ताज़ा अपडेट

MP Sub Engineer Group 3 Recruitment 2026: मध्य प्रदेश समूह 3 उपयंत्री भर्ती के लिए 18 अगस्त से आवेदन शुरू

Shubham Rajak
Shubham Rajak

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा महिला पुरुष दोनों उम्मीदवार के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल ने समूह 3 सब इंजीनियर, प्रयोगशाला टेक्नीशियन और कई पदों की भर्ती परीक्षा ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

एमपी ग्रुप 3 भर्ती में सबसे अधिक पद सब इंजीनियर के शामिल है। अलग-अलग सरकारी विभागों में जरूरत अनुसार खनिज सर्वेक्षक, टेक्नीशियन और अन्य पद शामिल है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार योग्यता पूरा करते है उन्हे भर्ती में नौकरी पाने का अच्छा मौका है। एमपी सब इंजीनियर ग्रुप 3 भर्ती 2026 से जुड़ी शैक्षणिक, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और सैलरी की जानकारी नीचे लेख में उपलब्ध है।

MP Sub Engineer Group 3 Recruitment 2026 – Overview

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल कार्यालय द्वारा समूह 3 सब इंजीनियर और अन्य पदों से जुड़े पद पर भर्ती हेतु ऑफिशियल नोटिफिकेशन (Rulebook) जारी किया है। समूह 3 भर्ती में कुल 1040 पद शामिल है।

कर्मचारी चयन मंडल भोपाल की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 से शुरू होने जा रही है। इच्छुक और योग्यता पूरा करने वाले उम्मीदवार निर्धारित समय के भीतर इस भर्ती में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करें।

MPESB Group 3 Recruitment 2026 – Post Details

इस भर्ती में कई प्रकार के पद शामिल हैं। जो सभी वर्ग के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है।

मध्य प्रदेश ग्रुप 3 भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यताएं

मध्य प्रदेश ग्रुप 3 भर्ती में अलग-अलग विभागों में अलग-अलग पद शामिल है। सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है जो नीचे बताई है।

  • खनिज सर्वेक्षक: किसी मान्य प्राप्त संस्था से खनिकर्म या सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
  • सर्वेयर: किसी मान्य प्राप्त संस्था से आईटीआई सर्वेयर प्रमाण पत्र या सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
  • प्रयोगशाला तकनीशियन: किसी मान्यता प्राप्त संस्था से संबंधित विषय में कम से कम प्रथम श्रेणी का डिप्लोमा
  • मानचित्रकार: किसी मान्यता प्राप्त संस्था से सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा और ऑटोकैड
  • उपयंत्री: संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त संस्था से इंजीनियरिंग डिप्लोमा
  • तकनीकी सहायक: संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त संस्था से इंजीनियरिंग डिप्लोमा
  • कंप्यूटर ऑपरेटर: किसी मान्यता प्राप्त संस्था से कंप्यूटर साइंस या आईटी डिप्लोमा
  • यांत्रिक सहायक (उपयंत्री): कृषि विषय में मान्यता प्राप्त संस्था से डिग्री
  • कनिष्ठ निर्देशक: संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिप्लोमा और 5 वर्ष का कार्य अनुभव
  • प्रदर्शक: संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिप्लोमा और 3 वर्ष का कार्य अनुभव
  • सहायक वस्तु मानचित्रकार: संबंधित क्षेत्र में 3 वर्ष डिप्लोमा और 4 वर्ष की डिग्री
  • कैम्पस सुपरवाईजर: 3 वर्षीय सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा और भवन रख रखाव अनुभव
  • लैब टेक्नीशियन: किसी मान्यता प्राप्त संस्था से सबंधित विषय से इंजीनियरिंग डिप्लोमा

मध्य प्रदेश सब इंजीनियर भर्ती – आयु सीमा

मध्य प्रदेश सब इंजीनियर भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की कम से कम आयु 18 वर्ष रखी है और अधिकतम आयु सीमा सभी पदों के लिए 40 वर्ष निर्धारित है। सरकार के नियम अनुसार आरक्षित वर्गों और पात्र श्रेणी अभ्यर्थियों के लिए शासन के नियम अनुसार आयु में छूट का प्रावधान है।

मध्य प्रदेश ग्रुप -3 भर्ती – चयन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश ग्रुप -3 में अलग-अलग पद निर्धारित हैं और इन पदों के लिए कर्मचारी चयन मंडल द्वारा चयन प्रक्रिया निर्धारित है इसकी जानकारी नीचे उपलब्ध है।

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT Exam)
  2. मेरिट सूची
  3. दस्तावेज सत्यापन
  4. मेडिकल फिटनेस टेस्ट
  5. नियुक्ति

एमपी ईएसबी समूह 3 भर्ती – सैलरी

मध्य प्रदेश सब इंजीनियर और अन्य पद पर उम्मीदवार चयनित होते हैं उन्हें संबंधित सरकारी विभाग द्वारा वेतन दिया जाएगा।

एमपी सब इंजीनियर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले एमपी कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं
  2. इसके बाद भाषा का चयन करें
  3. आपके सामने एक Pop up दिखाई देगा
  4. इसमें दिए ग्रुप 3 भर्ती लिंक पर क्लिक करें
  5. इसके बाद नए पेज पर भेज दिया जाएगा
  6. आवेदन पत्र के सामने दिए लिंक पर क्लिक करें
  7. इसके बाद ‘आगें बढ़े’ पर क्लिक करें
  8. सामान्य पंजीकरण क्रमांक और जन्मतिथि भरें
  9. इसके बाद आवेदन फार्म खुलेगा इसमें जरूरी जानकारी दर्ज करें
  10. पोर्टल पर मांगे गई जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  11. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  12. अब आवेदन फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
Official Websiteesb.mp.gov.in
Official NotificationCheck Now
Online Apply LinkClick Here
Official Sourceesb.mp.gov.in

एमपी सब इंजीनियर भर्ती 2026 में आवेदन की आखिरी दिनांक क्या है?

मध्य प्रदेश उपयंत्री भर्ती के लिए 1 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते है।

एमपी ईएसबी समूह 3 भर्ती 2026 की परीक्षा कब शुरू होगी?

मध्यप्रदेश समहू 3 भर्ती परीक्षा 06 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।

Shubham Rajak author photo Shubham Rajak

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *