MP ASHA Worker Recruitment 2026: एमपी में 3062 पदों पर आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, कक्षा 10वीं पास महिलाओं के लिए 16 नवंबर से आवेदन शुरू

By: Shubham

On: November 6, 2026

Follow Us:

MP ASHA Worker Recruitment 2026

मध्य प्रदेश में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़कर अपने गांव में काम करने की इच्छुक महिलाओं के लिए भर्ती का नया अवसर आ गया है। प्रदेश में करीब 05 साल बाद 3062 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस भर्ती में कक्षा 10वीं पास महिलाएं आवेदन कर सकेंगी। खास बात यह है कि चयन गांव के लिए निर्धारित रिक्त पदों के अनुसार किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन 16 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक भर सकते है। आवेदन मध्य प्रदेश ई-सेवा पोर्टल के माध्यम से करना होगा। इच्छुक महिलाओं को पहले अपनी उम्र, शैक्षणिक योग्यता और निवास संबंधी पात्रता देख लेनी चाहिए, क्योंकि केवल निर्धारित गांवों की पात्र महिलाओं को ही चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

MP ASHA Worker Recruitment 2026 क्या है?

एमपी आशा कार्यकर्ता भर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मजबूत करने के लिए शुरू की गई चयन प्रक्रिया है। इसके अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं के 3062 रिक्त पद भरे जाएंगे। चयनित महिलाएं अपने गांव में गर्भवती महिलाओं, बच्चों के टीकाकरण और सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जुड़े कार्यों में सहयोग करेंगी।

आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग और ग्रामीण परिवारों के बीच महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह नियमित वेतनमान वाली सरकारी नौकरी के बजाय प्रोत्साहन आधारित सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता की भूमिका है। चयन की पूरी प्रक्रिया जिला स्वास्थ्य समिति की निगरानी में संपन्न की जाएगी।

MP ASHA Worker Recruitment 2026 Overview

भर्ती का नामMP ASHA Worker Recruitment 2026
विभागमध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग
पद का नामग्रामीण आशा कार्यकर्ता
कुल पद3062
योग्यता10वीं पास
आयु सीमा21 से 45 वर्ष
आवेदन शुरू16 नवंबर 2026
अंतिम तारीख16 दिसंबर 2026
आवेदन माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक पोर्टलeseva.mp.gov.in

एमपी आशा कार्यकर्ता भर्ती 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

इस भर्ती में आवेदन करने वाली महिला का संबंधित गांव की निवासी होना जरूरी है। साथ ही आवेदक महिला विवाहित होनी चाहिए और उसकी उम्र 21 से 45 वर्ष के बीच निर्धारित होनी चाहिए।

  • महिला कम से कम कक्षा 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
  • आवेदिका संबंधित ग्राम की निवासी होनी चाहिए।
  • आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदिका विवाहित महिला होनी चाहिए।
  • विभाग के ग्रामवार चयन मापदंड पूरे करती होनी चाहिए।

MP ASHA Worker Recruitment Apply Dates

स्वास्थ्य विभाग ने ऑनलाइन आवेदन से लेकर अंतिम चयन तक का कार्यक्रम निर्धारित किया है। इसमें ग्रामसभा, विकासखंड और जिला स्तर पर अलग-अलग चरण पूरे होंगे।

प्रक्रियादिनांक
ऑनलाइन आवेदन16 नवंबर से 16 दिसंबर 2026
ग्रामसभा में आवेदन प्रस्तुत17 से 25 दिसंबर 2026
चयन प्रस्ताव का अनुमोदन26 दिसंबर से 18 जनवरी 2027
दावा-आपत्ति निराकरण19 जनवरी से 5 फरवरी 2027
जिला स्तर पर अपील6 से 25 फरवरी 2027
अंतिम अनुमोदन26 फरवरी से 5 मार्च 2027

आशा कार्यकर्ता को कितनी सैलरी मिलेगी?

आशा कार्यकर्ताओं को सामान्य सरकारी कर्मचारियों की तरह निश्चित वेतन नहीं मिलता है। उनके कार्यों के अनुसार निर्धारित मानदेय और प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। यह राशि राज्य सरकार और स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रावधानों के अनुसार तय होती है।

इस भर्ती के लिए कोई नई निश्चित मासिक सैलरी आधिकारिक रूप से निर्धारित नहीं है। इसलिए आवेदन करने वाली महिलाएं मानदेय और भुगतान संबंधी जानकारी विभागीय निर्देशों से जरूर देखें।

MP ASHA Worker Recruitment 2026 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

इच्छुक महिलाएं 16 नवंबर से एमपी ई-सेवा पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर पायेंगी। विभाग के अनुसार इस चयन प्रक्रिया में केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जा सकेंगे।

  1. MP ई-सेवा पोर्टल को खोले
  2. आशा कार्यकर्ता चयन का उपलब्ध लिंक चुने
  3. आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरे
  4. संबंधित गांव और निवास संबंधी विवरण दर्ज करे
  5. पोर्टल पर मांगे गए दस्तावेज अपलोड करे
  6. आवेदन फॉर्म देख कर सबमिट करें और पावती सुरक्षित रखें।

MP ASHA Worker Recruitment 2026 में चयन कैसे होगा?

आवेदन मिलने के बाद संबंधित ग्रामसभा के सामने उम्मीदवारों की जानकारी वेरफाइ की जाएगी। ग्रामसभा चयन प्रस्ताव को अनुमोदित करके आगे भेजेगी। इसके बाद विकासखंड स्तर पर दावा-आपत्तियों का निराकरण होगा।

जिला स्तर की अपील प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला स्वास्थ्य समिति अंतिम अनुमोदन देगी। चयन आदेश जारी होने के बाद पात्र महिलाओं की आशा पोर्टल पर आईडी बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

O:

Apply Online LinkClick Here

MP ASHA Worker Recruitment 2026 FAQ

एमपी आशा कार्यकर्ता भर्ती 2026 में कितने पद हैं?

मध्य प्रदेश में ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं के कुल 3062 पदों पर चयन किया जाएगा।

क्या 10वीं पास महिलाएं आशा कार्यकर्ता भर्ती में आवेदन कर सकती हैं?

हां, न्यूनतम योग्यता कक्षा 10वीं पास है। लेकिन, आवेदिका का विवाहित होना, संबंधित गांव की निवासी होना और निर्धारित आयु सीमा पूरी करना जरूरी है।

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment