ONGC Scholarship 2026 27: ₹48,000 की प्रति वर्ष निःशुल्क स्कॉलरशिप, यहाँ से करें आवेदन, अंतिम दिनांक 30 नवंबर तक भरें फॉर्म

By: Shubham

On: October 30, 2026

Follow Us:

ONGC Scholarship 2026-27

ऐसे छात्र जो इंजीनियरिंग, MBBS और कुछ पोस्टग्रेजुएट कोर्स के पहले वर्ष में पढ़ रहे है ऐसे विद्यार्थियों के लिए ONGC Foundation की मेरिट स्कॉलरशिप के आवेदन शुरू किए है। चयनित छात्रों के लिए प्रति वर्ष ONGC ₹48,000 की आर्थिक सहायता दे रही है। इसमे आवेदन की अंतिम दिनांक 30 नवंबर 2026 तय करी हुई है।

यह मौका सिर्फ SC, ST, OBC और आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए दिया जा रहा है। आवेदन फॉर्म ऑनलाइन जमा करना होगा, परंतुआवेदन और प्रमाणित दस्तावेजों की हार्ड कॉपी भी निर्धारित ONGC कार्यालय में भेजनी जरूरी है। इसलिए दोनों प्रक्रियएं समय रहते पूरी करने में हमारा आर्टिकल आपकी पूरी मदद करेगा।

ONGC Scholarship 2026-27

ONGC Scholarship यह ONGC Foundation द्वारा दी जा रही मेरिट और आर्थिक आवश्यकता आधारित छात्रवृत्ति है। इसका मुख्य उद्देश्य तकनीकी, मेडिकल और Management की पढ़ाई कर रहे योगीत विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता करना है।

इस छात्रवृत्ति योजना में कुल 2,000 छात्रों का चयन किया जाएगा और उन्हे छात्रवृत्ति दी जाएगी, जिनमें आधी छात्राओं के लिए आरक्षित हैं। केवल फॉर्म भरने से चयन की गारंटी नहीं मिलती है।

ONGC Scholarship Overview

छात्रवृत्तिONGC Merit Scholarship
सत्र2026–27
कुल छात्रवृत्तियां2,000
सालाना राशि₹48,000
आवेदन शुरू18 अक्टूबर 2026
अंतिम तारीख30 नवंबर 2026
आवेदन वेबसाइटongcscholar.org

ONGC Scholarship 2026 से कितनी छात्रवृत्ति मिलेगी?

चयनित योग्य विद्यार्थियों के लिए सहायता ₹4,000 प्रति महीने के अनुसार से ₹48,000 प्रति वर्ष दी जाएगी। निर्धारित नियमों के अनुसार भुगतान वार्षिक आधार पर विद्यार्थी के बैंक खाते में किया जाता है, हर महीने अलग किस्त जरूरी नहीं है।यदि विद्यार्थियों की

योग्यता बनी रहने पर अगले शैक्षणिक वर्षों में Renew करना संभव है। इस सहायता को ट्यूशन फीस की पूरी भरपाई या ONGC में नौकरी की गारंटी नहीं समझना चाहिए।

किन विद्यार्थियों के लिए आवेदन करना चाहिए?

भारतीय नागरिक, जो मान्यता प्राप्त संस्थान में रेगुलर Engineering, MBBS, MBA या Geology/Geophysics में मास्टर्स के प्रथम वर्ष में अध्ययनरत है, वह इसमे आवेदन कर सकते है। दूसरे वर्ष में पहली बार आवेदन करने वाले सामान्यतः पात्र नहीं है।

Engineering/MBBS डिग्री के लिए कक्षा 12वीं में और MBA/संबंधित मास्टर्स के लिए स्नातक में कम से कम 60% अंक या 10 में 6 CGPA जरूरी है। 01 अगस्त 2026 को उम्र 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

पारिवारिक आय सीमा कितनी है?

श्रेणी के अनुसार सकल वार्षिक पारिवारिक आय की सीमा अलग है। छात्र अपने सही वर्ग की स्कॉलरशिप में आवेदन करें।

श्रेणीप्रति वर्ष आय
SC/ST₹4.5 लाख से कम
OBC₹2 लाख से कम
General/EWS₹2 लाख से कम

कौन-से दस्तावेज तैयार रखें?

कक्षा 10वीं का प्रमाण पत्र, कक्षा 12वीं या स्नातक की अंकतालिका, आय प्रमाण पत्र, कॉलेज एडमिसन ID, प्रवेश की रसीद और बैंक से सत्यापित ECS की जानकारी आदि तैयार रखें। लागू होने पर जाति प्रमाण पत्र, PAN तथा Undertaking भी चाहिए होगा।

विद्यार्थियों के दस्तावेजों पर संस्थान के Head/Principal/Dean का Verification जरूरी है। NSP OTR नंबर पहले बनाएं, यह नंबर ONGC आवेदन में पुछा जाता है।

ONGC Scholarship 2026 Online Apply कैसे करें?

ONGC के आधिकारिक पोर्टल पर Registration करना होगा। NSP पर OTR बनाना पहला कदम है, लेकिन सिर्फ NSP Registration से ONGC आवेदन पूरा नहीं होता है इसके लिए आपको नीचे दिए चरणों का पालन करना होगा।

  1. सबसे पहले NSP पोर्टल से OTR प्राप्त करे
  2. इसके बाद ongcscholar.org खोलें
  3. First Time Registrant से Passkey बनाएं
  4. इसके बाद लॉगिन कर Apply Scholarship पर क्लिक करें
  5. अब OTR, पढ़ाई और बैंक की जानकारी दर्ज करें
  6. इसके बाद प्रमाणित दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म Submit करे
  7. आवेदन प्रिंट और दस्तावेजों की हार्ड कॉपी फॉर्म में बताए निर्धारित ONGC कार्यालय में भेजें।

ONGC Scholarship में चयन और Renewal कैसे होगा?

ONGC Scholarship 2026 मे मेरिट के लिए पात्रता परीक्षा के अंक देखे जाते है। बराबर अंक होने पर कम आय वाले विद्यार्थी के लिए प्राथमिकता दी जाएगी, BPL परिवारों के लिए भी प्राथमिकता का नियम बनाया गया है।

ONGC छात्रवृत्ति जारी रखने के लिए अगली कक्षा में प्रमोशन और कम से कम 60% अंक या 6 CGPA होना बहुत जरूरी है। Renewal अपने-आप नहीं होता है, निर्धारित आवेदन फॉर्म भरना पड़ेगा।

ONGC Scholarship Important Links

ONGC Apply LinkApply Now
OTR RegistrationCheck Bow
Contact E-mailinfo@ongcscholar.org

ONGC Scholarship से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

ONGC Scholarship 2026 27 की अंतिम दिनांक क्या है?

ONGC छात्रवृत्ति में आवेदन की अंतिम दिनांक 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

1.

2.

नहीं। केवल निर्धारित योग्यता, आय और चयन नियम पूरे करने वाले विद्यार्थियों को सहायता मिलती है।

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment