Voter ID Card Download Online: अब मोबाइल से निकालें फोटो वाला वोटर कार्ड और देखें e-EPIC PDF डाउनलोड करने का तरीका

By: Shubham

On: November 25, 2026

Follow Us:

Voter ID Card Download Online

Voter ID Card Download Online 2026-27: अगर आपका वोटर आईडी कार्ड खो गया है या अभी तक घर नहीं पहुंचा है, तो नया कार्ड आने का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की वेबसाइट से फोटो वाला डिजिटल वोटर कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। यह कार्ड e-EPIC के नाम से उपलब्ध है और इसे मोबाइल या कंप्यूटर में PDF के रूप में सुरक्षित रखा जा सकता है।

साल 2026-27 में डिजिटल वोटर कार्ड डाउनलोड करने के लिए चुनाव आयोग का Voters’ Services Portal उपलब्ध है। जिन नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज है और EPIC नंबर जारी हो चुका है, वे निर्धारित सत्यापन पूरा करके अपना कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इस सुविधा के लिए कोई डाउनलोड शुल्क नहीं देना पड़ता।

Voter ID Card क्या है?

Voter ID Card चुनाव आयोग की ऑनलाइन सेवा है, जिसके माध्यम से मतदाता अपने पहचान पत्र की डिजिटल कॉपी निकाल सकते हैं। इस कार्ड में मतदाता की फोटो, नाम, EPIC नंबर और QR कोड जैसी जानकारी रहती है।

डिजिटल कार्ड का उपयोग पहचान प्रमाण के रूप में किया जा सकता है। इसे फोन में रखने के साथ जरूरत पड़ने पर प्रिंट भी निकाल सकते हैं। हालांकि, मतदान करने के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज होना जरूरी है। केवल वोटर कार्ड होने से मतदान की पात्रता सुनिश्चित नहीं होती।

Voter ID Card Download Online Overview

सेवाVoter ID Card Download Online
विभागभारत निर्वाचन आयोग
डिजिटल कार्डe-EPIC
डाउनलोड फॉर्मेटPDF
जरूरी जानकारीEPIC
सत्यापनOTP
डाउनलोड शुल्कनिःशुल्क
आधिकारिक वेबसाइटvoters.eci.gov.in

डिजिटल वोटर कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या चाहिए?

वोटर कार्ड डाउनलोड करने से पहले अपना EPIC नंबर तैयार रखें। नया आवेदन करने वाले नागरिक आवेदन की संदर्भ संख्या का उपयोग भी कर सकते हैं। पोर्टल पर लॉगिन और सत्यापन के लिए मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी।

अगर मतदाता रिकॉर्ड में पुराना मोबाइल नंबर दर्ज है, तो पहले उसे अपडेट करवाना पड़ सकता है। इसके लिए चुनाव आयोग के पोर्टल पर संबंधित सुविधा उपलब्ध है।

Voter ID Card Download Online 2026-27 कैसे करें?

  • पहले तो Voters’ Services Portal खोले
  • Login करके या पहली बार उपयोग करने पर Sign-Up करे
  • मोबाइल नंबर और आवश्यक जानकारी से लॉगिन करे
  • अब E-EPIC Download विकल्प को चुनें
  • EPIC नंबर या Form Reference Number दर्ज करे
  • अब अपना राज्य चुनकर जानकारी सर्च करें
  • उपलब्ध मोबाइल सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें
  • Download e-EPIC पर क्लिक करके PDF सुरक्षित करें।

मोबाइल ऐप से फोटो वाला Voter ID Card कैसे निकालें?

चुनाव आयोग ने ECINET मोबाइल ऐप के माध्यम से भी मतदाता सेवाएं उपलब्ध करवाई है। इसमें डिजिटल वोटर कार्ड डाउनलोड करने और मतदाता संबंधी जानकारी देखने की सुविधा दी गई है।

ऐप में लॉगिन करके e-EPIC Download विकल्प खोलें। इसके बाद EPIC नंबर और आवश्यक विवरण दर्ज करके सत्यापन पूरा करें। डाउनलोड उपलब्ध होने पर कार्ड अपने मोबाइल में सुरक्षित कर अपने पास रख लें।

वोटर कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो क्या करें?

मोबाइल नंबर पुराना होने या मतदाता रिकॉर्ड से लिंक नहीं होने पर OTP सत्यापन में परेशानी आएगी। ऐसी समस्या में पहले मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी ध्यान पूर्वक पूरा करें।

Voters’ Services Portal पर Form 08 के माध्यम से संबंधित जानकारी अपडेट करने की सुविधा उपलब्ध है। आवश्यकता पड़ने पर अपने बूथ लेवल अधिकारी (BLO) से सहायता ले सकते है। अपडेट स्वीकृत होने के बाद दोबारा e-EPIC डाउनलोड करें।

Voter ID Card Download Online Link

e-EPIC IDCheck Here
Voter LoginLog in Here
EPIC Number SearchSearch Here

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment