ताज़ा अपडेट

MP Vigyan Manthan Yatra Online Form 2026 27: कक्षा 8वीं और 9वीं के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन हुए शुरू

Shubham Rajak
Shubham Rajak

मध्य प्रदेश के स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए मध्य प्रदेश विज्ञान मंथन यात्रा 2026 27 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्यक्रम में अभिरुचि रखने वाले कक्षा 8वीं और 9वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है।

मध्य प्रदेश विज्ञान मंथन यात्रा के तहत मध्य प्रदेश में अध्यनरत विद्यार्थियों को देश के सबसे महत्वपूर्ण प्रयोगशालाओं और रिसर्च संस्थानों की वैज्ञानिक गतिविधियों से परिचित कराया जाता है साथ ही वैज्ञानिकों द्वारा संवाद का अवसर दिया जाता है। जो विद्यार्थी एमपी विज्ञान मंथन यात्रा 2026 के लिए आवेदन या रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं वह नीचे दिए आर्टिकल पूरा अवश्य पढ़ें।

MP Vigyan Manthan Yatra Online Form – Overview

Orgnization NameMP Council of Science & Technology
Event NameVigyan Manthan Yatra 2026-27
Department NameMP Department of Science & Technology
Eligible Class 8th & 9th
Event Duration4 Days
Event Start Date15 September 2026
Event Last Date18 September 2026
Event ModeOnline
Application FeeFree for all
Official Webistempmissionexcellence.org

MP Vigyan Manthan Yatra Online Form 2026-27 Details

एमपी विज्ञान मंथन यात्रा में विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण और विज्ञान के प्रति रुचि को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित होता है। इस कार्यक्रम में जो विद्यार्थी शामिल होते हैं उन्हें हमारे देश के प्रतिष्ठित प्रयोगशालाओं और रिसर्च संस्थान ऑन के वैज्ञानिकों और वैज्ञानिक गतिविधियों से परिचित करवाया जाता है।

जो विद्यार्थी 2026 27 की यात्रा में शामिल होना चाहते हैं तो उन्हें आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन और रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस कार्यक्रम में सिर्फ कक्षा 8वीं और 9वीं के विद्यार्थी शामिल होंगे।

MP Vigyan Manthan Yatra 2026 27 की योग्यताएं

एमपी विज्ञान मंथन यात्रा के लिए विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं इन विद्यार्थियों के पास नीचे दी योग्यता होना आवश्यक है।

  1. आवेदक कक्षा 8वीं या 9वीं में अध्यनरत होना चाहिए
  2. आवेदक मध्य प्रदेश के किसी विद्यालय अध्यनरत होना जरूरी है
  3. आवेदक का पिछले सत्र 2025-26 में 75% होने चाहिए।

विज्ञान मंथन यात्रा 2026 चयन प्रक्रिया

विज्ञान मंथन यात्रा में मध्य प्रदेश के सभी जिलों से विद्यार्थियों का चयन होता है। संस्था द्वारा प्राप्त आवेदन और दिशा निर्देशों के आधार पर मेधावी विद्यार्थियों का क्षेत्र, बोर्ड और वर्ग अनुसार प्रदेश के शासन के आरक्षण नियमों के तहत किया जाता है।

विज्ञान मंथन यात्रा 2026-27 कब और कैसे आयोजित होगी?

सभी विद्यार्थियों की जानकारी हेतु बता दें कि विज्ञान मंथन यात्रा वर्ष 2026-27 के लिए 15 सितंबर से 18 सितंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है। इस यात्रा का माध्यम ऑनलाइन रखा है। कक्षा 8वीं और 9वीं के विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से वैज्ञानिक संस्थानों और प्रयोगशालाओं से संबंधित गतिविधियों में शामिल हो पाएंगे।

मध्य प्रदेश विज्ञान और टेक्नोलॉजी काउंसिल द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसका प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल विज्ञान की पढ़ाई तक सीमित नहीं रखता है बल्कि उन्हें प्रयोगशालाओं रिसर्च संस्थानों और वैज्ञानिकों के कार्य से भी परिचित करवाना है। ताकि विद्यार्थी सही रूप से समझ सकें वैज्ञानिक संस्थानों में किस प्रकार कार्य प्रकार होता है।

MP Vigyan Manthan Yatra 2026 से विद्यार्थी को क्या मिलेगा?

विज्ञान मंथन कार्यक्रम 2026 के माध्यम से विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम में शामिल हुए प्रयोगशाला और शोध संस्थान में चल रहीं रिसर्च से अवगत कराया जाएगा। ताकि विद्यार्थियों में भी वैज्ञानिक सोच विकसित हो और विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।

कार्यक्रम आयोजन के द्वारा विद्यार्थियों को वैज्ञानिकों से बातचीत करने का अवसर मिलता है। जिससे विद्यार्थी उच्च शिक्षा में अपने करियर के रूप में रुचि विकसित कर पाएं।

मध्य प्रदेश विज्ञान मंथन यात्रा 2026-27 आवेदन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश विज्ञान मंथन यात्रा 2026 27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऑफिशियल वेबसाइट उपलब्ध जानकारी के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त से प्रारंभ होगी और अंतिम दिनांक 6 सितंबर 2026 तक निर्धारित की है।

Event NameDate
Registration Start Date21 August 2026
Apply Last Date06 September 2026
Event Starting Date15 September 2026
Event End Date18 September 2026

मध्य प्रदेश विज्ञान मंथन यात्रा 2026 जरूरी दस्तावेज

मध्य प्रदेश विज्ञान मंथन यात्रा में विद्यार्थियों को शामिल होने के लिए अपने अंकसूची के साथ अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  1. वर्ष 2025 26 में प्राप्त अंक सूची
  2. गरीबी रेखा या इससे संबंधित प्रमाण पत्र
  3. आवेदक का आधार कार्ड
  4. जाति प्रमाण पत्र आदि‌।

मध्य प्रदेश विज्ञान मंथन यात्रा 2026-27 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  1. सर्वप्रथम mpmissionexcellence.org पर पहुंचे
  2. अब Vigyan Manthan Yatra 2026-27 पर क्लिक करें
  3. इसके बाद नीचे दिए Student Form पर क्लिक करें
  4. अब आवेदन फार्म में जानकारी भरें
  5. आवेदन की फोटो अपलोड करें
  6. पिछली कक्षा की मार्कशीट अपलोड करें
  7. अब नीचे दिए Submit बटन पर क्लिक करें।

MP Vigyan Manthan Yatra 2026 Important Links

Official Websitempmisionexcellence.org
Official NoticeCheck Here
Apply Online LinkClick Here
Print Student FormClick Here
Official Sourcempmisionexcellence.org

मध्य प्रदेश विज्ञान मंथन यात्रा 2026-27 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

विज्ञान मंथन यात्रा 2026-27 स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों कोई भी आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं है।

एमपी विज्ञान मंथन यात्रा 2026-27 में कौन आवेदन कर सकता है?

ऐसे विद्यार्थी जो इस वर्ष कक्षा 8वीं या 9वीं में पढ़ रहे है वह एमपी विज्ञान मंथन यात्रा के लिए आवेदन कर पाएंगे।

मध्य प्रदेश विज्ञान मंथन यात्रा 2026-27 में शामिल कैसे हो सकते है?

विज्ञान मंथन यात्रा मध्य प्रदेश में शामिल होंगे के लिए विद्यार्थियों के लिए mpmisionexcellence.org पर जाकर पंजीकरण करना होगा।

Shubham Rajak author photo Shubham Rajak

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *