Ladki Bahin Yojana eKYC Online Process: लाडकी बहीण योजना ई-केवाईसी कैसे करें? देखें OTP से वेरिफिकेशन और पूरी प्रक्रिया

By: Shubham

On: October 9, 2026

Follow Us:

महाराष्ट्र राज्य में चल रही मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं के लिए ई-केवाईसी जरूरी प्रक्रिया है। इस योजना में योग्य महिलाओं को प्रत्येक महीने ₹1,500 की आर्थिक सहायता दी जाती है लेकिन लाभार्थी की पहचान और पात्रता का सत्यापन भी बहुत जरूरी है। इस वजह से राज्य सरकार ने आधार आधारित e-KYC प्रक्रिया लागू की गई है।

अब अगर महिलाओं ने अपनी पहले ई-केवाईसी करवाई थी लेकिन कोई गलत जानकारी भर गई थी या बैंक खाते में किस्त नहीं पहुंच रही है तो सबसे पहले अपने आवेदन की स्थिति जानना जरूरी है। नीचे देखिए अपने नंबर से आधार OTP वेरिफिकेशन की पूरी प्रक्रिया, पति या पिता का आधार कब लगता है, गलत जानकारी कैसे सुधारी जा सकती है और ई-केवाईसी का विकल्प बंद दिखाई देने पर आपको क्या करना चाहिए यह सभी जानकारी नीचे उपलब्ध है।

Ladki Bahin Yojana eKYC Online Process 2026

योजना का नाममुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना
राज्यमहाराष्ट्र
विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग
आर्थिक सहायता₹1,500 प्रतिमाह
लाभार्थियों की आयु21 से 65 वर्ष
पारिवारिक आय सीमा₹2.5 लाख/प्रति वर्ष
सत्यापनआधार आधारित e-KYC
जरूरी जानकारीमहिला और पति/पिता का आधार
पिछली सुधार समय-सीमा30 अप्रैल 2026
हेल्पलाइन181

Ladki Bahin Yojana e-KYC क्यों जरूरी है?

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना की शुरुआत महाराष्ट्र सरकार ने जून 2024 में की थी। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता देना और परिवार में आर्थिक भूमिका मजबूत करना है। इस योजना के तहत पात्र विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, निराश्रित महिलाओं और परिवार की एक पात्र अविवाहित महिला को सहायता देने का प्रावधान है।

लेकिन योजना में लाभ लेने वाली महिलाओं के रिकॉर्ड की जांच करना भी जरूरी है। इसका मतलब यह नहीं है कि ई-केवाईसी पूरी करते ही रुकी हुई किस्त तुरंत बैंक में आ जाएगी। भुगतान के लिए महिला का पात्र होना, आवेदन रिकॉर्ड सही होना और बैंक खाते में DBT की व्यवस्था सक्रिय होना भी जरूरी है।

Ladki Bahin Yojana eKYC Online कैसे करें?

सरकार ने इस योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आधार OTP के माध्यम से ऑनलाइन ई-केवाईसी की सुविधा दी थी। नीचे उसी सरकारी प्रक्रिया को आसान भाषा में समझाया गया है।

  • Step 1: सबसे पहले मोबाइल या कंप्यूटर में ladakibahin.maharashtra.gov.in वेबसाइट खोलें।
  • Step 2: अपना आधार नंबर और कैप्चा भरें
  • Step 3: आधार से आए OTP का सत्यापन करें
  • Step 4: पति या पिता के आधार से सत्यापन करें
  • Step 5: जाति वर्ग और पारिवारिक जानकारी भरें
  • Step 6: जानकारी जांचकर फॉर्म Submit करें

Ladki Bahin Yojana e-KYC Status कैसे चेक करें?

अगर आपको याद नहीं है कि ई-केवाईसी सफल हुई थी या नहीं, तो आधिकारिक पोर्टल पर अपनी स्थिति जांच सकती हैं। इसके लिए वेबसाइट के Applicant Login या उपलब्ध लाभार्थी सत्यापन विकल्प पर क्लिक करें। यहाँ आवेदन या सत्यापन से संबंधित जानकारी देखें।

यदि पोर्टल पर पहले से ई-केवाईसी पूरी होने का संदेश मिलता है तो बिना वजह दोबारा प्रक्रिया शुरू करने की जरूरत नहीं है। यहां जरूरी अंतर समझें। e-KYC सफल होना और बैंक खाते में किस्त जमा होना दो अलग स्थितियां है। इसलिए भुगतान नहीं मिलने पर बैंक रिकॉर्ड भी देखें।

e-KYC पूरी है, फिर भी ₹1,500 नहीं आए तो क्या करें?

अगर आपका सत्यापन पहले से पूरा है, लेकिन बैंक में सहायता राशि नहीं पहुंची, तो सबसे पहले बैंक पासबुक या खाते का हालिया लेनदेन देखें। इसके बाद जांचें कि बैंक खाता आपके आधार से लिंक है या नहीं और DBT के लिए बैंक सीडिंग सक्रिय है या नहीं।

UIDAI के myAadhaar पोर्टल पर बैंक सीडिंग की स्थिति देखने की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा आवेदन की पात्रता जांच भी महत्वपूर्ण है। परिवार की आय, आयु या दूसरी पात्रता शर्तों में अंतर होने पर भुगतान प्रभावित हो सकता है।

Ladki Bahin Yojana eKYC Online Process Links

लाडकी बहीण योजना मुख्य पोर्टलCheck Website
जरूरी दस्तावेजDocuments List
आधार से बैंक लिंक स्टेटसmyAadhaar
सरकारी महिला हेल्पलाइनCheck Helpline

Ladki Bahin Yojana eKYC FAQs

लाडकी बहीण योजना की e-KYC मोबाइल से कैसे करें?

आधिकारिक पोर्टल पर e-KYC विकल्प उपलब्ध होने पर आधार नंबर, कैप्चा और OTP से सत्यापन किया जा सकता है। इसके बाद पति या पिता का आधार सत्यापन और जरूरी घोषणाएं पूरी करनी होती हैं।

क्या अक्टूबर 2026 में e-KYC शुरू है?

अक्टूबर 2026 में सभी लाभार्थियों के लिए ऑनलाइन e-KYC या सुधार सुविधा खुली होने की पुष्टि नहीं हुई है।

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment