Post Office Saving Scheme 2026-27: पोस्ट ऑफिस दे रही है प्रति वर्ष 8.2% तक ब्याज, देखें ₹1,000 से निवेश करने वालों के लिए कौन सी स्कीम है बेहतर?

By: Shubham

On: November 5, 2026

Follow Us:

Post Office Saving Scheme 2026-27

यदि आप या आपके परिवार से कोई पैसे को सुरक्षित जगह निवेश करना चाहते है, तो पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाएं आपके काम आ सकती हैं। पोस्ट ऑफिस हर महीने थोड़ी रकम जमा करने से लेकर एकमुश्त निवेश करने तक कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करे हुए है। खास बात यह है कि कुछ योजनाओं में 8.2% तक प्रति वर्ष ब्याज देती है।

केंद्र सरकार ने अक्टूबर से दिसंबर 2026 की तिमाही के लिए पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इसका मतलब है कि RD पर 6.7%, PPF पर 7.1% और सुकन्या समृद्धि तथा वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर 8.2% ब्याज दिया जा रहा है। यह ब्याज दर 31 दिसंबर 2026 तक लागू है, और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए को अवश्य देखें।

Post Office Saving Scheme 2026-27 क्या है?

पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम केंद्र सरकार द्वारा संचालित छोटी बचत योजनाओं का समूह है। इनमें आम नागरिक, नौकरी, वरिष्ठ नागरिक और बेटियों के भविष्य के लिए बचत करने वाले माता-पिता अपनी जरूरत अनुआर पैसा जमा करते है।

पोस्ट ऑफिस की इन योजनाओं की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इनमें सरकारी समर्थन के साथ निर्धारित नियमों के अनुसार ब्याज दिया जाता है। हालांकि, पैसा निकालने की सुविधा हर स्कीम में अलग होती है। इसलिए खाता खुलवाने से पहले निवेश की समय अवधि और अन्य जानकारी को जरूर समझ लें।

पोस्ट ऑफिस की नई ब्याज दर 2026-27

अक्टूबर-दिसंबर 2026 के लिए सरकार ने मौजूदा ब्याज दरें बरकरार रखी हुई है। अलग-अलग योजनाओं में मिलने वाले प्रति वर्ष ब्याज की जानकारी नीचे दी है।

बचत स्कीमप्रति वर्ष ब्याज
पोस्ट ऑफिस RD6.7%
FD – 1 वर्ष6.9%
FD – 2 वर्ष7.0%
FD – 3 वर्ष7.1%
FD – 5 वर्ष7.5%
PPF7.1%
मंथली इनकम स्कीम (MIS)7.4%
वरिष्ठ नागरिक योजना (SCSS)8.2%
सुकन्या समृद्धि योजना8.2%

पोस्ट ऑफिस RD और FD में कितना फायदा मिलेगा?

जो लोग हर महीने अपनी कमाई से थोड़ी रकम बचाना चाहते है, तो ऐसे में उनके लिए पोस्ट ऑफिस RD एक अच्छा मौका है। इसमें कम से कम ₹100 प्रति माह से खाता खोल सकते है। इसकी अवधि 05 वर्ष है और वर्तमान ब्याज दर 6.7% प्रति वर्ष है।

जबकि, जिनके पास पहले से एकमुश्त पैसा है, वे पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट यानी FD अच्छा विकल्प है। इसमें ₹1,000 से निवेश शुरू होता है। 01 से 05 वर्ष की अलग-अलग अवधि उपलब्ध है और 05 वर्षीय FD पर 7.5% प्रति वर्ष ब्याज दिया जाता है।

PPF में लंबी अवधि के लिए कैसे करें बचत?

पब्लिक प्रोविडेंट फंड मतलब (PPF) उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो भविष्य के लिए लंबे समय तक पैसा जमा करना चाहते है। इसकी मूल अवधि 15 वर्ष होती है और वर्तमान में 7.1% प्रति वर्ष ब्याज दिया जाता है।

इस खाते में 01 वित्तीय वर्ष के दौरान न्यूनतम ₹500 और अधिकतम ₹1.5 लाख जमा कर सकते है और पुराने टैक्स सिस्टम में निर्धारित नियमों के अनुसार निवेश पर टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है।

MIS योजना में हर महीने कितनी कमाई होगी?

पोस्ट ऑफिस मासिक इनकम स्कीम उन लोगों के लिए बनाई है, जो एकमुश्त निवेश करके हर महीने ब्याज प्राप्त करना चाहते है। इस योजना में वर्तमान ब्याज दर 7.4% प्रति वर्ष है और खाते की अवधि 05 वर्ष रहती है।

उदाहरण: यदि कोई व्यक्ति ₹5 लाख जमा करेगा, तो उसे लगभग ₹3,083 प्रति माह ब्याज दिया जाएगा। एक खाते में अधिकतम ₹9 लाख और संयुक्त खाते में ₹15 लाख तक निवेश कर सकते है।

वरिष्ठ नागरिक और बेटियों के लिए कौन सी योजना है?

60 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) उपलब्ध करवाई गई है। इसमें पात्र व्यक्ति अधिकतम ₹30 लाख जमा कर सकता है। इस योजना की अवधि 05 वर्ष है और 8.2% प्रति वर्ष ब्याज का भुगतान हर 03 महीने में करना होता है।

बेटियों के भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में भी 8.2% ब्याज दिया जा रहा है। इसमें 10 वर्ष से कम उम्र की बेटी के नाम पर खाता खोला जाता है। प्रति वर्ष न्यूनतम ₹250 और अधिकतम ₹1.5 लाख जमा करने की अनुमति है।

पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम में खाता कैसे खोलें?

पोस्ट ऑफिस की इन योजनाओं में खाता खुलवाने के लिए नजदीकी डाकघर में संपर्क कर सकते है। आवेदक को संबंधित योजना का फॉर्म भरकर KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

मुख्य रूप से पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो और शुरुआत में जमा राशि की जरूरत पड़ती है। कुछ योजनाओं में उम्र या बेटी के जन्म प्रमाण-पत्र जैसे अतिरिक्त दस्तावेज भी लग सकते है।

Post Office Saving Scheme 2026-27 FAQ

पोस्ट ऑफिस में सबसे ज्यादा ब्याज किस योजना में मिलता है?

अक्टूबर-दिसंबर 2026 की घोषित दर के अनुसार SCSS और सुकन्या समृद्धि योजना में 8.2% सालाना ब्याज मिल रहा है।

क्या पोस्ट ऑफिस में ₹100 से निवेश शुरू कर सकते हैं?

हां, पोस्ट ऑफिस RD में न्यूनतम ₹100 प्रतिमाह से बचत शुरू की जा सकती है।

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment