Ration Card New Update 2026: घर बैठे राशन कार्ड में नाम जोड़ें, हटाएं और e-KYC पूरी करें, जानें नया तरीका

By: Shubham

On: October 20, 2026

Follow Us:

Ration Card New Update 2026

यदि राशन कार्ड में बच्चे का नाम जुड़वाना हो, शादी के बाद नए सदस्य को शामिल करना हो या पुराने सदस्य का नाम हटाना हो, तो अब कई बदलावों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बिहार और अन्य राज्य सरकार के राशन कार्ड प्रबंधन सिस्टम में परिवार के सदस्यों की जानकारी और संशोधित करने की सुविधा उपलव्ध करवाई है। हालांकि, आवेदन जमा करने के बाद विभागीय सत्यापन और मंजूरी होगी।

इसके अतिरिक्त राशन कार्ड की e-KYC भी महत्वपूर्ण है। इसमें लाभार्थी की पहचान आधार के माध्यम से सत्यापित किया जाता है। बिहार में राशन दुकान पर e-POS से सत्यापन करवा सकते है जबकि उपलब्ध सुविधाओं के अनुसार मोबाइल से फेस ऑथेंटिकेशन का विकल्प भी इस्तेमाल किया जाता है। नाम में बदलाव और e-KYC करने से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी नीचे दी गई है।

राशन कार्ड में कौन-कौन से बदलाव किए है?

बिहार के जन वितरण अन्न (RCMS) सिस्टम में नए राशन कार्ड के अलावा पुराने कार्ड में संशोधन, सदस्य जोड़ने, सदस्य हटाने और कार्ड प्रत्यर्पण की सुविधाएं निर्धारित है। परिवार के विभाजन या मुखिया बदलने की स्थिति में भी अलग कार्रवाई की जरूरत होगी है।

इन सेवाओं की मंजूरी संबंधित विभागीय अधिकारियों के सत्यापन पर निर्भर करती है। किसी नए सदस्य का नाम पहले से दूसरे राशन कार्ड में है तो पहले उसकी Status स्पष्ट करे।

Add Memberपरिवार में नया सदस्य जोड़ना
Delete Memberपुराने सदस्य का नाम हटाना
Correctionसदस्य की जानकारी सुधारना
e-KYCआधार आधारित पहचान सत्यापन
Application Statusआवेदन की प्रगति देखना

Ration Card में नया सदस्य ऑनलाइन कैसे जोड़ें?

परिवार में बच्चे के जन्म या शादी के बाद नया सदस्य शामिल करने के लिए मौजूदा राशन कार्ड में संशोधन का आवेदन करना पड़ता है। बिहार के आधिकारिक RC Online पोर्टल पर पुराने कार्ड में सुधार के लिए प्रपत्र-ख और संबंधित निर्देश उपलब्ध हैं।

  1. RC Online Bihar पोर्टल खोले
  2. उपलब्ध लॉगिन या राशन कार्ड संशोधन विकल्प चुने
  3. सदस्य जोड़ने की सुविधा में नए सदस्य की जानकारी दर्ज करे
  4. आधार और संबंधित प्रमाणपत्र अपलोड करे
  5. पूरा विवरण जांचकर आवेदन सबमिट करे
  6. आवेदन की इस पावती को सुरक्षित रखें।

नया नाम अधिकारियों की जांच और स्वीकृति के बाद ही कार्ड में दर्ज कर सकते है। आवेदन और राशन बनने की प्रक्रिया के दौरान अतिरिक्त सत्यापन मांगा जाएगा।

राशन कार्ड से किसी व्यक्ति का नाम कैसे हटाएं?

शादी, परिवार अलग होने या किसी सदस्य की मृत्यु जैसी स्थिति में नियमानुसार नाम हटाने की आवश्यकता पड़ेगी। बिहार की संशोधन प्रक्रिया में पुराने सदस्य को हटाने की सुविधा उपलब्ध है।

आवेदन के दौरान संबंधित व्यक्ति की पहचान, नाम हटाने का कारण और मांगे गए प्रमाणपत्र देने होंगे। सत्यापन के बाद विभाग नाम हटाने का निर्णय लेता है। केवल ऑनलाइन फॉर्म जमा करने से नाम तुरंत नहीं हटता है बल्कि कुछ दिन का समय लगता है।

Ration Card e-KYC घर बैठे और राशन दुकान पर कैसे करें?

ई-केवाईसी में आधार आधारित OTP, बायोमेट्रिक या स्वीकृत फेस ऑथेंटिकेशन से लाभार्थी की पहचान सत्यापित की जाएगी। नजदीकी उचित मूल्य दुकान पर राशन कार्ड और आधार विवरण लेकर e-POS से प्रक्रिया पूरी करवा सकते है।

NIC का Mera eKYC ऐप भी आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा मिलती है। ऐप में आधार नंबर, OTP और चेहरे के सत्यापन के चरण पूरे करने होते है। मोबाइल सुविधा राज्य में उपलब्ध न हो या सत्यापन विफल हो तो राशन डीलर से सहायता ले।

राशन कार्ड में नाम जोड़ने या हटाने के लिए जरूरी दस्तावेज

दस्तावेज आवेदन के कारण और संबंधित सदस्य की स्थिति पर निर्भर करते है। बच्चे के लिए जन्म प्रमाणपत्र और विवाह के बाद सदस्य जोड़ने के लिए विवाह या संबंध का प्रमाण मांगा जा सकता है।

दस्तावेजउपयोग
मौजूदा राशन कार्डपरिवार की पहचान
आधार कार्डसदस्य का विवरण
जन्म प्रमाणपत्रबच्चे का नाम जोड़ने में
विवाह/संबंध प्रमाणजहां आवश्यक हो
मृत्यु प्रमाणपत्रसंबंधित नाम हटाने में
अन्य सहायक प्रमाणपोर्टल के निर्देशानुसार

राशन कार्ड का स्टेटस कैसे देखें?

आवेदन पूरा होने के बाद पावती या आवेदन संख्या सुरक्षित रखें। बिहार के RCMS पोर्टल पर आवेदन की स्थिति देखने का विकल्प उपलब्ध है। जानकारी नहीं मिलने पर संबंधित अनुमंडल या खाद्य कार्यालय से जरूर संपर्क करें।

स्वीकृति के बाद अपडेटेड राशन कार्ड में नाम और परिवार का विवरण दोबारा जांचें। अन्य राज्यों के आवेदकों को अपने राज्य के खाद्य विभाग की वेबसाइट इस्तेमाल करनी चाहिए।

राशन कार्ड के जरूरी पोर्टल लिंक

बिहार राशन कार्ड संशोधनRC Online
राशन कार्ड प्रबंधनBihar RCMS
आवेदन की स्थितिApplication Status
Mera eKYC ऐपGoogle Play
अन्य राज्यों के पोर्टलNFSA

राशन कार्ड से जुड़े सवाल-जवाब (FAQs)

क्या राशन कार्ड में नाम जोड़ते ही राशन मिलने लगेगा?

नहीं, विभागीय सत्यापन और स्वीकृति के बाद सदस्य का नाम अपडेट होता है।

राशन कार्ड की e-KYC कहां से करवाएं?

E-kyc नजदीकी सहकारी राशन दुकान पर e-POS से करवा सकते है। उपलब्ध राज्य सुविधा के अनुसार Mera eKYC ऐप से भी सत्यापन करवा सकते है।

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment