Ration Card New List 2026: राशन कार्ड की नई लाभार्थी सूची जारी, देखें लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें मोबाइल से चेक

By: Shubham

On: November 5, 2026

Follow Us:

Ration Card New List 2026

अगर आपने नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है या पहले से सरकारी राशन का लाभ ले रहे है, तो अपने परिवार का नाम लाभार्थी सूची में जरूर देखना चाहिए। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत पात्र परिवारों के लिए सरकारी राशन दुकानों से मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहाहै। राशन कार्ड की सूची में नाम और परिवार के सदस्यों की जानकारी सही होना जरूरी है।

वर्ष 2026 में राशन कार्ड की जानकारी ऑनलाइन देखना पहले से सरल हो गया है। अब इसके लिए बार-बार सरकारी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। केंद्र सरकार के NFSA पोर्टल से अपने राज्य की लाभार्थी सूची तक पहुंच सकते है। हालांकि, पूरे देश की एक लिस्ट जारी नहीं होती है, बल्कि राज्य सरकार जिला या ग्रामीण स्तर पर लाभार्थियों के रिकॉर्ड सूची में अपडेट करती है। राशन कार्ड की नई लिस्ट से जुड़ी जानकारी नीचे दी गई है इसे ध्यान से अवश्य देखें।

Ration Card New List 2026 क्या है?

राशन कार्ड लिस्ट सरकार द्वारा तैयार की जाने वाली पात्र परिवारों की नई लिस्ट है। इसमें उन परिवारों की जानकारी रहती है, जिन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत फ्री राशन प्राप्त करने की पात्रता सरकार से मिली हुई है। लाभार्थियों का चयन संबंधित राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा किया जाता है।

इस नई लिस्ट में नए पात्र परिवारों के नाम जोड़े जा सकते है और नियमों के अनुसार अपात्र या पुराने रिकॉर्ड हटाए जा सकते है। इसलिए जिन लोगों ने नया आवेदन किया है या परिवार के सदस्यों का जानकारी बदलबाई है, उनके लिए समय-समय पर नई लिस्ट देखना जरूरी है।

Ration Card New List 2026 Overview

सूची का नामRation Card New List 2026
संबंधित विभागखाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग
योजनाराष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम
लाभार्थीपात्र राशन कार्ड धारक
राशन कार्ड श्रेणीAAY और PHH
लिस्ट देखने का शुल्कनिःशुल्क
सूची का माध्यमराज्यवार ऑनलाइन पोर्टल
आधिकारिक वेबसाइटnfsa.gov.in

Ration Card New List 2026 में किन परिवारों का नाम शामिल होता है?

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत मुख्य रूप से अंत्योदय अन्न योजना (AAY) और प्राथमिकता प्राप्त परिवार (PHH) की श्रेणियों में लाभार्थियों परिवारों के लिए शामिल किया गया है। इनकी पात्रता राज्य सरकार के निर्धारित नियमों के अनुसार तय की जाती है। दोनों श्रेणियों में मिलने वाले राशन की मात्रा अलग-अलग होती है।

राशन कार्ड श्रेणीमिलने वाला राशन
अंत्योदय अन्न योजना (AAY)प्रति परिवार 35 Kg प्रतिमाह
प्राथमिकता प्राप्त परिवार (PHH)प्रति सदस्य 5 Kg प्रतिमाह

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निर्धारित मुफ्त राशन दिया जा रहा है।

राशन कार्ड नई लिस्ट में ऑनलाइन अपना नाम कैसे चेक करें?

अगर आप जानना चाहते हैं कि राशन कार्ड की लाभार्थी सूची में आपका नाम शामिल है या नहीं?, तो मोबाइल से भी इसकी जानकारी देख सकते है। इसके लिए आपको अपने राज्य की आधिकारिक राशन कार्ड वेबसाइट पड़ेगी। नई राशन कार्ड लिस्ट देखने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।

  1. सबसे पहले NFSA की आधिकारिक पोर्टल खोले
  2. Ration Card Details on State-UT Portals विकल्प को चुने
  3. अब अपने राज्य का नाम विकल्प मे से चयन करे
  4. संबंधित खाद्य विभाग की वेबसाइट खुल जाएगी
  5. अब Ration Card List या Beneficiary Details का विकल्प देखें
  6. इसके बाद उपलब्ध विकल्पों के अनुसार जिला, ब्लॉक, पंचायत या वार्ड को चुनें
  7. इसके बाद नई सूची में अपना नाम या राशन कार्ड नंबर खोजे।

नई राशन कार्ड लिस्ट में नाम नहीं मिले तो क्या करें?

कई बार आवेदन जमा करने के बाद भी परिवार का नाम तुरंत लाभार्थी सूची में दिखाई नहीं देता है तो इसका कारण आवेदन का सत्यापन रद्द होना, जानकारी में गलती या पात्रता संबंधी जानकारी हो सकती है। इसलिए पहले आवेदन की स्थिति देखना बहुत जरूरी है।

अगर आपका राशन कार्ड पहले से बना हुआ है और नाम नहीं दिखाई दे रहा, तो नजदीकी राशन दुकान या खाद्य आपूर्ति कार्यालय में संपर्क जरूर करें। यहाँ से रिकॉर्ड की वास्तविक स्थिति और जरूरी सुधार प्रक्रिया की जानकारी मिलगी।

Ration Card List 2026 में नाम जुड़वाने के लिए जरूरी दस्तावेज

जिन परिवारों का राशन कार्ड नहीं बना है, उन्हें अपने राज्य के नियमों के अनुसार आवेदन करना होगा। आवेदन के दौरान परिवार के सदस्यों की पहचान और निवास संबंधी जानकारी मांगी जाएगी और साथ में इन दस्तावेजों की जरूरत होगी।

  • परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड
  • परिवार मुखिया का निवास प्रमाण पत्र
  • परिवार के मुखिया की फोटो
  • चालू मोबाइल नंबर
  • परिवार आय प्रमाण पत्र, जहां लागू हो
  • अन्य राज्य-विशिष्ट दस्तावेज

Ration Card List 2026 अपने राज्य के अनुसार कहां देखें?

केंद्र सरकार के NFSA पोर्टल पर देश के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की खाद्य विभाग वेबसाइटों के लिंक उपलब्ध कराई है। इससे उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित अन्य राज्यों के लाभार्थी अपने क्षेत्र की जानकारी देख सकते है।

सीधे यहां से चेक करें: Ration Card Details on State-UT Portals

Ration Card List 2026 FAQ

राशन कार्ड की नई लिस्ट 2026 में अपना नाम कैसे देखें?

NFSA की वेबसाइट पर जाकर अपना राज्य चुनें। इसके बाद संबंधित खाद्य विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध राशन कार्ड विवरण या लाभार्थी सूची में नाम देखें।

राशन कार्ड लिस्ट में नाम नहीं होने पर क्या राशन मिलेगा?

NFSA के तहत राशन पाने के लिए पात्र लाभार्थी रिकॉर्ड में नाम होना जरूरी है। अगर आपका नाम सूची में नहीं दिख रहा है, तो पहले राशन कार्ड की स्थिति देखें और संबंधित खाद्य विभाग से सुधार या शिकायत की प्रक्रिया पूरी करें।

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment