकता है। महाराष्ट्र सरकार ने पहले ऐसी गलतियां सुधारने के लिए अतिरिक्त समय दिया था, जिसकी अंतिम घोषित तारीख 30 अप्रैल 2026 थी।अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में हुई बैठक के बाद उन महिलाओं को राहत मिलने की संभावना बनी है, जिनका लाभ ई-केवाईसी संबंधी समस्याओं के कारण बंद हुआ था।

मुख्यमंत्री ने सत्यापन पूरा कर चुकी पात्र महिलाओं के लंबित भुगतान पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। लेकिन आश्वासन और सरकारी आदेश में अंतर समझना जरूरी है। नई ई-केवाईसी सुविधा शुरू होने या आवेदन सुधार की अगली तारीख घोषित होने तक किसी सोशल मीडिया पोस्ट में बताई गई समय-सीमा पर भरोसा बिल्कुल भी न करें।

लाडकी बहिन योजना ऑनलाइन ई-केवाईसी कैसे करें?

जब सरकारी पोर्टल पर ई-केवाईसी सुविधा उपलब्ध है, तब महिलाएं आधार आधारित OTP सत्यापन के जरिए घर बैठे प्रक्रिया पूरी कर सकती थीं। फिलहाल यह विकल्प उपलब्ध नहीं होने की रिपोर्ट है। सुविधा दोबारा खुलने पर आधिकारिक निर्देशों के अनुसार सामान्य प्रक्रिया इस प्रकार हो सकती है।

  1. लाडकी बहिन योजना की आधिकारिक वेबसाइट या पोर्टल खोले
  2. अब उपलब्ध होने पर e-KYC विकल्प को चुने
  3. आधार नंबर और कैप्चा ध्यान से दर्ज करे
  4. अब आधार से जुड़े मोबाइल पर प्राप्त OTP वेरीफाई करे
  5. आवश्यकतानुसार पति या पिता का आधार वेरीफाई करे
  6. अब घोषणाएं पढ़कर जानकारी जमा करें और पुष्टि सुरक्षित रखें।

लाडकी बहिन योजना ऑफलाइन ई-केवाईसी के लिए कहां संपर्क करें?

जिन महिलाओं को इंटरनेट चलाने में परेशानी होती है या आधार से जुड़े मोबाइल पर OTP नहीं आता, वे स्थानीय आंगनवाड़ी सेविका से जानकारी ले सकती हैं। वहां आवेदन की स्थिति और संबंधित समस्या के बारे में मार्गदर्शन मिल सकता है।

ध्यान रहे, सामान्य लाभार्थियों के लिए CSC या अन्य केंद्र पर ऑफलाइन बायोमेट्रिक ई-केवाईसी दोबारा शुरू होने की पुष्टि नहीं है। पहले कुछ विशेष परिस्थितियों में दस्तावेज जमा करने के अलग निर्देश जारी हुए थे। इसलिए कार्यालय जाने से पहले वर्तमान व्यवस्था जरूर देखें और पूछें।

ई-केवाईसी के लिए कौन से दस्तावेज रखें तैयार?

आगे सत्यापन या शिकायत की जरूरत पड़ने पर जरूरी दस्तावेज उपलब्ध होने से परेशानी कम हो सकती है।

  • महिला का आधार कार्ड
  • महिला आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर
  • पति या पिता का आधार विवरण, जहां लागू हो
  • महिला की बैंक पासबुक
  • आवेदन क्रमांक या पुरानी पावती
  • संबंधित समस्या के प्रमाण-पत्र

पति की मृत्यु, पिता की मृत्यु या तलाक जैसी विशेष परिस्थितियों में संबंधित प्रमाण-पत्र की जरूरत पड़ सकती है। दस्तावेज जमा करने का तरीका विभाग के मौजूदा निर्देशों से ही तय किया जाएगा।

लाडकी बहिन योजना का स्टेटस कैसे चेक करें?

यदि ई-केवाईसी पूरी होने के बाद भी किस्त नहीं आई है, तो सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर Applicant Login करें। इसके बाद Applications Made Earlier विकल्प में आवेदन और भुगतान संबंधी उपलब्ध जानकारी देखें।

आवेदन अस्वीकृत होने या भुगतान संबंधी समस्या दिखाई देने पर पोर्टल के Grievance विकल्प का उपयोग कर सकते है। सहायता के लिए महिला हेल्पलाइन 181 पर भी संपर्क कर सकती हैं।

Ladki Bahin E-KYC Update FAQ

क्या नवंबर 2026 में लाडकी बहिन ई-केवाईसी शुरू हो गई है?

03 नवंबर 2026 तक नई ई-केवाईसी सुविधा शुरू होने की आधिकारिक जारी हुई है। महिलाओं को सरकारी पोर्टल पर अगली घोषणा देखनी चाहिए।

लाडकी बहिन ई-केवाईसी पूरी होने के बावजूद ₹1,500 नहीं मिले तो क्या करें?

आवेदन का स्टेटस जांचें, बैंक खाते की आधार लिंकिंग की पुष्टि करें और जरूरत पड़ने पर आधिकारिक पोर्टल से शिकायत दर्ज करें। लंबित भुगतान की कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं हुई है। My Maha Rashtra

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment