Voter ID Correction Online: वोटर आईडी में नाम, पता और जन्मतिथि कैसे सुधारें? देखें ऑनलाइन प्रक्रिया

By: Shubham

On: October 10, 2026

Follow Us:

Voter ID Correction Online

अगर आपके वोटर आईडी कार्ड में नाम की स्पेलिंग गलत है जन्मतिथि दस्तावेजों से मेल नहीं खाती या पुराने घर का पता दर्ज है तो इसे ठीक कराने के लिए चुनाव कार्यालय के चक्कर लगाना जरूरी नहीं है। निर्वाचन आयोग ने मौजूदा मतदाताओं को ऑनलाइन सुधार आवेदन करने की सुविधा दी है।

इसके लिए Voters’ Services Portal पर Form 8 भरना होता है। लेकिन नाम सुधारने और नए पते पर वोटर रजिस्ट्रेशन स्थानांतरित करने की प्रक्रिया में थोड़ा अंतर है। इस आर्टिकल से आप समझेंगे की किस गलती के लिए कौन-सा विकल्प चुनना है, क्या दस्तावेज लगेंगे और आवेदन की स्थिति कैसे देखनी है।

Voter ID Correction 2026 में क्या-क्या बदल सकते हैं?

वोटर कार्ड में सुधार कराने से पहले यह समझना जरूरी है कि Form 8 उन नागरिकों के लिए है, जिनका नाम पहले से मतदाता सूची में दर्ज है। नए मतदाता रजिस्ट्रेशन के लिए Form 6 भरना होता है।

Form 8 के माध्यम से एक आवेदन में अधिकतम चार विवरणों में सुधार मांगा जा सकता है। निर्वाचन अधिकारी दस्तावेजों की जांच करके आवेदन स्वीकार या अस्वीकार करते हैं।

नाम और स्पेलिंगहां
जन्मतिथि या आयुहां
पताहां
लिंगहां
रिश्तेदार का नामहां
मोबाइल नंबर और फोटोहां
जातिनहीं

क्या वोटर आईडी में जाति बदल सकते हैं?

कुछ लोग वोटर आईडी में जाति सुधारने की जानकारी भी खोजते हैं। दरअसल, सामान्य मतदाता पहचान पत्र में जाति का अलग विवरण नहीं होता। निर्वाचन आयोग के Form 8 में भी जाति बदलने का विकल्प उपलब्ध नहीं है।

अगर आपके जाति प्रमाणपत्र में कोई गलती है, तो उसका सुधार संबंधित राज्य के राजस्व विभाग या सक्षम अधिकारी के माध्यम से होगा। वोटर आईडी का फॉर्म भरकर जाति प्रमाणपत्र नहीं बदला जा सकता।

वोटर आईडी में नाम और जन्मतिथि कैसे सुधारें?

मान लीजिए आपके आधार कार्ड और स्कूल की मार्कशीट में नाम सही है, लेकिन वोटर आईडी में गलत लिखा है। ऐसी स्थिति में Form 8 के Correction of Entries in Existing Electoral Roll विकल्प से सही नाम दर्ज करने का अनुरोध कर सकते हैं।

इसी तरह जन्मतिथि गलत होने पर Date of Birth/Age विकल्प चुनें। सही जानकारी के समर्थन में उपयुक्त दस्तावेज लगाना जरूरी है। आवेदन भरते समय तारीख और नाम की स्पेलिंग दस्तावेज से मिलाकर ही दर्ज करें।

Voter ID में पता बदलने का सही तरीका

अगर आप उसी मकान में रहते हैं, लेकिन दर्ज पते में कोई गलती है, तो Form 8 के Correction of Entries विकल्प से सुधार मांग सकते हैं। इसके लिए सही पते का प्रमाण देना होगा।

लेकिन यदि आप दूसरे घर, गांव या शहर में रहने चले गए हैं, तो Shifting of Residence विकल्प चुनें। आवेदन नए निवास वाले निर्वाचन क्षेत्र के अधिकारी के पास जाएगा। पता प्रमाण के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट, निर्धारित बिल या अन्य स्वीकार्य दस्तावेज इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

Voter ID Correction Online Apply कैसे करें?

इसके बाद नीचे दिए गए चरणों से आवेदन पूरा करें।

  1. voters.eci.gov.in खोलें।
  2. Login या Sign-Up करें।
  3. Form 8 का विकल्प चुनें।
  4. सुधार या निवास परिवर्तन का सही विकल्प चुनें।
  5. EPIC नंबर और मांगी गई जानकारी भरें।
  6. सही विवरण दर्ज करके प्रमाण अपलोड करें।
  7. फॉर्म जांचकर Submit करें।
  8. मिली Reference Number सुरक्षित रखें।

Voter ID Correction Status कैसे चेक करें?

आवेदन जमा होने के बाद तुरंत नया वोटर कार्ड जारी नहीं होता। पहले निर्वाचन अधिकारी जानकारी और प्रमाणों की जांच करते हैं। जरूरत पड़ने पर बूथ लेवल अधिकारी यानी BLO सत्यापन भी कर सकता है।

स्थिति देखने के लिए पोर्टल पर Track Application Status खोलें और लॉगिन के बाद आवेदन का रेफरेंस नंबर इस्तेमाल करें। सुधार स्वीकृत होने पर नया EPIC जारी किया जा सकता है। डिजिटल कार्ड उपलब्ध होने पर e-EPIC सेवा से डाउनलोड करें।

Voter ID Correction Online Process Links

ऑनलाइन सुधारForm 8
आवेदन की स्थितिCheck Status
आधिकारिक फॉर्मForm 8 PDF
मतदाता सूची में नामVoter ID Search
डिजिटल वोटर कार्डe-EPIC ID

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment