UIDAI Internship 2026: UIDAI में इंटर्नशिप करने का शानदार मौका, ₹40,000 रुपए स्टाइपेंड, 08 दिसंबर तक भरें आवेदन फॉर्म

By: Shubham

On: November 25, 2026

Follow Us:

UIDAI Internship 2026

अगर आप इंजीनियरिंग या मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे है और केंद्र सरकार के किसी बड़े संस्थान में काम करने का अनुभव लेना चाहते है, तो आपके लिए शुनहरा अवसर आ गया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अपने दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय में इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस कार्यक्रम में टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल दोनों क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए अवसर दिया जा रहा है।

UIDAI की ओर से जारी सूचना के अनुसार कुल 3 इंटर्नशिप सीटों पर आवेदन की अंतिम दिनांक 08 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। इसमें B.Tech, M.Tech और MBA/PGDM से संबंधित पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। इसके लिए अलग से लिखित परीक्षा का नियम नहीं है। उम्मीदवारों के लिए निर्धारित आवेदन फॉर्म और अपना बायोडाटा ईमेल के माध्यम से भेजना होगा।

UIDAI Internship 2026

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा संचालित प्रशिक्षण चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को आधार की डिजिटल पहचान प्रणाली, तकनीकी सेवाओं और संस्थान के प्रशासनिक कार्यों का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।

इस कार्यक्रम में चयनित उम्मीदवार दिल्ली स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इंटर्नशिप की अवधि UIDAI Internship Policy के अनुसार न्यूनतम 06 सप्ताह और अधिकतम 12 महीने निर्धारित है। यह प्रशिक्षण का अवसर है, नियमित सरकारी नौकरी नहीं है।

UIDAI Internship 2026 Highlight

संस्थाUIDAI
भर्तीUIDAI Internship 2026
कार्यालयक्षेत्रीय कार्यालय, दिल्ली
कुल सीटें03
योग्यताB.Tech/M.Tech, MBA/PGDM
मासिक स्टाइपेंड₹30,000-₹40,000
न्यूनतम अंक60% या 6.0 GPA
अंतिम तारीख08 दिसंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटuidai.gov.in

    UIDAI Internship 2026 में कितने पद है?

    दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय ने तीन इंटर्न सीटें निर्धारित की गई है। इनमें 02 टेक्निकल और 01 नॉन-टेक्निकल की सीटें है। तकनीकी श्रेणी में कंप्यूटर साइंस, आईटी, डेटा साइंस, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और संबंधित विषय शामिल किए है।

    सीटेंशैक्षणिक योग्यता
    02 तकनीकी सीटB.Tech/B.E./M.Tech/M.E.
    01 सीटMBA/PGDM

    UIDAI Internship के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

    इस इंटर्नशिप के लिए भारतीय नागरिक होना आवश्यक है। टेक्निकल डिग्री के प्री-फाइनल या फाइनल ईयर में पढ़ रहे विद्यार्थी पात्र मान्य है। संबंधित डिग्री पूरी करने वाले उम्मीदवार भी परिणाम घोषित होने के 06 महीने के भीतर आवेदन कर पाएंगे।

    आवेदक के लिए पिछले सेमेस्टरों में कम से कम 60% अंक या 10 में 6.0 GPA होना चाहिए। MBA/PGDM उम्मीदवारों पर Internship Policy की संबंधित शैक्षणिक शर्तें लागू होंगी। वर्तमान में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को अपने कॉलेज से अनुमति प्राप्त करनी होगी।

    UIDAI Internship 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

    • Internship Application Form
    • आवेदक का Resume या CV
    • शैक्षणिक मार्कशीट और प्रमाण-पत्र
    • कॉलेज या विश्वविद्यालय की मार्कशीट
    • संस्थान का Sponsorship/NOC, जहां लागू हो
    • चालू ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर

    UIDAI Internship 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

    • सबसे पहले UIDAI Internship Policy PDF खोले
    • अब Annexure-A से आवेदन फॉर्म प्राप्त करें
    • इसके बाद व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें
    • अपना Resume और आवश्यक दस्तावेज तैयार करें
    • कॉलेज में अध्ययनरत हैं तो संस्थान से आवेदन फॉरवर्ड करवाएं
    • निर्धारित ईमेल पर आवेदन फॉर्म और CV भेजें
    • अब आवेदक भेजे गए ईमेल की कॉपी अपने पास सुरक्षित रख लें।

    आवेदन भेजने की ईमेल आईडी

    • dd2.rodelhi@uidai.net.in
    • asoadmin.rodelhi@uidai.net.in

    UIDAI Internship 2026 Online Apply Link

    Internship PDFCheck Now
    Application FormCheck Now
    UIDAI Career Portalcareer.uidai.gov.in
    mpnewjobs.in Author

    I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

    Join WhatsApp

    Join Now

    Join Telegram

    Join Now

    Leave a Comment