Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026: कक्षा 10वीं, कक्षा 12वीं में अच्छे अंक हैं तो मिलेंगे ₹12,000 तक, देखें पात्रता और ज़रूरी दस्तावेज

By: Shubham

On: October 17, 2026

Follow Us:

हरियाणा में कक्षा 10वीं, कक्षा 12वीं और ग्रेजुएशन पास करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति का अवसर दिया जा रहा है। राज्य सरकार ने डॉ. अम्बेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। पात्र छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए ₹8,000 से ₹12,000 तक वार्षिक प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।

आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 निर्धारित है। हालांकि छात्रवृत्ति पाने के लिए सिर्फ अच्छे अंक होना काफी नहीं है। विद्यार्थी की श्रेणी, ग्रामीण या शहरी क्षेत्र, पारिवारिक आय और अगली कक्षा में प्रवेश भी देखा जाता है। इसलिए आवेदन से पहले जरूरी शर्तें और दस्तावेज अच्छी तरह जरूर देख लें।

Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026-27 क्या है?

यह हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की मेरिट आधारित छात्रवृत्ति योजना है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के होनहार विद्यार्थियों को आगे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

डॉ. अंबेडकर छात्रवृत्ति योजना में अनुसूचित जाति, विमुक्त एवं घुमंतू समुदायों, पिछड़ा वर्ग और निर्धारित सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं। सहायता राशि पिछली परीक्षा और नए पाठ्यक्रम के स्तर पर निर्भर करती है।

राज्यहरियाणा
सत्र2026–27
छात्रवृत्ति₹8,000–₹12,000 वार्षिक
आवेदन शुरू17 अगस्त 2026
अंतिम तारीख30 नवंबर 2026
पारिवारिक आय₹4 लाख से कम
पोर्टलSARAL Haryana

किस पढ़ाई के लिए कितनी छात्रवृत्ति मिलेगी?

डॉ. अंबेडकर छात्रवृत्ति योजना में 10वीं के बाद अगली पात्र कक्षा या पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने पर ₹8,000 की सहायता मिल सकती है। वहीं 12वीं और स्नातक के बाद मिलने वाली रकम पाठ्यक्रम के अनुसार अलग होती है।

अधिकतम ₹12,000 की राशि संबंधित स्नातकोत्तर मेडिकल या अन्य निर्धारित पाठ्यक्रमों के पात्र विद्यार्थियों के लिए है। हर आवेदक को पूरी राशि मिलने की गारंटी नहीं है।

स्तरराशि
10वीं के बाद पात्र पढ़ाई₹8,000
12वीं के बाद स्नातक प्रथम वर्ष₹8,000–₹10,000
स्नातक के बाद स्नातकोत्तर₹9,000–₹12,000

डॉ. अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति कितने प्रतिशत अंक होने पर आवेदन कर सकते हैं?

विद्यार्थी हरियाणा का निवासी होना चाहिए और परिवार की वार्षिक आय सभी स्रोतों से ₹4 लाख से कम होनी चाहिए। पिछली परीक्षा के बाद मान्यता प्राप्त संस्थान में अगली पात्र कक्षा या कोर्स में प्रवेश जरूरी है। सबसे ज़रूरी और महत्वपूर्ण शर्त अंकों की है। ग्रामीण और शहरी विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम प्रतिशत अलग निर्धारित है।

श्रेणी और पिछली परीक्षाग्रामीणशहरी
SC – 10वीं60%70%
SC – 12वीं70%75%
SC – स्नातक60%65%
BC-A – 10वीं60%70%
BC-B/सामान्य – 10वीं75%80%

ऑनलाइन आवेदन के लिए कौन-से दस्तावेज चाहिए?

फॉर्म भरने से पहले पिछली कक्षा की मार्कशीट, हरियाणा निवास प्रमाणपत्र और वर्तमान पढ़ाई का प्रमाण तैयार कर रखें। श्रेणी के अनुसार जाति प्रमाण-पत्र भी जरूरी है। इसके साथ परिवार पहचान पत्र (PPP), संबंधित आय प्रमाणपत्र, फोटो और विद्यार्थी की बैंक पासबुक चाहिए होगा। बैंक खाता PPP से लिंक होना आवश्यक है।

दस्तावेजउद्देश्य
मार्कशीटअंकों का सत्यापन
हरियाणा निवास प्रमाणपत्रराज्य की पात्रता
जाति प्रमाणपत्रश्रेणी सत्यापन, जहां लागू
आय प्रमाणपत्रपारिवारिक आय
वर्तमान ID/प्रवेश प्रमाणअगली कक्षा में प्रवेश
PPP और बैंक पासबुकपहचान व भुगतान
पासपोर्ट साइज फोटोआवेदन रिकॉर्ड

Dr Ambedkar Scholarship 2026 में ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?

आवेदन हरियाणा के Antyodaya SARAL पोर्टल से किया जाएगा। जिन विद्यार्थियों को स्वयं फॉर्म भरने में परेशानी हो वह नजदीकी CSC या सरल केंद्र की सहायता ले सकते हैं। मोबाइल से आवेदन करने के लिए नीचे दिए चरणो का पालन करे

  1. saralharyana.gov.in पोर्टल खोलें
  2. रजिस्ट्रेशन करें या लॉगिन करें
  3. Apply for Services में योजना खोजें
  4. व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें
  5. निर्धारित दस्तावेज अपलोड करें
  6. फॉर्म जांचकर Submit करें
  7. Application Reference ID सुरक्षित रखें।

आवेदन में गलती हो जाए तो क्या करे?

सरकार की 11 अक्टूबर की सूचना के अनुसार दस्तावेजों में त्रुटि मिलने पर सुधार के लिए 15-15 दिन के अधिकतम तीन अवसर दिए जा सकते है। निर्धारित अवधि में कमी दूर नहीं करने पर इसे रद्द किया जा सकता है।

आवेदन के बाद SARAL पोर्टल पर Reference ID से Status देखते रहें। स्वीकृति मिलने पर प्रोत्साहन राशि सीधे विद्यार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

Dr Ambedkar Scholarship Apply Link

आवेदन, नियम और संबंधित विभागीय सूचना के लिए सरकारी वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें। गैर-सरकारी वेबसाइट पर दस्तावेज या बैंक जानकारी अपलोड करने से बचें।

ऑनलाइन आवेदनSARAL Haryana
2026–27 आवेदन नोटिसSEWA Official Notice
योजना के नियमSEWA Department
आवेदन स्थितिSARAL Status

Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana से संबंधित सवाल-जवाब

क्या सामान्य वर्ग के छात्र भी डॉ. अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति में आवेदन कर सकते हैं?

हां, निर्धारित सामान्य वर्ग के पात्र विद्यार्थी कक्षा 10वीं के अंकों और अन्य शर्तों के आधार पर आवेदन कर पा सकेंगे।

डॉ. अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति में आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?

हरियाणा सरकार ने डॉ. अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 निर्धारित है।

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment