AICTE Pragati Scholarship 2026-27: छात्राओं को प्रति-वर्ष ₹50,000 की निःशुल्क छात्रवृत्ति, 31 अक्टूबर से पहले भरें ऑनलाइन फॉर्म

By: Shubham

On: October 28, 2026

Follow Us:

AICTE Pragati Scholarship 2026-27

AICTE Pragati Scholarship 2026-27: इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रही छात्राओं के लिए प्रगति स्कॉलरशिप का आवेदन खुला है। ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) की इस योजना में चयनित छात्राओं को प्रति वर्ष ₹50,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन की अंतिम 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर Technical डिग्री और डिप्लोमा, दोनों के लिए फॉर्म उपलब्ध कराए गए हैं। आवेदन करने वाली छात्राओं को पारिवारिक आय, कॉलेज की मान्यता और जरूरी प्रमाण-पत्रों का ध्यान रखना चाहिए। इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद संस्थान से इसका Verification कराना जरूरी है, जिसकी विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।

AICTE Pragati Scholarship 2026-27 क्या है?

प्रगति स्कॉलरशिप केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत AICTE द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना है। इसका उद्देश्य तकनीकी शिक्षा में लड़कियों की भागीदारी बढ़ाना और पढ़ाई के खर्चे में आर्थिक सहायता करना है।

इसमें AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थानों में तकनीकी डिग्री या डिप्लोमा कर रही पात्र छात्राएं आवेदन कर सकते है। छात्रवृत्ति का चयन निर्धारित मेरिट और योजना की शर्तों पर निर्धारित होता है।

महत्वपूर्ण जानकारीविवरण
योजनाAICTE Pragati Scholarship
शैक्षणिक सत्र2026-27
लाभार्थीतकनीकी शिक्षा की छात्राएं
सहायता₹50,000 प्रतिवर्ष
पारिवारिक आय सीमा₹8 लाख सालाना तक
आवेदन शुरू01 जून 2026
अंतिम तारीख31 अक्टूबर 2026
आवेदन पोर्टलscholarships.gov.in

AICTE Pragati Scholarship की Last Date कब है?

सभी छात्रा NSP की आधिकारिक लिस्ट के अनुसार डिग्री और डिप्लोमा, दोनों स्कीम के लिए आवेदन 31 अक्टूबर 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। यह दिनांक नए और उपलब्ध Renewal दोनों प्रकार के आवेदनों के लिए महत्वपूर्ण है।

प्रक्रियाअंतिम तारीख
छात्रा का आवेदन31 अक्टूबर 2026
त्रुटिपूर्ण आवेदन का सत्यापन15 नवंबर 2026
संस्थान सत्यापन15 नवंबर 2026
अगले स्तर का सत्यापन30 नवंबर 2026

AICTE Pragati Scholarship के लिए पात्रता

आवेदक छात्रा ने AICTE से अनुमोदित संस्थान में तकनीकी डिग्री या डिप्लोमा के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया हो। दूसरे वर्ष में Lateral Entry से प्रवेश लेने वाली छात्राएं भी निर्धारित नियमों के अनुसार इस छात्रवृत्ति के लिए पात्र है।

परिवार की वार्षिक आय ₹8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों को इस छात्रवृत्ति योजना से लाभ मिल सकता है। किसी अन्य छात्रवृत्ति का लाभ लेने पर संबंधित अपात्रता की शर्तें भी जरूर देखें।

AICTE Pragati Scholarship में कितनी राशि मिलेगी?

चयनित छात्राओं को ₹50,000 प्रतिवर्ष दिए जाएंगे। यह राशि कॉलेज फीस, किताबें, कंप्यूटर, स्टेशनरी और तकनीकी पढ़ाई के दूसरे जरूरी खर्चों के लिए दी जाएगी।

प्रवेश का प्रकारअधिकतम लाभ
Degree प्रथम वर्ष4 वर्ष
Degree Lateral Entry3 वर्ष
Diploma प्रथम वर्ष3 वर्ष
Diploma Lateral Entry2 वर्ष

AICTE Pragati Scholarship के जरूरी दस्तावेज

आवेदन करने से पहले आधार, छात्रा के नाम का बैंक खाता, पारिवारिक आय प्रमाण-पत्र और वर्तमान कॉलेज के प्रवेश संबंधी दस्तावेज तैयार जरूर कर लेने चाहिए।

  • 10वीं या 12वीं की संबंधित मार्कशीट
  • कॉलेज प्रवेश पत्र और बोनाफाइड प्रमाण-पत्र
  • आय प्रमाण-पत्र और फीस रसीद
  • आधार एवं बैंक खाता विवरण
  • लागू होने पर श्रेणी प्रमाण-पत्र
  • अभिभावक का घोषणा पत्र

NSP OTR Registration क्यों जरूरी है?

सभी छात्रा NSP पर आवेदन करने के लिए 14 अंकों का One-Time Registration (OTR) जरूरी है। यह आधार कार्ड या Aadhaar Enrolment ID से जुड़ा एक छात्र का पहचान नंबर है।

जिन छात्राओं के पास पहले से OTR है, वे नया पंजीकरण करने के बजाय उसी नंबर से लॉगिन करना होगा। पहली बार आवेदन करने वाली छात्राओं को पहले OTR बनाना जरूरी है।

AICTE Pragati Scholarship Online Apply कैसे करें?

छात्राएं इस छात्रवृत्ति के लिए घर बैठे NSP पोर्टल पर नीचे दिए स्टेप्स के जरिए कर आवेदन सकती है।

  1. scholarships.gov.in वेबसाइट खोले
  2. Students सेक्शन में OTR Registration या Login चुने
  3. OTR और पासवर्ड से लॉगिन करे
  4. Fresh Application या Renewal खोले
  5. AICTE Pragati Degree/Diploma की संबंधित योजना चुने
  6. व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बैंक विवरण भरे
  7. जरूरी दस्तावेज अपलोड करे
  8. फॉर्म जांचकर अंतिम रूप से सबमिट करे
  9. Application ID और आवेदन की प्रति सुरक्षित रखें।

आवेदन का Selection और Verification कैसे होगा?

आवेदन पहले संबंधित कॉलेज और फिर निर्धारित विभागीय स्तर पर सत्यापित किया जाता है। चयन में पिछली पात्रता परीक्षा के अंक और राज्य नुसार मेरिट संबंधी नियम लागू है। केवल आवेदन फॉर्म जमा करना छात्रवृत्ति मिलने की गारंटी नहीं है। कॉलेज में दस्तावेजों का सत्यापन लंबित होने पर आवेदन आगे नहीं बढ़ सकेगी।

AICTE Pragati Scholarship Renewal कैसे करें?

पिछले वर्ष की लाभार्थी छात्राओं को NSP पर Renewal Application भरना होता है। इसमें वर्तमान पढ़ाई और पिछले वर्ष के परिणाम का विवरण देना पड़ता है। पढ़ाई छोड़ने या अगली कक्षा में उत्तीर्ण नहीं होने पर छात्रवृत्ति जारी रहने की पात्रता प्रभावित हो सकती है।

AICTE Pragati Scholarship Status और Payment

छात्राएं NSP के लॉगिन डैशबोर्ड से आवेदन और सत्यापन का Status देख सकती है। चयन के बाद छात्रवृत्ति राशि का भुगतान Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से किया जाता है। भुगतान संबंधी जानकारी NSP के Track Your Payment विकल्प से PFMS पर देखें। बैंक खाता और आधार सीडिंग सही से होना भी जरूरी है।

AICTE Pragati Scholarship Apply Online Links

Apply OnlineNSP Student Portal
योजना एवं अंतिम तारीखAll Scholarships
Degree GuidelinesOfficial PDF
Diploma GuidelinesOfficial PDF
Payment StatusPFMS

AICTE Pragati Scholarship FAQs

AICTE Pragati Scholarship 2026-27 की अंतिम तारीख क्या है?

इस छात्रवृत्ति में Degree और Diploma, दोनों योजनाओं के लिए 31 अक्टूबर 2026 अंतिम दिनांक है।

क्या AICTE Pragati Scholarship में सभी छात्राओं को ₹50,000 मिलेंगे?

नहीं, इस छात्रवृत्ति से सिर्फ पात्रता, मेरिट और निर्धारित सत्यापन प्रक्रिया में चयनित छात्राओं को सहायता मिलेगी।

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment