Vridha Pension List 2026: ऐसे चेक करें वृद्धावस्था पेंशन सूची में अपना नाम, किस्त का स्टेटस और ऑनलाइन लिंक

By: Shubham

On: November 9, 2026

Follow Us:

Vridha Pension List 2026

अगर आप वृद्धावस्था पेंशन पाते हैं और इस बार खाते में राशि नहीं आई है, तो मोबाइल से Status देख सकते है। इसके लिए आवेदन की रसीद या पेंशन रजिस्ट्रेशन नंबर अपने पास सुरक्षित रखें। सरकारी पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी से पता लगाने में मदद मिलेगी कि आपका आवेदन किस चरण में है और भुगतान का क्या जानकारी दर्ज है।

नए आवेदक पेंशन लिस्ट में अपना नाम देख सकते है, जबकि पहले से लाभ ले रहे बुजुर्ग अपनी किस्त की जानकारी देख पाएंगे। नई लिस्ट देखते समय अपने सही राज्य, योजना और वित्त वर्ष की जानकारी चुनें और यदि आप विस्तृत में जानकारी देखना चाहते है तो नीचे दिए आर्टिकल को ध्यान से पड़ें और जानकारी प्राप्त करें।

Vridha Pension List 2026 क्या है?

वृद्धावस्था पेंशन सूची में संबंधित क्षेत्र के पेंशन लाभार्थियों की जानकारी होती है। इसमें पेंशन धारक का नाम और उपलब्ध रजिस्ट्रेशन जानकारी देखकर आप अपना रिकॉर्ड देख सकते है। परिवार में माता-पिता या किसी दूसरे बुजुर्ग की पेंशन की जानकारी देख रहे हैं, तो उनकी रसीद साथ जरूर रखें।

इस सुविधा से नाम खोजने के लिए बार-बार कार्यालय जाने की जरूरत कम पड़ेगी। जबकि, किस्त खाते में पहुँची या नहीं, यह जानने के लिए भुगतान की जानकारी और बैंक पासबुक भी अवश्य ध्यान से देखें।

वृद्धावस्था पेंशन में कितनी राशि मिलती है?

वृद्धावस्था पेंशन बुजुर्गों को रोजमर्रा के खर्च में आर्थिक सहारा देती है। राशि राज्य और योजना के अनुसार तय होती है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिला प्रशासन की जानकारी में पात्र लाभार्थियों के लिए ₹1,000 प्रतिमाह की दर और त्रैमासिक भुगतान का उल्लेख है।

केंद्रीय इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में आयु के अनुसार नीचे दिया योगदान निर्धारित है। राज्य अपनी ओर से अतिरिक्त सहायता दे सकते हैं, इसलिए इसे हर लाभार्थी के खाते में आने वाली कुल रकम न समझें।

योजना या आयु वर्गसहायता राशि
केंद्रीय योजना में 60 से 79 वर्षकेंद्रीय योगदान ₹200 प्रति माह
केंद्रीय योजना में 80 वर्ष या अधिककेंद्रीय योगदान ₹500 प्रति माह
उत्तर प्रदेश राज्य द्वारा जारी जानकारीकुल ₹1,000 प्रति माह दर

वृद्धा पेंशन सूची में अपना नाम कैसे देखें?

अपने राज्य की आधिकारिक पेंशन वेबसाइट खोलें और वृद्धावस्था पेंशन का अनुभाग चुनें। उत्तर प्रदेश के लाभार्थी एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल से शुरुआत कर सकते हैं। वहाँ उपलब्ध पेंशनर सूची में संबंधित वर्ष और अपना क्षेत्र चुनें।

नाम खोजते समय गाँव या वार्ड का चयन ध्यान से करें। एक ही नाम के दो लाभार्थी हों तो उपलब्ध पंजीकरण संख्या और दूसरे विवरण से पहचान मिलाएँ।

  1. पहले अपने राज्य का सरकारी पेंशन पोर्टल खोले
  2. अब वृद्धावस्था पेंशन और उपलब्ध लाभार्थी सूची चुनें
  3. इसके बाड़ वर्तमान अवधि के लिए वित्त वर्ष 2026–27 देखे
  4. जिला और उसके बाद अपना ब्लॉक, पंचायत या नगर का चयन करें
  5. अब नीचे खुली लिस्ट में नाम तथा रजिस्ट्रेशन जानकारी को अवश्य मिलाएँ
  6. इसके बाड़ अपना रिकॉर्ड वेरीफाई होने पर फोटो कॉपी सुरक्षित रख लें।

पेंशन का पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?

अगर आपकी पेंशन का रिकॉर्ड NSAP में उपलब्ध है, तो उसके भुगतान विवरण वाले पेज का उपयोग कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक भुगतान पेज खोले
  • अब आवेदन या स्वीकृति नंबर वाला विकल्प खोले
  • इसके नीचे मांगे गया नंबर और कैप्चा दर्ज करें
  • अब दी गई भुगतान की जानकारी को देखे
  • इसके बाड़ जानकारी अपनी पासबुक से मिलाएँ और वेरीफाई करें।

नए आवेदन की प्रगति देखने के लिए Application Tracker खोलें। इसमे आवेदन संख्या और स्क्रीन पर दिया कोड दर्ज करना पड़ता है।

पेंशन की अगली किस्त कब आएगी?

पेंशन का भुगतान राज्य की व्यवस्था के अनुसार कीया जाता है। कहीं पर मासिक भुगतान होता है तो कहीं कई महीनों की राशि एक साथ दी जाती है। उत्तर प्रदेश के द्वारा जारी सरकारी जानकारी में त्रैमासिक भुगतान बताया है।

अगली किस्त का भुगतान पता लगाने के लिए अपनी पिछली भुगतान किस्त जारी होने की अवधि देखे। केवल बैंक में पैसा आने की दिनांक से यह तय न करें कि किस महीने की पेंशन मिली थी। नई किस्त के लिए राज्य का भुगतान आदेश या संबंधित पेंशन कार्यालय की सूचना देखे।

पैसा नहीं आया तो कहाँ संपर्क करें?

पहले पासबुक अपडेट करवाएं और पोर्टल की जानकारी मिलाएं करें। पैसे का भुगतान दर्ज है लेकिन खाते में राशि नहीं दिखती है, तो उपलब्ध दिनांक, रकम और संबंधित नंबर लेकर बैंक पहुच कर समस्या का हल निकाले।

  • पेंशन रजिस्ट्रेशन नंबर या संख्या
  • आवेदक की बैंक पासबुक
  • पहचान का प्रमाण-पत्र
  • स्वीकृति पत्र, यदि उपलब्ध होना चाहिए
  • आधिकारिक पोर्टल पर दिख रही समस्या की फोटो कॉपी।

वृद्धावस्था पेंशन का सत्यापन कैसे कराएँ?

आपके राज्य में वार्षिक सत्यापन, ई-केवाईसी या जीवन प्रमाण-पत्र माँगा गया है तो उसे निर्धारित माध्यम से पूरा करवाएं। NSAP में लाभार्थी सत्यापन के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र की सुविधा जानकारी देखें।

बुजुर्ग लाभार्थी स्वयं ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हों तो इसके लिए परिवार की मदद ले सकते है या विभाग से अधिकृत केंद्र से जानकारी ले सकते है। प्रक्रिया पूरी होने की रसीद अपने पास सुरक्षित रख लें।

Vridha Pension Online Link

वृद्धावस्था पेंशन सर्विसCheck Portal
NSAP में आवेदन की स्थितिCheck Application
पेंशन भुगतान की जानकारीCheck Payment Status

Vridha Pension New List FAQs

वृद्धावस्था पेंशन नई सूची में नाम नहीं मिल रहा है तो क्या करें?

पेंशन नई सूची में नाम नहीं मिलने पर पोर्टल में वर्ष, योजना और गाँव या वार्ड की जानकारी को ध्यान से देखना चाहिए, फिर आवेदन संख्या से Status देखें।

क्या वृद्धावस्था पेंशन नई लिस्ट में नाम आने पर किस्त मिलना तय है?

नाम मिलने के बाद भुगतान का स्टैटस भी ध्यान से देखें, खाते में जमा पैसे को बैंक पासबुक या बैंक स्टेटमेंट से वेरीफाई करवाएं।

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment