CM Rajshree Yojana 2026: मुख्यमंत्री राजश्री योजना की ₹50,000 किस्त पर आई नई अपडेट, देखें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

By: Shubham

On: November 25, 2026

Follow Us:

CM Rajshree Yojana 2026

राजस्थान में बेटियों की पढ़ाई और बेहतर भविष्य के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री राजश्री योजना से जुड़े परिवारों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। इस योजना में पहले बालिका के जन्म से लेकर उनकी कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई के लिए कुल ₹50,000 की सहायता 06 किस्तों में दी जाती है। अब राज्य सरकार ने भुगतान व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है, जिसका असर पुराने लाभार्थियों की अगली किस्तों पर भी पड़ेगा।

राजस्थान सरकार ने राजश्री योजना के लिए लाडो प्रोत्साहन योजना में शामिल कर दिया है। नई व्यवस्था में पात्र बेटियों के लिए ₹1.50 लाख तक की सहायता दी जाएगी। मार्च 2026 में सरकार ने भुगतान प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए भी निर्देश जारी कर दिए थे। ऐसे में जिन परिवारों की बेटियों के लिए पहले राजश्री योजना का लाभ मिला था, उन्हें अगली किस्त का स्टेटस और इस योजना से जुड़ी अन्य जानकारी देखनी चाहिए।

मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2026

मुख्यमंत्री राजश्री योजना राजस्थान सरकार की बालिका कल्याण योजना है, इसे 01 जून 2016 से जन्म लेने वाली बेटियों के लिए शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य बेटियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और पालन-पोषण में परिवारों की आर्थिक सहायता करना है।

इसमें बालिका के जन्म, टीकाकरण और स्कूल में प्रवेश जैसे अलग-अलग चरणों पर पैसे दिए जाते है। लेकिन फिलहाल, 2026 में राजश्री योजना के लिए अलग नए आवेदन की शुरू नहीं हुए है। अब इसका लाभ लाडो प्रोत्साहन योजना के नियमों के अनुसार दिया जा रहा है।

CM Rajshree Yojana 2026 Highlights

योजनामुख्यमंत्री राजश्री योजना
राज्यराजस्थान
योजना प्रारंभ01 जून 2016
पुरानी सहायता राशि₹50,000
पुरानी किस्तें06
वर्तमान कुल सहायता₹1.50 लाख तक
भुगतानDBT
आधिकारिक पोर्टलojspm.rajasthan.gov.in

राजश्री योजना में ₹50,000 की सहायता राशि कैसे मिलेगी?

पुरानी व्यवस्था में बेटी की उम्र और पढ़ाई के अनुसार 06 किस्ते निर्धारित है। प्रत्येक चरण की पात्रता पूरी होने पर सहायता राशि परिवार के बैंक खाते में भेजी जाती है।

किस्तसहायता मिलने का चरणसहायता राशि
01बेटी के जन्म पर₹2,500
0201 वर्ष और टीकाकरण पूरा होने पर₹2,500
0301 कक्षा में प्रवेश₹4,000
04कक्षा 06वीं में प्रवेश₹5,000
05कक्षा 10वीं में प्रवेश₹11,000
06कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने पर₹25,000

मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2026 में क्या बदलाव हुआ है?

राजस्थान राज्य सरकार ने 01 अगस्त 2024 से लाडो प्रोत्साहन योजना लागू की है। मई 2025 में जारी संशोधित दिशा-निर्देशों के अनुसार राजश्री योजना के लिए इसमें समाहित कर दिया गया। अब कुल ₹1.50 लाख की सहायता 07 चरणों में देने का नियम बनाया है।

नई व्यवस्था में पहली 06 किस्तों के कुल ₹50,000 दिए जाएंगे, जबकि स्नातक उत्तीर्ण करने और 21 वर्ष की आयु पूरी होने पर 07 किस्त के रूप में ₹1 लाख रुपए निर्धारित करे है। भुगतान संबंधित पात्रता और सरकारी रिकॉर्ड के सत्यापन पर निर्भर करेगा।

मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2026 के लिए पात्रता क्या है?

  • माता और बेटी का राजस्थान की निवासी होना जरूरी है
  • बेटी पात्र सरकारी या अधिकृत निजी चिकित्सालय संस्थान में जन्म होना चाहिए

इसके साथ आधार, जन आधार, टीकाकरण और स्कूल प्रवेश का सही रिकॉर्ड महत्वपूर्ण है। मार्च 2026 में जारी निर्देशों के अनुसार कुछ दस्तावेजी शर्तों को सरल किया है, ताकि पात्र परिवारों का भुगतान अनावश्यक रूप से न रुके।

मुख्यमंत्री राजश्री योजना का लाभ लेने के लिए दस्तावेज

  • परिवार और माता का आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड, बैंक खाते का विवरण
  • बालिका का जन्म प्रमाण-पत्र
  • टीकाकरण संबंधी ममता कार्ड और स्कूल प्रवेश से जुड़े दस्तावेज।

CM Rajshree Yojana 2026 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

वर्तमान सरकारी नियम के अनुसार शुरुआती किस्तों के लिए अलग ऑनलाइन फॉर्म भरना जरूरी नहीं होता है। अस्पताल में जन्म और टीकाकरण का रिकॉर्ड स्वास्थ्य विभाग के PCTS एवं OJAS पोर्टल पर दर्ज किया गया है।

  • बालिका के जन्म का रिकॉर्ड अस्पताल में दर्ज करवाएं
  • माता का आधार, जन आधार और बैंक विवरण सही रखें
  • निर्धारित समय पर टीकाकरण पूरा करवाएं
  • स्कूल में प्रवेश के समय पुरानी लाभार्थी आईडी उपलब्ध रखें
  • संबंधित विभाग से किस्त का स्टेट्स चेक करें।

सीएम राजश्री योजना की किस्त नहीं मिली तो क्या करें?

पुराने लाभार्थियों की किस्त अटकी होने पर सबसे पहले संबंधित अस्पताल, ANM या स्कूल से रिकॉर्ड की जानकारी चेक करवानी चाहिए। बैंक पासबुक में गलती होने पर भुगतान नहीं आ रहा हो। समस्या का समाधान नहीं मिलने पर जिला महिला अधिकारिता कार्यालय में संपर्क करें।

CM Rajshree Yojana Online Apply Link

योजना एवं भुगतान पोर्टलCheck Here
संशोधित सरकारी दिशा-निर्देशGuidelines PDF
जन आधार पोर्टलCheck Here

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment