Post Matric Scholarship 2026: कॉलेज छात्रों के लिए स्कॉलरशिप आवेदन शुरू, देखें अंतिम दिनांक, कितने पैसे मिलेंगे और देखें स्टेटस

By: Shubham

On: November 18, 2026

Follow Us:

Post Matric Scholarship 2026

अगर आप कक्षा 10वीं के बाद 11वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा या कॉलेज की पढ़ाई कर रहे है, तो पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप आपके काम आएगी। इस छात्रवृत्ति के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के पात्र विद्यार्थियों को पढ़ाई का खर्च उठाने में सहायता मिलेगी। इसमें कॉलेज की निर्धारित फीस के साथ वार्षिक शैक्षणिक भत्ता भी मिलेगा।

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न राज्यों में आवेदन प्रक्रिया चल रही है। नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर कई योजनाओं की अंतिम दिनांक 30 नवंबर 2026 निर्धारित है, जबकि कुछ राज्यों में आवेदन की समय-सीमा आगे बड़ाई गई है। इसलिए विद्यार्थियों को अपने राज्य और श्रेणी के अनुसार सही जानकारी जरूर देखनी चाहिए।

Post Matric Scholarship 2026

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप कक्षा 10वीं के बाद आगे पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए सरकारी आर्थिक सहायता व्यवस्था है। इसके अंतर्गत SC, ST, OBC और अन्य निर्धारित श्रेणियों के पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जाती है।

यह कोई एक योजना नहीं है, बल्कि केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संचालित अलग-अलग योजनाओं का समूह है। विद्यार्थियों को मिलने वाली सहायता उनके कोर्स, पारिवारिक आय और संबंधित योजना के नियमों पर निर्भर करती है।

Post Matric Scholarship Overview

छात्रवृत्तिPost Matric Scholarship 2026
शैक्षणिक सत्र2026-2027
लाभार्थीSC, ST, OBC एवं अन्य वर्ग छात्र
शैक्षणिक स्तरकक्षा 11वीं से उच्च शिक्षा तक
सहायताफीस प्रतिपूर्ति एवं शैक्षणिक भत्ता
आय सीमायोजना के अनुसार
आवेदन का माध्यमOnline
अंतिम दिनांकराज्य के अनुसार

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2026 में कितनी राशि मिलेगी?

छात्रवृत्ति के प्यासी कोर्स और विद्यार्थी की श्रेणी के अनुसार निर्धारित होते है। उदाहरण: SC विद्यार्थियों की केंद्रीय पोस्ट मैट्रिक योजना में शैक्षणिक भत्ते के साथ पात्र अनिवार्य फीस की प्रतिपूर्ति का नियम बनाया गया है।

कोर्स ग्रुपहॉस्टल छात्रडे-स्कॉलर
ग्रुप 01₹13,500₹7,000
ग्रुप 02₹9,500₹6,500
ग्रुप 03₹6,000₹3,000
ग्रुप 04₹4,000₹2,500

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2026 की पात्रताएं

आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में कक्षा 10वीं के बाद के कोर्स में प्रवेश होना चाहिए। SC विद्यार्थियों की केंद्रीय योजना में परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

अन्य योजनाओं में आय और शैक्षणिक शर्तें अलग-अलग हो सकती है। आवेदन के लिए संबंधित श्रेणी का प्रमाण-पत्र, निवास संबंधी पात्रता और बैंक खाते की सही जानकारी जरूरी है।

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2026 के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले विद्यार्थी अपने सभी शैक्षणिक और व्यक्तिगत दस्तावेज तैयार कर लेनें चाहिए। इससे आवेदन और कॉलेज सत्यापन में परेशानी न्यूनतम होगी।

  • आवेदक का आधार कार्ड और मोबाइल नंबर
  • आवेदक की पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • आवेदक का जाति या आय प्रमाण-पत्र
  • आवेदक का निवास प्रमाण-पत्र, यदि हो
  • आवेदक का बैंक खाते की पासबुक
  • कॉलेज एडमिसन का प्रमाण और फीस रसीद

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

विद्यार्थी को NSP या संबंधित राज्य के आधिकारिक छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवेदन करना होगा। NSP से आवेदन करने वालों के लिए One Time Registration (OTR) कंप्लीट होना जरूरी है।

  1. पहले तो National Scholarship पोर्टल पर पहुचे
  2. अब Student सेक्शन में OTR पूरा करे
  3. इसके बाद OTR नंबर से लॉगिन करे
  4. अब संबंधित Post Matric Scholarship को चुने
  5. और फिर शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें
  6. इसके बाद महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करे
  7. अब आवेदन फाइनल सबमिट करके पावती सुरक्षित रख लें।

इसके बाद विद्यार्थी को अपने कॉलेज से आवेदन सत्यापन वेरीफाई करवा लें।

Post Matric Scholarship Status कैसे चेक करें?

आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद विद्यार्थी NSP पर OTR नंबर से लॉगिन करके स्टेटस देख पाएंगे। अब यहां आवेदन जमा होने, सत्यापन लंबित रहने या सुधार की जरूरत होने जैसी जानकारी मिलेगी।

अगर स्कॉलरशिप स्वीकृत हो चुकी है, तो भुगतान की जानकारी PFMS पोर्टल पर उपलब्ध Track Your Payment सुविधा से देख सकते है।

Post Matric Scholarship 2026 Apply Link

Online ApplicationClick Here
Last DateCheck Here
Payment StatusCheck Here
Application StatusCheck Here

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप से जुड़े सवाल जबाव (FAQ)

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का पैसा कब मिलेगा?

आवेदन फॉर्म और दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद स्वीकृत पैसे कुछ दिन के अंदर ही आपके बैंक खाते में पहुच जाएंगे। और फिर विद्यार्थी NSP और PFMS से भुगतान का Status देख सकते है।

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप में आवेदन करने की अंतिम दिनांक क्या है?

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप की आखिरी दिनांक राज्य और छात्रवृत्ति योजना के अनुसार अलग-अलग हो सकती है इसलिए अपने राज्य का आधिकारिक पोर्टल चेक करें।

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment