Bakri Palan Loan Yojana 2026: बकरी फार्म बनाने के लिए सरकार दे रही 50% सब्सिडी, देखें लॉन और आवेदन प्रक्रिया

By: Shubham

On: November 3, 2026

Follow Us:

Bakri Palan Loan Yojana 2026

बकरी पालन का व्यवसाय शुरू करने के लिए पशुओं की खरीद के साथ शेड, चारे, पानी और देखभाल की व्यवस्था भी करनी पड़ती है। इन खर्चों के लिए बैंक से पशुपालन लॉन ले सकते है। जबकि, राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत निर्धारित मानकों वाले बकरी प्रजनन फार्म स्थापित करने पर पूंजीगत सब्सिडी का नियम है।

लॉन की मंजूरी और सरकारी सब्सिडी अलग प्रक्रियाएँ है। बैंक परियोजना की लागत तथा किस्त चुकाने की क्षमता देखी, जबकि सब्सिडी के लिए संबंधित प्रोग्राम की शर्तें पूरी करनी होगी। इसलिए व्यवसाय की शुरुआत करने से पहले यह समझना जरूरी है कि आपकी प्रस्तावित यूनिट किस सहायता के दायरे में आती है, इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए आर्टिकल को अवश्य देखें।

Bakri Palan Loan Yojana 2026 क्या है?

बकरी पालन के लिए मिलने वाले बैंक ऋण और सरकारी सहायता को आम बोलचाल में बकरी पालन लॉन योजना कहा जाता है। सहायता लेते समय वास्तविक योजना का नाम अवश्य देखें। केंद्र सरकार के National Livestock Mission मतलब NLM में भेड़-बकरी प्रजनन फार्म के लिए उद्यमिता सहायता शामिल की गई है।

आवेदक को बैंक का टर्म लॉन फार्म स्थापित करने में काम आ सकता है। रोजमर्रा के संचालन के लिए कार्यशील पूंजी की जरूरत अलग होती है। दोनों का खर्च पहले से निकालने पर पता चलता है कि अपनी बचत कितनी लगानी है और कितना लॉन चाहिए।

बकरी पालन योजना से कितनी सब्सिडी मिलती है?

केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई जानकारी में न्यूनतम 100 मादा और 5 नर वाली भेड़-बकरी प्रजनन यूनिट से सहायता की श्रेणियाँ दी हैं। पशुओं की संख्या बढ़ने के साथ अधिकतम सब्सिडी सीमा भी बढ़ती जाती है।

नीचे दी गई सहायता राशि की अधिकतम सीमा है। वास्तविक सहायता पात्र परियोजना लागत के 50% और संबंधित अधिकतम सीमा के आधार पर निर्धारित की जाएगी।

प्रजनन यूनिट का आकारअधिकतम सब्सिडी
100 मादा + 05 नर₹10 लाख
200 मादा + 10 नर₹20 लाख
300 मादा + 15 नर₹30 लाख
400 मादा + 20 नर₹40 लाख
500 मादा + 25 नर₹50 लाख

उदाहरण:, 100+5 वाली यूनिट की स्वीकृत पात्र लागत ₹16 लाख हो तो उसका 50% ₹8 लाख रुपए होता है। सिर्फ इस श्रेणी की अधिकतम सीमा ₹10 लाख होने से पूरे ₹10 लाख नहीं मिलेंगे।

बैंक से कितना लॉन मिलेगा और ब्याज कितना लगेगा?

लॉन के पैसे बैंक और परियोजना के अनुसार तय होंगे। उदाहरण: Central Bank of India की Cent Goatery & Other NLM Schemes में मार्जिन मनी के लिए छोड़कर ₹2 लाख से ₹1 करोड़ तक लॉन का नियम बनाया गया है। इसका मतलब यह नहीं कि हर आवेदक के लिए अधिकतम पैसे मंजूर होंगे।

इस बैंक के उत्पाद में ब्याज MCLR से जुड़ा है और पुनर्भुगतान अवधि नकदी आने के अनुसार 03 से 07 वर्ष तक बताई है। अपना योगदान, जमानत, ब्याज और शुरुआती मोहलत की शर्तें शाखा से लिखित रूप में अवश्य लें और समझें।

बकरी पालन लॉन योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

NLM उद्यमिता सहायता में व्यक्तिगत आवेदकों के साथ स्वयं सहायता समूह, किसान उत्पादक संगठन, संयुक्त देयता समूह, किसान सहकारी संगठन और Section 8 कंपनियाँ शामिल की गई है। चयन के लिए परियोजना तथा आवेदक की निर्धारित पात्रता देखी जाएगी।

योजना स्थल के लिए अपनी या पट्टे की जमीन और काम संभालने का प्रशिक्षण, अनुभव अथवा तकनीकी सहायता महत्वपूर्ण है। बैंक अपनी जाँच में लॉन इतिहास, भुगतान क्षमता और आवश्यक सुरक्षा भी देखेगा।

बकरी पालन योजना में आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज़

बैंक और राज्य की कार्यान्वयन एजेंसी से अंतिम सूची लेकर फाइल तैयार करें। सामान्य तैयारी में पहचान संबंधी E-KYC, जमीन या पट्टे के कागज, परियोजना रिपोर्ट और संबंधित वित्तीय जानकारी अपने पास तैयार रखें। प्रोजेक्ट रिपोर्ट में केवल बकरियों की खरीद का खर्च लिखना पर्याप्त नहीं होगा, अपनी योजना में ये विवरण भी जरूर देखें।

  • पशुओं की संख्या, नस्ल और खरीद का अनुमान
  • शेड, पानी तथा चारा रखने की व्यवस्था
  • चारा, श्रम और पशु चिकित्सा का मासिक खर्च
  • अपनी पूंजी और प्रस्तावित बैंक लॉन
  • बिक्री के संभावित खरीदार और आय का अनुमान
  • आय देर से शुरू होने पर किस्त तथा खर्च की व्यवस्था।

NLM सब्सिडी और बैंक लॉन के लिए आवेदन कैसे करें?

पहले जिला पशुपालन कार्यालय से अपनी प्रस्तावित यूनिट की पात्रता और जानकारी ध्यान से समझें। इसके बाद प्रोजेक्ट रिपोर्ट लेकर बैंक से वित्तपोषण पर चर्चा करे। NLM आवेदन की डिजिटल व्यवस्था nlm.udyamimitra.in पर उपलब्ध है।

  1. यूनिट का आकार और कुल खर्च निर्धारित करे
  2. नवीनतम दिशानिर्देश तथा दस्तावेज़ सूची देखे
  3. NLM पोर्टल पर आवेदक और परियोजना का जानकारी भरे
  4. माँगे गए दस्तावेज़ अपलोड करके आवेदन जमा करे
  5. राज्य एजेंसी या बैंक की ओर से माँगी गई अतिरिक्त जानकारी दे
  6. स्वीकृति की शर्तों के अनुसार परियोजना का काम आगे बढ़ाएँ
  7. निरीक्षण और सब्सिडी जारी करने की प्रक्रिया का पालन करें।

छोटे बकरी पालक और चारे के खर्च के लिए क्या विकल्प हैं?

यदि शुरुआत 10 या 20 बकरियों से करनी है, तो ऊपर वाली NLM प्रजनन यूनिट की सब्सिडी अपने प्रोजेक्ट पर लागू नहीं मानी जाएगी। बैंक से छोटे पशुपालन लॉन और जिला पशुपालन विभाग से उपलब्ध राज्य योजनाओं की जानकारी जरूर प्राप्त करें।

पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड में पात्रता के अनुसार चारा, पशु चिकित्सा, श्रम, पानी और बिजली जैसे नियमित खर्चों के लिए कार्यशील पूंजी मिल सकती है। यह फार्म बनाने वाली पूंजीगत सब्सिडी से अलग सुविधा है।

Bakri Palan Loan Yojana Apply Online

NLM Apply PortalCheck Details
Check Scheme DetailsClick Here
Load DetailsCheck Here

Bakri Palan Loan Yojana FAQs

क्या सब्सिडी मिलने पर बैंक का लॉन माफ हो जाएगी?

नहीं, सब्सिडी और लॉन माफी की बात अलग है, स्वीकृत सहायता के समायोजन के बाद बचा लॉन और लागू ब्याज बैंक की शर्तों के अनुसार चुकाना पड़ेगा।

क्या जमीन खरीदने के खर्च पर भी 50% सब्सिडी मिलेगी?

NLM के दिशा-निर्देशों में जमीन की खरीद, किराये या पट्टे के खर्च और कार्यशील पूंजी पर यह पूंजीगत सब्सिडी नहीं दी जाती है।

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment