CBSE CTET Previous Year Question Papers PDF: यहाँ देखे CTET 2026 की तैयारी के लिए 2018 से 2026 तक के Paper 1 और 2 पेपर

By: Shubham

On: October 15, 2026

Follow Us:

CBSE CTET Previous Year Question Papers PDF

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए पुराने प्रश्नपत्र सबसे उपयोगी अध्ययन सामग्री में शामिल है। CBSE ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर फरवरी 2026 के प्रश्न-पत्र भी उपलब्ध करा दिए है। इनके साथ पिछले कई परीक्षा-सत्रों के Paper 1 और Paper 2 डाउनलोड किए जा सकते हैं।

पुराने पेपर हल करने से सिर्फ सवालों का अंदाजा नहीं मिलता है, बल्कि यह भी समझ आता है कि बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा और संबंधित विषयों से किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं। खास बात यह है कि 2018 से 2026 के सभी वर्षों में अलग-अलग CTET परीक्षाएं नहीं हुई थी। इसलिए सही सत्र चुनकर डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE CTET Previous Year Question Papers

CTET के Previous Year Question Papers वे वास्तविक प्रश्नपत्र है जिन्हें CBSE ने पिछली परीक्षाओं में उपयोग किया था। इन्हें PYQs भी कहा जाता है। उम्मीदवार इनसे प्रश्नों की कठिनाई, विषयवार तैयारी और समय प्रबंधन का अभ्यास कर सकते है।

CTET में प्राथमिक कक्षाओं के लिए Paper 1 और उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए Paper 2 आयोजित होता है। दोनों स्तरों पर शिक्षक पात्रता प्राप्त करने के इच्छुक उम्मीदवारों को दोनों पेपर देने होते हैं।

परीक्षाCentral Teacher Eligibility Test
आयोजकCBSE
Paper 1कक्षा 1 से 5
Paper 2कक्षा 6 से 8
प्रत्येक पेपर150 प्रश्न, 150 अंक
समय2 घंटे 30 मिनट
नेगेटिव मार्किंगनहीं
PYQ वेबसाइटctet.nic.in

CTET Previous Year Question Papers 2018 से 2026 तक डाउनलोड करें

CBSE के Archive में दिसंबर 2018, वर्ष 2019 के दोनों सत्र, 2021, 2022, 2023, 2024 और फरवरी 2026 के प्रश्न-पत्र मौजूद है। अलग-अलग सेट और भाषाओं के कारण डाउनलोड पेज पर एक से ज्यादा फाइलें मिल सकती है।

नीचे वर्ष-वार आधिकारिक लिंक दिए गए है। Paper 1 या Paper 2 पर क्लिक करके संबंधित सत्र का पेज खोलें और अपनी जरूरत का सेट डाउनलोड करें।

Session/YearPaper 1Paper 2
फरवरी 2026DownloadDownload
दिसंबर 2024DownloadDownload
जुलाई 2024DownloadDownload
जनवरी 2024DownloadDownload
अगस्त 2023DownloadDownload
दिसंबर 2022 सत्रDownloadDownload
दिसंबर 2021DownloadDownload
जनवरी 2021DownloadDownload
दिसंबर 2019DownloadDownload
जुलाई 2019DownloadDownload
दिसंबर 2018DownloadDownload

दिसंबर 2022 सत्र के कुछ प्रश्नपत्र जनवरी और फरवरी 2023 की तारीखों से उपलब्ध हैं। वहीं 2020 और 2025 के नाम से अलग प्रश्नपत्र आधिकारिक Archive में सूचीबद्ध नहीं हैं।

Paper 1 और Paper 2 के परीक्षा पैटर्न में क्या अंतर है?

Paper 1 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, गणित, पर्यावरण अध्ययन और दो भाषाओं से 30-30 प्रश्न पूछे जाते हैं। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होते हैं और गलत उत्तर पर अंक नहीं काटे जाते हैं।

Paper 2 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र और दोनों भाषाओं के अतिरिक्त गणित-विज्ञान या सामाजिक अध्ययन से संबंधित 60 प्रश्न होते हैं। इसलिए उम्मीदवारों को अपने चुने गए स्तर और विषय के पेपर हल करने चाहिए।

मोबाइल से CTET PYQ PDF कैसे डाउनलोड करें?

प्रश्नपत्र डाउनलोड करने के लिए किसी लॉगिन या आवेदन नंबर की जरूरत नहीं है। CBSE के Archive में उपलब्ध सार्वजनिक फाइलें सीधे खोली जा सकती हैं। डाउनलोड की प्रक्रिया नीचे दी गई है।

  1. ctet.nic.in का पोर्टल खोलें
  2. Archive सेक्शन में जाएं
  3. Previous Year Question Paper को चुनें
  4. वर्ष और परीक्षा-सत्र को खोलें
  5. Paper 1 या Paper 2 का सेट को चुनें
  6. PDF अथवा ZIP फाइल डाउनलोड करें
  7. ZIP होने पर Extract करके प्रश्न-पत्र खोलें

पुराने पेपर से CTET की तैयारी कैसे करें?

शुरुआत हाल के तीन परीक्षा-सत्रों से करें। प्रत्येक पेपर के लिए 150 मिनट निर्धारित करें और बिना किताब देखे सवाल हल करें। इससे अपनी वास्तविक तैयारी का अंदाजा मिलेगा।

इसके बाद CBSE की Final Answer Key से उत्तर मिलाएं। कमजोर विषयों की पहचान करके NCERT और CTET पाठ्यक्रम से दोबारा अध्ययन करें। केवल उत्तर याद करने के बजाय प्रश्नों के पीछे की अवधारणा समझना ज्यादा उपयोगी रहेगा।

CBSE CTET Previous Year Question Papers PDF Link

सभी पुराने पेपरCTET Archive
Final Answer KeyOfficial Answer Keys
परीक्षा सिलेबसInformation Bulletin

CTET Previous Year Papers: जरूरी सवाल

क्या CTET के पुराने प्रश्नपत्र मुफ्त मिलते हैं?

हां, CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध प्रश्नपत्र बिना शुल्क डाउनलोड कर सकते है।

क्या 2026 का Paper 1 और Paper 2 उपलब्ध है?

हां, फरवरी 2026 सत्र के दोनों पेपर उपलब्ध है इनमें मार्च की पुन: परीक्षा की फाइलें भी शामिल है।

2.

जानकारी अपडेट: 15 अक्टूबर 2026

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment