AICTE Saraswati Scholarship 2026-27: BBA, BCA और BMS की छात्राओं के लिए सरकार दे रही हर साल ₹25,000, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

By: Shubham

On: November 18, 2026

Follow Us:

AICTE Saraswati Scholarship 2026-27

अगर आप BBA, BCA या BMS की पढ़ाई कर रही हैं, तो कॉलेज की फीस और पढ़ाई से जुड़े खर्चों के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकती है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने सरस्वती स्कॉलरशिप योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए है। इसके तहत हर साल 3,110 मेधावी छात्राओं को ₹25,000 की छात्रवृत्ति देने का प्रावधान किया गया है।

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। आधिकारिक पोर्टल 28 फरवरी 2027 को बंद होगा, जबकि कॉलेज स्तर पर आवेदन सत्यापन की अंतिम दिनांक 31 जनवरी 2027 निर्धारित है। इसलिए छात्राओं को अंतिम दिनांक का इंतजार किए बिना फॉर्म भरकर अपने कॉलेज से सत्यापन जरूर करवाना चाहिए।

AICTE Saraswati Scholarship 2026-27 क्या है?

AICTE सरस्वती स्कॉलरशिप केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की छात्रवृत्ति योजना है। इसे BBA, BCA और BMS जैसे स्नातक पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाली मेधावी छात्राओं की आर्थिक मदद के लिए शुरू किया गया है।

इस योजना में चयनित छात्राओं के लिए अधिकतम 03 वर्षों तक हर वर्ष ₹25,000 दिए जाएंगे। इस पैसे का उपयोग कॉलेज फीस, किताबें, कंप्यूटर, स्टेशनरी और पढ़ाई के दूसरे जरूरी खर्चों के लिए किया जा सकता है।

AICTE Saraswati Scholarship Overview

योजना AICTE Saraswati Scholarship
 शैक्षणिक सत्र2026-27
संबंधित संस्थाAICTE
लाभार्थीBBA, BCA और BMS की छात्राएं
छात्रवृत्तियां₹3,110 प्रति वर्ष
छात्रवृत्ति राशि₹25,000
अधिकतम सहायता₹75,000
 पारिवारिक आयु सीमा₹8 लाख रुपए प्रति वर्ष
आवेदन शुरू15 अक्टूबर 2026
पोर्टल बंद की तारीख28 फरवरी 2027
आवेदन माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटsarswati.aicte.gov.in

AICTE सरस्वती छात्रवृत्ति 2026-27 में कौन आवेदन कर सकता है?

इस छात्रवृत्ति के लिए वे छात्राएं पात्र हैं, जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान के BBA, BCA या BMS पाठ्यक्रम के 01 वर्ष में प्रवेश लिया है। परिवार की वार्षिक आय ₹8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

  • आवेदिका भारतीय नागरिक होना चाहिए
  • कॉलेज AICTE से अनुमोदित होना चाहिए
  • एक परिवार की अधिकतम 02 बेटियां लाभ ले सकती है
  • कक्षा 12वीं और कॉलेज प्रवेश के बीच 02 वर्ष से अधिक अंतर न होना चाहिए
  • पहले से लाभ प्राप्त छात्राएं 02 और 03 वर्ष के लिए Renewal कर सकती है।

AICTE से कितने वर्षों तक मिलेगी ₹25,000 की छात्रवृत्ति?

AICTE Saraswati Scholarship में चयनित छात्राओं के लिए प्रति शैक्षणिक वर्ष ₹25,000 दिए जाएंगे। 03 वर्षों तक पात्रता और रिन्यूअल की शर्तें पूरी होने पर कुल ₹75,000 की सहायता मिल सकती है।

यह राशि DBT के जरिए छात्रा के बैंक खाते में भेजी जाएगी। 02 और 03 वर्ष की छात्रवृत्ति जारी रखने के लिए शैक्षणिक प्रगति और जरूरी प्रमाण-पत्रों का सत्यापन होगा।

AICTE Saraswati Scholarship की आवेदन दिनांक

AICTE ने नए आवेदन और पुराने लाभार्थियों के रिन्यूअल के लिए पोर्टल खोल दिया है। कॉलेज और राज्य स्तर पर आवेदन वेरीफाई की अलग-अलग दिनांक निर्धारित की गई है।

ऑनलाइन आवेदन शुरू15 अक्टूबर 2026
कॉलेज स्तर पर सत्यापन31 जनवरी 2027 तक
राज्य स्तर पर सत्यापन15 फरवरी 2027 तक
त्रुटि सुधार की अंतिम सीमा28 फरवरी 2027
पोर्टल बंद28 फरवरी 2027

AICTE सरस्वती छात्रवृत्ति के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए?

आवेदन से पहले आधार कार्ड, APAAR ID, 10वीं-12वीं की मार्कशीट, आय प्रमाण-पत्र और कॉलेज प्रवेश से संबंधित दस्तावेज तैयार करके रखें।

इसके अलावा बैंक खाता की जानकारी, मोबाइल नंबर और सक्रिय ईमेल आईडी की जरूरत होगी। दस्तावेजों में नाम और अन्य जानकारी एक जैसी होनी चाहिए, ताकि सत्यापन में परेशानी न आ पाएगा।

AICTE Saraswati Scholarship 2026-27 Online Apply कैसे करें?

छात्राएं AICTE के आधिकारिक सरस्वती स्कॉलरशिप पोर्टल से घर बैठे आवेदन कर सकती है। पहली बार आवेदन करने वालों के लिए नया रजिस्ट्रेशन करना होगा।

  • AICTE Saraswati का आधिकारिक पोर्टल खोले
  • इसके बाद Register Here विकल्प चुने
  • अब APAAR ID, आधार और संपर्क विवरण भरे
  • ई-मेल सत्यापन पूरा करके लॉगिन करे
  • व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बैंक जानकारी दर्ज करे
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करे
  • आवेदन फॉर्म देखकर Final Submit करें।

AICTE Saraswati Scholarship 2026 Apply Online

Online ApplyClick Here
Student RegistrationClick Here
Application StatusCheck Here
Official Websitesarswati.aicte.gov.in

AICTE Saraswati Scholarship 2026-27 FAQ

AICTE सरस्वती छात्रवृत्ति 2026-27 की अंतिम दिनांक क्या है?

आधिकारिक पोर्टल 28 फरवरी 2027 को बंद होगा। संस्थान स्तर पर सत्यापन की अंतिम दिनांक 31 जनवरी 2027 है।

क्या सभी छात्राओं के लिए ₹25,000 की छात्रवृत्ति मिलेगी?

नहीं, केवल BBA, BCA और BMS की निर्धारित पात्रता पूरी करने वाली चयनित छात्राओं को ₹25,000 हर वर्ष दिए जाएगी।

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment