Shram Kalyan Yojana 2026-27: मजदूरी करने वाले के बच्चों को ₹25,000 की छात्रवृत्ति, यहाँ से फटाफट करें आवेदन और देखें स्टेटस

By: Shubham

On: November 4, 2026

Follow Us:

Shram Kalyan Yojana 2026-27

ऐसे परिवार आर्थिक परेशानियों के कारण बच्चों की पढ़ाई बीच में न छूटे, इसके लिए केंद्र सरकार ऐसे श्रम करने वाले परिवार के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति उपलब्ध कर रही है। इस योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को कक्षा पहली से लेकर प्रोफेशनल कोर्स तक हर साल ₹1,000 से ₹25,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है।

इस वर्ष शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए अब जरूरी अपडेट सामने आई है। नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर इस योजना के नए आवेदन की अंतिम दिनांक 31 अक्टूबर 2026 है। अब जिन छात्रों ने फॉर्म जमा कर दिया है, उन्हें अपने आवेदन के सत्यापन पर ध्यान देना होगा। संस्थान स्तर पर सत्यापन की अंतिम दिनांक 15 नवंबर और विभागीय सत्यापन की 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है और इस छात्रवृति से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी नीचे दी गई है।

Shram Kalyan Yojana Overview

योजनाश्रम कल्याण छात्रवृत्ति योजना
शैक्षणिक सत्र2026-27
विभागश्रम एवं रोजगार मंत्रालय
लाभार्थीपात्र श्रमिकों के बच्चे
छात्रवृत्ति₹1,000 से ₹25,000 सालाना
आवेदन माध्यमऑनलाइन
आवेदन की अंतिम दिनांक31 अक्टूबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटscholarships.gov.in

Shram Kalyan Yojana 2026-27 क्या है?

श्रम कल्याण योजना केंद्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की एक कल्याणकारी योजना है, इसके अंतर्गत बीड़ी उद्योग, सिनेमा क्षेत्र और निर्धारित गैर-कोयला खदानों में काम करने वाले मजदूरों के बच्चों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक मदद दी जाती है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे परिवारों का खर्च उठान या कम करना है, जिनकी आमदनी सीमित होने के कारण बच्चों की पढ़ाई रुक जाती है। इस छात्रवृत्ति के सहायता पैसे DBT के माध्यम से सीधे पात्र विद्यार्थी के बैंक खाते में भेज दिए जाते है।

किस विद्यार्थियों को कितनी छात्रवृत्ति मिलेगी?

इस श्रम कल्याण योजना की जरूरी खास बात यह है कि यह सहायता केवल कॉलेज विद्यार्थियों तक सीमित नहीं होती है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए भी अलग राशि तय की गई है, जबकि उच्च शिक्षा और प्रोफेशनल कोर्स करने वालों के लिएअधिक सहायता मिलती है।

कक्षा या कोर्सवार्षिक सहायता राशि
कक्षा 1 से 4₹1,000
कक्षा 5 से 8₹1,500
कक्षा 9 से 10₹2,000
कक्षा 11 से 12₹3,000
ITI एवं पॉलिटेक्निक₹6,000
सामान्य डिग्री कोर्स₹6,000
पात्र प्रोफेशनल डिग्री₹25,000

कुछ डिग्री जैसे बीटेक, एमबीबीएस और अन्य निर्धारित प्रोफेशनल डिग्री के विद्यार्थियों के लिए अधिकतम ₹25,000 का प्रावधान किया है। यह राशि सभी आवेदकों के लिए समान रूप से नहीं मिलेगी कोर्स अनुसार अलग अलग हो सकती है।

किन श्रमिक परिवारों के बच्चे आवेदन कर सकते हैं?

इस योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी के माता या पिता का संबंधित पात्र उद्योग में काम करना जरूरी है। इसके अलावा रोजगार की अवधि, पारिवारिक आय और पढ़ाई से जुड़ी शर्तों को भी पूरा करना होगा, प्रमुख पात्रता शर्तें इस प्रकार से है।

  • माता या पिता का संबंधित क्षेत्र में कम से कम 06 महीने का कार्य अनुभव होना चाहिए
  • बीड़ी श्रमिक परिवार की मासिक आय ₹10,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए
  • खदान और सिनेमा श्रमिकों पर उनकी श्रेणी के अनुसार आय संबंधी नियम लागू होगा
  • विद्यार्थी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान में नियमित पढ़ाई कर रहा होना चाहिए
  • पिछली कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

केवल ई-श्रम कार्ड होने से इस विशेष छात्रवृत्ति की पात्रता अपने आप नहीं मिलती है।

श्रम कल्याण योजना में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन फॉर्म भरते समय विद्यार्थी और श्रमिक माता-पिता की जानकारी सही होनी चाहिए। दस्तावेजों में अंतर मिलने पर आवेदन के सत्यापन में परेशानी आ सकती है, इसके लिए स्वयं पहले से तैयार रहे।

मुख्य रूप से आधार कार्ड, छात्र की फोटो, पिछली कक्षा की मार्कशीट, बैंक पासबुक, आय प्रमाण पत्र और श्रमिक का रोजगार प्रमाण तैयार कर रख लें। बीड़ी श्रमिकों के लिए पहचान पत्र तथा खदान श्रमिकों के लिए संबंधित Form-B Register Number की जरूरत पड़ सकती है।

Shram Kalyan Yojana 2026-27 में ऑनलाइन आवेदन कैसे होता है?

इस छात्रवृत्ति के आवेदन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से लिए जाते है। नया आवेदन करने के लिए विद्यार्थी को पहले One Time Registration (OTR) पूरा करना होगा। आवेदन की निर्धारित प्रक्रिया इस प्रकार से है।

  1. National Scholarship पोर्टल खोले
  2. अब OTR पूरा करके Student Login करें
  3. इसके बाद श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की संबंधित छात्रवृत्ति चुनें
  4. अब विद्यार्थी स्वयं की और श्रमिक माता-पिता की जानकारी भरें
  5. इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करे
  6. और फॉर्म में पूरी जानकारी देखकर आवेदन Submit कर दें।

आवेदन जमा कर दिया है तो अब क्या करें?

जिन विद्यार्थियों ने 31 अक्टूबर तक आवेदन पूरा कर दिया है, वह NSP पर लॉगिन करके Application Status देख सकते है। यदि आवेदन में कोई कमी बताई है, तो निर्धारित समय के अंदर उसे सुधारना महत्वपूर्ण है।

आधिकारिक विभाग द्वारा जारी वर्तमान कार्यक्रम के अनुसार संस्थान स्तर का सत्यापन 15 नवंबर और विभागीय सत्यापन 30 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। इसलिए विद्यार्थियों को अपने स्कूल या कॉलेज से भी आवेदन सत्यापन की जानकारी लेते रहना होगा।

Shram Kalyan Yojana FAQs

क्या सभी श्रमिकों के बच्चों को ₹25,000 रुपए मिलेंगे?

नहीं, छात्रवृत्ति के पैसे कक्षा और कोर्स के अनुसार तय होता है, ₹25,000 की अधिकतम सहायता निर्धारित प्रोफेशनल कोर्स के पात्र विद्यार्थियों के लिए है।

क्या नवंबर 2026 में नया आवेदन कर सकते हैं?

फिलहाल इस योजना के नए आवेदन बंद कर दिए है, 31 अक्टूबर 2026 अंतिम दिनांक थी। अगली आवेदन प्रक्रिया या किसी बदलाव की जानकारी के लिए आधिकारिक NSP पोर्टल जरूर देखें।

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment