CTET Exam City Admit Card 2026 Download: सीटेट दिसंबर परीक्षा की सिटी स्लिप हुई जारी, 12 दिसंबर के दिन होगी परीक्षा

By: Shubham

On: November 29, 2026

Follow Us:

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दिसंबर 2026 में आयोजित होने जा रही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। 27 नवंबर 2026 से उम्मीदवार अपनी परीक्षा का शहर और दिनांक ऑनलाइन देख सकते है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर डाउनलोड लिंक सक्रिय है।

सीटेट की परीक्षा 12 और 13 दिसंबर 2026 के दिन आयोजित होगी। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अभी अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड करके यात्रा की तैयारी कर सकते है। हालांकि, परीक्षा केंद्र का पूरा पता जानने के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार करना पड़ेगा। CBSE के आधिकारिक नोटिस के अनुसार प्रवेश पत्र परीक्षा से 02 दिन पहले उपलब्ध कर दिया गया है।

CTET Exam City Admit Card 2026 Download

CTET Exam City Admit Card 2026 जल्दी ही जारी होने वाला है, पहला एग्जाम सिटी स्लिप है, जिसमें उम्मीदवार के लिए आवंटित परीक्षा शहर और दिनांक की जानकारी मिलती है। दूसरा एडमिट कार्ड है, जिसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता और प्रवेश संबंधी निर्देश दिए गए हैं।

सिटी स्लिप परीक्षा से पहले यात्रा की व्यवस्था करने में मदद करती है, लेकिन इससे परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलता हैं। उम्मीदवारों के लिए अंतिम प्रवेश पत्र अलग से डाउनलोड करना जरूरी है।

CTET Exam City Admit Card 2026 Latest Update

CBSE ने 22वीं केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी देखने की सुविधा शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके अपना आवंटित शहर देख देख पाएंगे।

परीक्षाCTET December 2026
आयोजन संस्थाCBSE
परीक्षा संस्करण22वां
एग्जाम सिटी जारी27 नवंबर 2026
परीक्षा तारीख12 और 13 दिसंबर 2026
परीक्षा माध्यमऑफलाइन, OMR आधारित
पेपरPaper 1 और Paper 2
एडमिट कार्डपरीक्षा से 2 दिन पहले
आधिकारिक वेबसाइटctet.nic.in

CTET Exam City Slip 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवारों को परीक्षा शहर देखने के लिए CTET वेबसाइट के Candidate Activity या Latest News सेक्शन में जाना पड़ेगा। लॉगिन के लिए आवेदन संख्या और स्क्रीन पर मांगा गया पासवर्ड या जन्मतिथि संबंधी जानकारी तैयार कर लें।

  • CTET की आधिकारिक वेबसाइट खोलें
  • अब View Examination City for CTET Dec लिंक चुने
  • लॉगिन पेज पर एप्लीकेशन नंबर ध्यान से दर्ज करे
  • अब मांगा गया पासवर्ड या अन्य सत्यापन पूरा करें
  • इसके बाद आवंटित परीक्षा शहर और दिनांक देखें
  • और आखिर में सिटी स्लिप डाउनलोड करके सुरक्षित रख लेl

CTET Admit Card 2026 कब जारी होगा?

CBSE के 14 सितंबर 2026 के आधिकारिक नोटिस में साफ बताया गया है कि एडमिट कार्ड परीक्षा से 02 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। इसलिए 12 दिसंबर की परीक्षा के लिए 10 दिसंबर और 13 दिसंबर की परीक्षा के लिए 11 दिसंबर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महत्वपूर्ण दिनांक है।

प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उम्मीदवारों के लिए उस पर अपना परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और जरूरी निर्देश देखने चाहिए। फिलहाल आधिकारिक वेबसाइट पर सिटी स्लिप उपलब्ध है, एडमिट कार्ड का अलग डाउनलोड लिंक अभी चालू नहीं है।

CTET Exam City Slip और Admit Card में क्या अंतर है?

कई उम्मीदवार सिटी स्लिप को ही एडमिट कार्ड समझ लेते हैं। दोनों अलग दस्तावेज है और परीक्षा केंद्र पर इनका उपयोग भी अलग है।

एग्जाम सिटी स्लिपएडमिट कार्ड
परीक्षा शहर बताती हैकेंद्र का पूरा पता बताता है
परीक्षा तारीख की जानकारीरिपोर्टिंग समय और निर्देश
पहले जारी होती हैपरीक्षा के करीब जारी होता है
प्रवेश के लिए मान्य नहींपरीक्षा में प्रवेश के लिए जरूरी

CTET December 2026 में कौन-सा पेपर देना होगा?

CTET परीक्षा में दो पेपर आयोजित होते हैं। Paper 1 प्राथमिक स्तर मतलब कक्षा 1 से 5 तक शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए है। वहीं Paper 2 कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक पदों की पात्रता से संबंधित है।

दोनों पेपर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत परीक्षा कार्यक्रम को ध्यान से देखें। परीक्षा की सही तारीख और केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड से ही अंतिम रूप में सुनिश्चित करें।

CTET Exam City Admit Card 2026 Link

Exam City SlipCheck Now
CTET Admit Card UpdatesCheck Now
Exam Date Notice PDFCheck Now
mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment