CM Yuva Swarojgar Yojana 2026: युवाओं के लिए सरकार दे रही है ₹25 लाख तक लोन, ऐसे भरे फॉर्म और देखें ऑनलाइन प्रक्रिया

By: Shubham

On: November 29, 2026

Follow Us:

CM Yuva Swarojgar Yojana 2026

उत्तर प्रदेश में खुद का कारोबार शुरू करने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एक बहतरीन मौका बनकर आया है। इस योजना के अंतर्गत सेवा क्षेत्र में ₹10 लाख और उद्योग क्षेत्र में ₹25 लाख तक की योजनाओं के लिए बैंक लोन उपलब्ध कराया जाता है। इसके साथ सरकार परियोजना लागत का 25 तक मार्जिन मनी सहायता देती है।

इस योजना का लाभ 18 से 40 वर्ष के शिक्षित बेरोजगार युवा ले सकते है। आवेदन उत्तर प्रदेश के उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय के ऑनलाइन पोर्टल से किया जाता है। हालांकि, ₹10 लाख का हर लोन बिना ब्याज मिलने का दावा सही नहीं मानना चाहिए। इस योजना से जुड़ी जानकारी नीचे उपलब्ध कराई गई है।

CM Yuva Swarojgar Yojana 2026

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना उत्तर प्रदेश सरकार की स्वरोजगार प्रोत्साहन योजना है। इसका उद्देश्य राज्य के बेरोजगार युवाओं को अपना उद्योग या सेवा व्यवसाय स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता देना है।

इसमें सरकार सीधे ₹10 लाख नकद नहीं देती। पात्र आवेदकों की परियोजनाएं बैंक को भेजी जाती हैं। बैंक की स्वीकृति के बाद ऋण मिलता है और निर्धारित शर्तों पर मार्जिन मनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

CM Yuva Swarojgar Yojana 2026 Overview

योजना का संचालन उत्तर प्रदेश के MSME एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के माध्यम से होता है। आवेदन ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के पात्र युवा कर सकते हैं।

योजनामुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना
राज्यउत्तर प्रदेश
विभागMSME विभाग
उद्योग परियोजना₹25 लाख तक
सेवा परियोजना₹10 लाख तक
मार्जिन मनी25% तक
न्यूनतम योग्यता10वीं पास
आयु सीमा18–40 वर्ष
आवेदन माध्यमऑनलाइन
पोर्टलdiupmsme.upsdc.gov.in

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में कितना लाभ मिलेगा?

इस योजना में व्यवसाय के प्रकार के अनुसार अधिकतम परियोजना लागत निर्धारित है। सरकार 25% तक मार्जिन मनी देती है, जो उद्योग क्षेत्र में अधिकतम ₹6.25 लाख और सेवा क्षेत्र में ₹2.50 लाख है।

व्यवसायअधिकतम परियोजना लागतअधिकतम मार्जिन मनी
उद्योग / मैन्युफैक्चरिंग₹25 लाख₹6.25 लाख
सेवा क्षेत्र₹10 लाख₹2.50 लाख

CM Yuva Swarojgar Yojana में ब्याज कितना लगेगा?

ऑनलाइन कई जगह इस योजना को ₹10 लाख का ब्याज-मुक्त लोन बताया जा रहा है। फिलहाल, विभाग के विस्तृत नियमों में मुख्य रूप से बैंक ऋण, स्वयं के योगदान और मार्जिन मनी सहायता की जानकारी दी गई है।

इसलिए आवेदन करने वाले युवाओं के लिए बैंक से ब्याज दर, किस्त और पुनर्भुगतान अवधि लिखित रूप में समझनी चाहिए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एक अलग योजना है, जिसमें पहले चरण में ₹5 लाख तक के लोन पर निर्धारित अवधि के लिए पूर्ण ब्याज सहायता का नियम है।

CM Yuva Swarojgar Yojana 2026 की पात्रताएँ

आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी और कम से कम हाईस्कूल उत्तीर्ण होना चाहिए। उसकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच हो तथा वह किसी बैंक या वित्तीय संस्थान का डिफॉल्टर न हो।

  • आवेदक बेरोजगार होना चाहिए
  • किसी समान सरकारी स्वरोजगार योजना से पहले लाभ प्राप्त न किया होना चाहिए
  • परिवार में योजना का लाभ पहले से प्राप्त न हुआ होना चाहिए
  • प्रस्तावित कारोबार की परियोजना रिपोर्ट उपलब्ध होना चाहिए
  • पात्रता संबंधी शपथपत्र दिखाना होगा।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • उत्तर प्रदेश निवास प्रमाण-पत्र
  • हाईस्कूल मार्कशीट
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण-पत्र, जहां लागू हो
  • प्रोजेक्ट रिपोर्ट
  • निर्धारित शपथ-पत्र
  • जमीन या किरायानामा, जहां आवश्यक हो

CM Yuva Swarojgar Yojana 2026 Online Apply कैसे करें?

  • युवा स्वरोजगार योजना आवेदन पोर्टल खोले
  • आवेदक लॉगिन विकल्प चुने
  • अब नया उपयोगकर्ता पंजीकरण पर क्लिक करें
  • मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना चुने
  • अब नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करे
  • लॉगिन करके व्यक्तिगत जानकारी भरें
  • अब जरूरी दस्तावेज अपलोड करे
  • आवेदन फॉर्म के लिए Final Submit करे
  • आवेदन का प्रिंट सुरक्षित करके रख लें।

CM Yuva Swarojgar Yojana में चयन कैसे होगा?

जमा किए गए आवेदनों की विभागीय स्तर पर जानकारी देखी जाती है। पात्र आवेदकों का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली जिला कार्यदल समिति की प्रक्रिया के अनुसार होता है।

इसके बाद आवेदन संबंधित बैंक के लिए भेजा जाता है। बैंक परियोजना की आर्थिक व्यवहार्यता देखकर लोन स्वीकृति और जानकारी का निर्णय लेता है।

CM Yuva Swarojgar Yojana 2026 Important Links

Online ApplyClick Here
योजना की पूरी जानकारीCheck Here
mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment