PMAY e-KYC 2026: पीएम आवास योजना ग्रामीण और शहरी की ई-केवाईसी का नया तरीका, मोबाइल से ऐसे करें वेरीफिकेशन

By: Shubham

On: November 26, 2026

Follow Us:

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन करने वाले ग्रामीण और शहरी परिवारों के लिए आधार ई-केवाईसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। सरकार लाभार्थियों की पहचान देखने के लिए आधार आधारित सत्यापन का उपयोग करती है। ग्रामीण आवास योजना में Awaas+ 2024 मोबाइल ऐप से फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा दी गई है, जबकि शहरी आवास योजना PMAY-U 2.0 में ऑनलाइन आवेदन के दौरान आधार OTP से पहचान सत्यापित की जाती है।

अगर घर बैठे पीएम आवास योजना की ई-केवाईसी पूरी करना चाहते है, तो सबसे पहले ग्रामीण और शहरी प्रक्रिया का अंतर समझ लेना चाहिए। दोनों के लिए अलग सरकारी पोर्टल उपलब्ध हैं। केवल ई-केवाईसी पूरी करने से आवास स्वीकृत नहीं होता है। इसके बाद संबंधित विभाग द्वारा पात्रता, आवास का स्टेटस और दस्तावेजों की जरूर करनी और नीचे दी गई जानकारी देखनी चाहिए।

PMAY eKYC क्या है?

PMAY eKYC प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित आवेदक या संभावित लाभार्थी की आधार आधारित पहचान वेरीफाई करने की प्रक्रिया है। इससे सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज व्यक्ति की जानकारी का सत्यापन होता है और एक ही परिवार के लिए गलत तरीके से दुबारा लाभ मिलने से रोकने में मदद होती है।

ग्रामीण योजना में आधार फेस ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल Awaas+ सर्वे में किया जाता है। शहरी योजना में आवेदन के समय OTP और बाद में जियो-टैगिंग के दौरान फेस ऑथेंटिकेशन की व्यवस्था है।

PMAY eKYC 2026 Overview

योजनाप्रधानमंत्री आवास योजना
वर्ष2026
ग्रामीण योजनाPMAY-G
शहरी योजनाPMAY-U 2.0
ग्रामीण eKYCAadhaar Face Authentication
शहरी आवेदन सत्यापनAadhaar OTP
ग्रामीण ऐपAwaas+ 2024
शहरी पोर्टलpmaymis.gov.in

घर बैठे PMAY Gramin eKYC कैसे करें?

  • पहले तो PMAY-G की आधिकारिक वेबसाइट खोलें
  • उपलब्ध Awaas+ 2024 ऐप डाउनलोड करें
  • अब ऐप में Self-Survey विकल्प चुने
  • आधार आधारित Face Authentication पूरा करें
  • जिला, ग्राम पंचायत और परिवार का विवरण भरें
  • संभावित लाभार्थी की फेस ई-केवाईसी करें
  • मकान और निर्माण स्थल की आवश्यक फोटो दर्ज करें
  • जानकारी को ध्यान से देखकर सर्वे सबमिट करें।

PMAY Urban eKYC 2026 ऑनलाइन कैसे करें?

  • PMAY Urban पोर्टल खोलें
  • Apply for PMAY-U 2.0 विकल्प को चुनें
  • Eligibility Check पूरी करें
  • आधार नंबर और आधार के अनुसार नाम भरें
  • Generate OTP पर क्लिक करें
  • प्राप्त OTP दर्ज करके सत्यापन करें
  • परिवार, आय और आवास संबंधी जानकारी दर्ज करें
  • फॉर्म सबमिट कर आवेदन जानकारी अपने पास सुरक्षित रखें।

PMAY eKYC 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

संबंधित प्रक्रिया में इन जानकारियों की जरूरत पड़ेगी।

  • आधार कार्ड और मोबाइल नंबर
  • बैंक खाते का विवरण
  • परिवार के सदस्यों की जानकारी
  • निवास एवं आय संबंधी विवरण
  • मौजूदा आवास की जानकारी
  • जमीन के दस्तावेज, जहां हो तो

PMAY eKYC पूरी नहीं हो रही है तो क्या करें?

आधार OTP नहीं मिलने पर आधार से जुड़े मोबाइल नंबर की जानकारी देखें। फेस ऑथेंटिकेशन में परेशानी आने पर मोबाइल कैमरा, इंटरनेट और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था देखें।

ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत या अधिकृत सर्वेयर से सहायता ले सकते है। शहरी आवेदक CSC या नगर निकाय से संपर्क कर सकते है। आधार की बायोमेट्रिक जानकारी में समस्या होने पर UIDAI के अधिकृत केंद्र से सुधार जरूर करवा लें।

PMAY eKYC Important Links

ग्रामीण आवास योजनाpmayg.dord.gov.in
Awaas+ Apppmayg.nic.in
Urban Online ApplyClick Here
Urban Application StatusCheck Now
mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment