ABHA Card Kaise Banaye 2026: घर बैठे मोबाइल से फ्री हेल्थ ID बनाएं कार्ड, देखें ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

By: Shubham

On: October 31, 2026

Follow Us:

ABHA Card Kaise Banaye 2026

अगर अस्पताल जाते समय पुरानी जांच रिपोर्ट, डॉक्टर की पर्ची और मेडिकल दस्तावेज संभालना मुश्किल लगता है, तो ABHA कार्ड आपके कामआएगा। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत मिलने वाली यह 14 अंकों की हेल्थ ID है जिसकी मदद से मरीज अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटल रूप में तैयार पाएंगे और जरूरत पड़ने पर देख सकते है।

अब ABDM से जुड़े अस्पतालों में ABHA कार्ड से QR Code स्कैन करके OPD रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं। अगस्त 2026 तक इस सुविधा से 25 करोड़ से अधिक OPD रजिस्ट्रेशन हो चुके है, ABHA कार्ड से जुड़े सभी प्रकार की जानकारी दी गई है जिसे जरूर देखें।

ABHA Card क्या है?

ABHA का पूरा नाम Ayushman Bharat Health Account है। इसे National Health Authority के आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के अंतर्गत जारी किया है। इसका उद्देश्य अस्पतालों, लैब और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच मेडिकल रिकॉर्ड का सुरक्षित लेन-देन आसान बनाना है।

ABHA कार्ड के साथ 14 अंकों का Number दिया जाता है। इसके अलावा कार्ड धारक अपना ABHA Address भी बना सकता है जैसे name@abdm। यह डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में पहचान और रिकॉर्ड एक्सेस करने के काम आता है।

ABHA Card Kaise Banaye Overview

कार्डAyushman Bharat Health Account
विभागNational Health Authority
हेल्थ ID14 अंक
रजिस्ट्रेशनऑनलाइन
शुल्कनिःशुल्क
पहचान सत्यापनआधार या उपलब्ध अन्य विकल्प
आधिकारिक वेबसाइटabha.abdm.gov.in

ABHA Card से होने वाले फायदे

इस ABHA कार्ड से अस्पतालों में तैयार लैब रिपोर्ट, डॉक्टर की पर्ची और दूसरे उपलब्ध मेडिकल रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से जोड़ना आसान होता है। इससे इलाज के दौरान पुराने दस्तावेज खोजने की परेशानी कम हो सकती है।

ABDM से जुड़े अस्पतालों में Scan & Register के जरिए OPD रजिस्ट्रेशन भी कर सकते है। रिकॉर्ड साझा करने के लिए मरीज की सहमति जरूरी है कार्ड बनते ही सभी अस्पतालों के रिकॉर्ड अपने-आप एक जगह नहीं आ जाते है।

ABHA Card कौन बनवा सकता है?

ABHA कार्ड कोई भी बनवा सकता है। इसके लिए आय या रोजगार की कोई शर्त नहीं होती है। बच्चों के लिए भी अभिभावक की सहायता से हेल्थ ID बना बना सकते है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आधार नंबर और उससे जुड़ा सक्रिय मोबाइल फायदेमंद है। सरकारी पोर्टल पर ड्राइविंग लाइसेंस का विकल्प भी उपलब्ध होता है, जिसमें अलग सत्यापन प्रक्रिया लागू होती है।

ABHA Card Online Registration कैसे करें?

मोबाइल या कंप्यूटर से आधिकारिक पोर्टल खोलकर हेल्थ ID बना सकते है। आधार आधारित प्रक्रिया में OTP सत्यापन की आवश्यकता होती है।

  1. abha.abdm.gov.in पोर्टल खोले
  2. Create ABHA Number चुने
  3. Aadhaar या उपलब्ध पहचान विकल्प चुने
  4. आधार नंबर और जरूरी जानकारी भरे
  5. सहमति देकर प्राप्त OTP Verification पुरा करे
  6. मोबाइल नंबर की पुष्टि करे
  7. उपलब्ध निर्देशों के अनुसार ABHA Address बनाए
  8. विवरण जांचकर ABHA Number जनरेट करे
  9. Download ABHA Card से कार्ड सुरक्षित करें।

ABHA Card Download 2026 कैसे करें?

यदि कार्ड पहले से बना है, तो नया रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है। पुराने अकाउंट में लॉगिन करके कार्ड दोबारा डाउनलोड किया जा सकता है, आधिकारिक ABHA पोर्टल पर Login पोर्टल खोलें। मोबाइल नंबर, आधार या उपलब्ध ABHA पहचान विकल्प से OTP Verification पूरा करें। प्रोफाइल खुलने पर Download ABHA Card चुनकर PDF सेव कर लें।

ABHA Card Login और रिकॉर्ड कैसे देखें?

ABHA पोर्टल पर पहचान सत्यापित करके प्रोफाइल और कार्ड की जानकारी देख सकते है, अस्पतालों की डिजिटल रिपोर्ट देखने के लिए ABHA ऐप या ABDM से जुड़े Personal Health Record ऐप का उपयोग कर सकते है।

रिकॉर्ड दिखाई देने के लिए उनका संबंधित स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से लिंक होना जरूरी है। उपयोगकर्ता अपनी सहमति के अनुसार चुनिंदा रिकॉर्ड साझा कर सकता है।

ABHA Card और Ayushman Card में अंतर

दोनों ABHA कार्ड के नाम मिलते-जुलते है, लेकिन इनके उद्देश्य अलग है। ABHA स्वास्थ्य रिकॉर्ड की डिजिटल पहचान है, जबकि PM-JAY का आयुष्मान कार्ड पात्र लाभार्थियों को निर्धारित कैशलेस उपचार की सुविधा देता है।

डिजिटल हेल्थ IDइलाज के लिए योजना आधारित कवर
14 अंकों की पहचानपात्रता आधारित लाभ
मेडिकल रिकॉर्ड जोड़ने में उपयोगीपात्र परिवारों को निर्धारित उपचार सुविधा
स्वयं ₹5 लाख का बीमा नहीं देतापात्रता पर ₹5 लाख वार्षिक पारिवारिक कवर

ABHA Card नहीं बन रहा हो तो क्या करें?

आधार OTP नहीं आने पर लिंक मोबाइल नंबर और नेटवर्क देखें। नाम या जन्मतिथि गलत होने पर पहले आधार रिकॉर्ड में सुधार की जरूरत पड़ सकती है।

तकनीकी समस्या या बार-बार असफल सत्यापन के लिए ABDM हेल्पलाइन 14477 या 1800-11-4477 पर संपर्क करें। OTP और मेडिकल जानकारी अनजान व्यक्तियों से ना बताएं।

ABHA Card Apply Online Important Links

Create Online CardABHA Registration
ABHA Login और DownloadABHA Login
ABDM जानकारीCheck Website
शिकायतGrievance Portal

ABHA Card अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

क्या ABHA Card से ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज मिलता है?

नहीं, ABHA डिजिटल हेल्थ ID है, PM-JAY इलाज का लाभ अलग पात्रता के आधार पर मिलता है।

क्या ABHA Card घर बैठे मुफ्त बना सकते हैं?

हां, जरूरी पहचान सत्यापन उपलब्ध होने पर आधिकारिक पोर्टल से निःशुल्क रजिस्ट्रेशन और कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

1.

2.

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment