Driving License Kaise Banaye: बिना RTO ऑफीस जाए घर बैठे बनाएं लर्नर लाइसेंस, यहाँ देखें ऑनलाइन आवेदन और फीस की पूरी जानकारी

By: Shubham

On: November 7, 2026

Follow Us:

Driving License Kaise Banaye

यदि आप बाइक या कार चलाने के लिए नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते है, तो इसकी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी कर सकते है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सारथी परिवहन पोर्टल पर लर्नर लाइसेंस और परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध करवाई है। अब कई राज्यों में आधार सत्यापन के जरिए घर बैठे लर्नर लाइसेंस की परीक्षा देने की सुविधा दी जा रही है।

हालांकि, बिना RTO जाए लाइसेंस बनवाने की सुविधा सभी राज्यों में एक जैसी नहीं है। जहां फेसलेस लर्नर लाइसेंस सेवा उपलब्ध है, वहां पात्र आवेदक ऑनलाइन टेस्ट दे सकते है। इसके बाद परमानेंट लाइसेंस के लिए अलग से आवेदन और ड्राइविंग टेस्ट देना होता है। इसलिए आवेदन शुरू करने से पहले दोनों प्रक्रियाओं का अंतर समझना बहुत जरूरी है।

Driving License Kaise Banaye 2026

Driving License Kaise Banaye 2026 के अंतर्गत नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की ऑनलाइन प्रक्रिया समझाई गई है। पहली बार आवेदन करने वाले व्यक्ति को सामान्यतः लर्नर लाइसेंस लेना होता है। इसके जरिए वह निर्धारित शर्तों के साथ वाहन चलाने का अभ्यास कर सकता है।

लर्नर लाइसेंस मिलने के कम से कम 30 दिन बाद परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया जा सकता है। लर्नर लाइसेंस की वैधता छह महीने होती है। इस अवधि में आवश्यक प्रशिक्षण लेकर ड्राइविंग टेस्ट पूरा करना चाहिए।

Driving License 2026 Overview

सेवानया ड्राइविंग लाइसेंस
विभागसड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
आवेदन माध्यमऑनलाइन
सामान्य न्यूनतम आयु18 वर्ष
लर्नर लाइसेंस की वैधता6 महीने
परमानेंट DL आवेदनLL जारी होने के 30 दिन बाद
ऑनलाइन पोर्टलSarathi Parivahan
आधिकारिक वेबसाइटsarathi.parivahan.gov.in

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए कितनी उम्र होनी चाहिए?

ड्राइविंग लाइसेंस की कम से कम आयु वाहन के प्रकार पर निर्भर करती है। सामान्य बाइक और निजी कार चलाने के लिए आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।

वाहन का प्रकारकम से कम आयु
50cc तक बिना गियर वाला वाहन16 वर्ष, अभिभावक की सहमति सहित
सामान्य बाइक या स्कूटर18 वर्ष
निजी कार (LMV)18 वर्ष
परिवहन वाहनसामान्यतः 20 वर्ष, लागू शर्तों के अनुसार

Driving License 2026 में कितनी फीस लगेगी?

केंद्र सरकार द्वारा लर्नर लाइसेंस और परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस की अलग-अलग फीस निर्धारित की गई है। आवेदक अपने राज्य और वाहन श्रेणी के अनुसार पोर्टल पर वास्तविक भुगतान राशि देख सकते हैं।

प्रक्रियाफीस
लर्नर लाइसेंस जारी करना₹150 प्रति वाहन श्रेणी
लर्नर लाइसेंस टेस्ट₹50
ड्राइविंग दक्षता टेस्ट₹300 प्रति वाहन श्रेणी
परमानेंट लाइसेंस जारी करना₹200

लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय पहचान, जन्मतिथि और पते से संबंधित जानकारी भरनी होगी। आधार आधारित आवेदन में संबंधित विवरण सत्यापन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • आधार कार्ड या स्वीकार्य पहचान प्रमाण-पत्र
  • जन्मतिथि से जुड़ा प्रमाण-पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • Form 1 या Form 1A, जहां लागू होना चाहिए।

बिना RTO जाए Learner License Online Apply कैसे करें?

जिन राज्यों में फेसलेस लर्नर लाइसेंस की सुविधा चालू है, यहाँ आवेदक घर से ही आवेदन और ऑनलाइन टेस्ट पूरा कर सकते है।

  1. Sarathi Parivahan Portal पोर्टल खोले
  2. इसके बाद अपने राज्य का चयन करे
  3. Apply for Learner License विकल्प पर क्लिक करे
  4. उपलब्ध होने पर Aadhaar Authentication विकल्प चुने
  5. व्यक्तिगत जानकारी और वाहन श्रेणी दर्ज करे
  6. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फीस का भुगतान करें
  7. निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन या RTO में लर्नर टेस्ट दे
  8. परीक्षा पास करने के बाद लाइसेंस डाउनलोड करें।

परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनवाएं?

लर्नर लाइसेंस मिलने के 30 दिन पूरे होने पर आवेदक परमानेंट DL के लिए आवेदन कर कर सकते हैं। इसके लिए सारथी पोर्टल पर Apply for Driving License विकल्प चुनकर लर्नर लाइसेंस की जानकारी भरनी है।

आवेदन शुल्क जमा करने और उपलब्ध स्लॉट बुक करने के बाद निर्धारित केंद्र पर ड्राइविंग दक्षता टेस्ट देना पड़ेगा। टेस्ट पास करने और विभागीय मंजूरी मिलने पर परमानेंट लाइसेंस जारी किया जाता है।

Driving License 2026 Apply Online Link

Learner License Online ApplyApply Here
Permanent Driving License ApplyApply Now
Application StatusCheck Now

Driving License Kaise Banaye FAQ

क्या 2026 में बिना RTO जाए लर्नर लाइसेंस बन सकता है?

हां, जिन राज्यों में आधार आधारित फेसलेस लर्नर लाइसेंस सुविधा उपलब्ध है, उस राज्य में पात्र व्यक्ति घर से आवेदन और ऑनलाइन टेस्ट पूरा कर सकते हैं।

लर्नर लाइसेंस बनने के कितने दिन बाद परमानेंट लाइसेंस बनता है?

लर्नर लाइसेंस जारी होने के कम से कम 30 दिन बाद परमानेंट लाइसेंस के लिए आवेदन और ड्राइविंग टेस्ट दे सकते हैं।

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment