RBSE 9th Half Yearly Syllabus 2026 27 PDF: राजस्थान बोर्ड 9वीं के 05 विषयों का सिलेबस देखें, यहां से डाउनलोड करें PDF

By: Shubham

On: November 27, 2026

Follow Us:

RBSE 9th Half Yearly Syllabus 2026 27 PDF

राजस्थान बोर्ड की कक्षा 9वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा विभाग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं 25 नवंबर से आयोजित की जाने वाली हैं। विद्यार्थी अब अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के विषयवार पाठ्यक्रम की मदद से आने वाले पेपर की तैयारी कर सकते है।

कक्षा 9वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा में निर्धारित पाठ्यक्रम के लगभग 70% हिस्से से प्रश्न शामिल किए जाएंगे। ऐसे में पूरे साल की किताब की जगह परीक्षा के लिए निर्धारित अध्यायों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। विद्यार्थी राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट से वार्षिक पाठ्यक्रम डाउनलोड कर सकते है, जबकि अर्द्धवार्षिक परीक्षा के लिए संबंधित विषय का ब्लूप्रिन्ट और विद्यालय द्वारा निर्धारित अध्यायों की सूची देखना सही रहेगा जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

RBSE 9th Half Yearly Syllabus

RBSE 9th Half Yearly Syllabus राजस्थान के सरकारी और संबंधित निजी विद्यालयों में कक्षा 9वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम है। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान सहित अन्य विषयों के प्रश्न तैयार किए जाएंगे।

राजस्थान शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय समान परीक्षा व्यवस्था के अंतर्गत प्रश्नपत्र तैयार होते हैं। कक्षा 9वीं के मुख्य विषयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा सामान्यतः 70 अंकों की होती है। विद्यार्थियों को विषयवार अंक विभाजन के साथ निर्धारित अध्यायों की जानकारी रखना जरूरी है।

RBSE 9th Half Yearly Syllabus Highlight

बोर्डमाध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान
कक्षाकक्षा 9वीं
शैक्षणिक सत्र2026-27
परीक्षाअर्द्धवार्षिक परीक्षा
परीक्षा शुरू25 नवंबर 2026
प्रमुख विषयहिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान
निर्धारित पाठ्यक्रमलगभग 70 प्रतिशत
मुख्य विषयों का प्रश्नपत्र70 अंक
वार्षिक पाठ्यक्रम PDFउपलब्ध
वेबसाइटrajeduboard.rajasthan.gov.in

RBSE 9th English Half Yearly Syllabus 2026-27

अंग्रेजी विषय में Reading, Writing, Grammar और साहित्य के प्रश्न शामिल किए है। पाठ्यपुस्तक Beehive और पूरक पुस्तक Moments से गद्य, कविता तथा पाठों पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं।

व्याकरण में Tenses, Determiners, Prepositions और Relative Pronouns शामिल हैं। इसके अलावा Letter Writing, Email, Paragraph और Dialogue Writing का अभ्यास भी जरूरी है। विद्यार्थियों को स्कूल द्वारा निर्धारित पाठों के अनुसार तैयारी करनी चाहिए।

RBSE 9th Hindi Half Yearly Syllabus 2026-27

हिंदी के पाठ्यक्रम में अपठित गद्यांश, अपठित काव्यांश, रचना कौशल, व्याकरण और साहित्य शामिल किए गए हैं। साहित्य के लिए क्षितिज भाग-1 और कृतिका भाग-1 निर्धारित पुस्तके है।

विद्यार्थियों के लिए निबंध, पत्र, संवाद और प्रतिवेदन लेखन के साथ मुहावरे, पर्यायवाची, विलोम तथा वाक्य रचना का अभ्यास करना चाहिए। साहित्य के प्रश्नों के लिए निर्धारित गद्य और पद्य पाठों के लिए ध्यान से पढ़ें।

RBSE 9th Maths Half Yearly Syllabus 2026-27

गणित में संख्या पद्धति, बहुपद, दो चरों वाले रैखिक समीकरण, निर्देशांक ज्यामिति और ज्यामिति के अध्याय महत्वपूर्ण हैं। वार्षिक पाठ्यक्रम में क्षेत्रमिति और सांख्यिकी भी शामिल किए गए हैं।

अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी करते समय निर्धारित अध्यायों के सूत्र और उदाहरणों का अभ्यास जरूर से करें। केवल सूत्र याद करने की जगह प्रत्येक अध्याय के प्रश्न हल करना बेहतर रहेगा।

RBSE 9th Science Half Yearly Syllabus 2026-27

विज्ञान के वार्षिक पाठ्यक्रम में पदार्थ, परमाणु एवं अणु, परमाणु की संरचना, कोशिका, ऊतक, गति, बल तथा गति के नियम जैसे अध्याय शामिल किए हैं। इसके अलावा गुरुत्वाकर्षण, कार्य एवं ऊर्जा, ध्वनि और खाद्य संसाधनों में सुधार भी पाठ्यक्रम का हिस्सा शामिल हैं।

अर्द्धवार्षिक परीक्षा में निर्धारित अध्यायों के अनुसार प्रश्न पूछे जाएंगे। विज्ञान की तैयारी में परिभाषाएं, चित्र, नियम और संख्यात्मक प्रश्नों का अभ्यास जरूरी है। विशेष रूप से स्कूल से अध्याय अनुसार सीमा की जानकारी जरूर चेक करें।

RBSE 9th Social Science Half Yearly Syllabus 2026-27

सामाजिक विज्ञान में इतिहास, भूगोल, राजनीतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र के प्रश्न शामिल होते हैं। फ्रांसीसी क्रांति, रूसी क्रांति, भारत का भौतिक स्वरूप, लोकतंत्र और पालमपुर गांव की कहानी जैसे विषय वार्षिक पाठ्यक्रम में दिए गए है।

विद्यार्थियों को निर्धारित अध्यायों के महत्वपूर्ण प्रश्नों के साथ मानचित्र कार्य का अभ्यास करना चाहिए। इतिहास की घटनाओं, भूगोल की अवधारणाओं और नागरिक शास्त्र की परिभाषाओं को अलग-अलग तैयार करें।

RBSE 9th Half Yearly Exam 2026-27 का विषय अनुसार शेड्यूल

राजस्थान शिक्षा विभाग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 9वीं की प्रमुख विषयों की परीक्षाएं अलग-अलग दिनांक पर आयोजित की जा रही हैं। अंग्रेजी और हिंदी के पेपर 25 एवं 26 नवंबर के दिन निर्धारित हैं।

अंग्रेजी25 नवंबर 2026
हिंदी26 नवंबर 2026
विज्ञान27 नवंबर 2026
सामाजिक विज्ञान28 नवंबर 2026
गणित4 दिसंबर 2026

RBSE 9th Half Yearly Syllabus 2026 27 PDF डाउनलोड कैसे करें?

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने कक्षा 9वीं का सत्र 2026-27 का आधिकारिक वार्षिक पाठ्यक्रम PDF उपलब्ध करवाया गया है। इसमें सभी प्रमुख विषयों के अध्याय और परीक्षा का अंक बाँट दिए गए है।

  • सबसे पहले तो RBSE Website खोलें
  • इसके बाद Syllabus या पाठ्यक्रम सेक्शन में जाएं
  • अब सामने दिए सत्र 2026-27 का चयन करें
  • इसके बाद Class 9 Syllabus PDF खोलें
  • और दिए PDF डाउनलोड करके विषय अनुसार Syllabus देखें।

RBSE 9th Half Yearly Syllabus PDF Links

Class 9thCheck PDF
Half Yearly And NoticeCheck Now
RBSE Websiterajeduboard.rajasthan.gov.in
mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment