INSPIRE-SHE Scholarship: 12,000 छात्रों के लिए मिलेगी हर वर्ष ₹60,000 की छात्रवृत्ति, ऐसे करें अंतिम दिनक 07 दिसंबर से पहले आवेदन

By: Shubham

On: November 20, 2026

Follow Us:

INSPIRE-SHE Scholarship

आपने भी कक्षा 12वीं के बाद फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स या दूसरे बेसिक साइंस विषयों में पढ़ाई शुरू की हुई है, तो आपके लिए छात्रवृत्ति पाने का अवसर है। केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) ने INSPIRE-SHE के तहत 12,000 मेधावी विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए है। चयनित छात्रों को सालाना ₹60,000 की छात्रवृत्ति मिलेगी।

ऑनलाइन आवेदन 07 नवंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं और अंतिम दिनांक 07 दिसंबर 2026 है। इस बार एक बात का ध्यान रखना जरूरी है। आवेदन 2026 में लिए जा रहे है, लेकिन आधिकारिक अधिसूचना INSPIRE-SHE 2025 बैच की दी गई है। इसलिए केवल 2025 में कक्षा 12वीं पास करने वाले पात्र विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, इसके लिए सभी जरूरी जानकारी नीचे दी गई है।

INSPIRE-SHE Scholarship 2026

INSPIRE-SHE केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की Scholarship for Higher Education योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए सहायता करना और आगे बढ़ाना है, जो प्राकृतिक और बुनियादी विज्ञान में उच्च शिक्षा लेकर रिसर्च के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते है।

यह छात्रवृत्ति B.Sc., B.S., चार वर्षीय B.Sc. Research और Integrated M.Sc./M.S. जैसे निर्धारित पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए है। इसके अंतर्गत चयन मेरिट और शिक्षा बोर्ड के लिए निर्धारित सीटों के आधार पर किया जाता है।

INSPIRE-SHE Scholarship Overview

छात्रवृत्तिINSPIRE-SHE Scholarship
आधिकारिक बैचINSPIRE-SHE 2025
विभागविज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
कुल छात्रवृत्तियां12,000
पात्र आयु17 से 22 वर्ष
शैक्षणिक पात्रतावर्ष 2025 में कक्षा 12वीं पास
वार्षिक छात्रवृत्ति₹60,000
रिसर्च मेंटरशिप अनुदान₹20,000, निर्धारित वर्षों में
आवेदन शुरू07 नवंबर 2026
अंतिम तारीख07 दिसंबर 2026
आवेदन पोर्टलonline-inspire.gov.in

INSPIRE-SHE Scholarship 2026 में कितनी राशि मिलेगी?

चयनित विद्यार्थियों को ₹5,000 प्रति माह की दर से हर वर्ष ₹60,000 छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके अलावा 03 और 04 छात्रवृत्ति वर्ष में रिसर्च मेंटरशिप के लिए ₹20,000 प्रति वर्ष का नियम बनाया गया है।

सहायताराशि
छात्रवृत्ति की हर महीना₹5,000
हर वर्ष छात्रवृत्ति₹60,000
03 वर्ष का मेंटरशिप अनुदान₹20,000
04 वर्ष का मेंटरशिप अनुदान₹20,000

INSPIRE-SHE Scholarship 2026 की पात्रता क्या है?

इस बार आवेदन करने के लिए विद्यार्थी की उम्र 17 से 22 वर्ष होनी चाहिए और इसमे 2025 में किसी मान्यता प्राप्त केंद्रीय या राज्य बोर्ड से कक्षा 12वीं पास की होनी चाहिए साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में निर्धारित साइंस कोर्स की पढ़ाई कर रहा होना चाहिए।

  • कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में अपने बोर्ड के शीर्ष 1% विद्यार्थियों में शामिल होना चाहिए
  • JEE Main, JEE Advanced या NEET में टॉप 10,000 रैंक प्राप्त की होनी चाहिए
  • NTSE या JBNSTS स्कॉलर होना चाहिए
  • अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में पदक प्राप्त किया होना चाहिए।

INSPIRE-SHE छात्रवृत्ति आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन करते समय कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की मार्कशीट, हाल की पासपोर्ट साइज फोटो तथा कॉलेज या विश्वविद्यालय द्वारा हस्ताक्षरित Endorsement Form जरूरी है।

JEE, NEET या अन्य विशेष उपलब्धि के आधार पर आवेदन करने वालों को संबंधित रैंक या पुरस्कार का प्रमाण भी देना पड़ेगा। दस्तावेज निर्धारित फाइल फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे।

INSPIRE-SHE Scholarship 2026 Online Apply कैसे करें?

विद्यार्थी आधिकारिक INSPIRE पोर्टल से आवेदन कर सकते है। फॉर्म भरने के लिए अपनी वैध ईमेल आईडी की जरूर पड़ेगी।

  1. INSPIRE Official पोर्टल खोलें
  2. New User Registration पर क्लिक करें
  3. ईमेल और आवश्यक जानकारी से रजिस्ट्रेशन करें
  4. लॉगिन करके Scholarship for Higher Education चुनें
  5. शैक्षणिक और व्यक्तिगत विवरण भरें
  6. पासपोर्ट फोटो, मार्कशीट और Endorsement Form अपलोड करें
  7. फॉर्म जांचकर सबमिट करें और उसकी प्रति सुरक्षित रखें।

INSPIRE-SHE Scholarship 2026 में चयन कैसे होगा?

विभाग कक्षा 12वीं में उपस्थित विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार विभिन्न शिक्षा बोर्डों के लिए छात्रवृत्ति सीटें निर्धारित करता है। इसके बाद पात्र आवेदकों का चयन संबंधित मेरिट और निर्धारित प्राथमिकताओं के आधार पर किया जाएगा।

चयनित विद्यार्थियों को INSPIRE पोर्टल पर अपने अकाउंट से Provisional Offer Letter डाउनलोड करने की सुविधा दी जाएगी। इसलिए आवेदन के बाद नियमित रूप से लॉगिन करके स्टेटस देखते रहें।

INSPIRE-SHE Scholarship 2026 Important Links

Online ApplyClick Here
Official NotificationCheck Now
Application StatusClick Here

INSPIRE-SHE Scholarship 2026 FAQs

INSPIRE-SHE Scholarship 2026 की अंतिम दिनांक क्या है?

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम दिनांक 07 दिसंबर 2026, और समय रात 11:59 बजे है।

क्या 2026 में कक्षा 12वीं पास विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, इस आवेदन प्रक्रिया में आधिकारिक तौर पर 2025 में कक्षा 12वीं पास करने वाले पात्र विद्यार्थियों को ही शामिल किया गया है।

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment