Kisan Sinchai Pipe Subsidy Form: खेत तक पानी पहुँचाने के लिए मिलेगी मदद और 80% सब्सिडी और आवेदन प्रक्रिया

By: Shubham

On: November 9, 2026

Follow Us:

Kisan Sinchai Pipe Subsidy Form

खेत में पानी का स्रोत होने के बाद भी सिंचाई आसान नहीं हुई है। कुएँ या ट्यूबवेल से दूर खेत तक पानी ले जाने के लिए किसान भाइयों के लिए पाइप खरीदने पड़ते है। लंबाई ज्यादा हो तो खर्च भी बढ़ता जाता है। ऐसे में सिंचाई पाइपलाइन पर मिलने वाला सरकारी सब्सिडी किसानों खर्च कम करने में मदद कर सकता है।

यदि आप भी किसान है और अपने खेत के लिए पाइपलाइन खरीदना चाहते है, तो खरीदने से पहले इस नई योजना की जानकारी अवश्य देख लें। राजस्थान और अन्य की राज्यों में इसके लिए राज किसान पोर्टल पर सिंचाई पाइपलाइन की सेवा राज्य सरकार उपलब्ध करवाए है। सहायता लेने के लिए जमीन, सिंचाई स्रोत और आवेदन से जुड़ी शर्तें पूरी करनी होगी, और साथ में नीचे दी आर्टिकल को भी दिखना चाहिए।

Kisan Sinchai Pipe Subsidy Form क्या है?

सिंचाई पाइपलाइन असब्सिडी का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनके खेतों तक पानी पहुँचाने की व्यवस्था बनाने में सहायता करती है। इसमें पात्र किसान पाइपलाइन खरीदने के लिए आवेदन करता है। विभागीय नियमों के अनुसार आवेदन फॉर्म स्वीकार होने पर निर्धारित खर्च पर सब्सिडी दी जाती है।

इसका सीधा लाभ यह है कि पाइपलाइन का पूरा खर्च किसान को अकेले नहीं उठाना पड़ता है। खुले रास्ते से पानी ले जाने के बजाय सही तरीके से बिछी पाइपलाइन से पानी पहुँचाना भी आसान हो जाता है। अपने खेत की दूरी और पानी की जरूरत के अनुसार पाइप चुनने पर यह सुविधा अधिक काम आती है।

सिंचाई पाइपलाइन पर कितनी सब्सिडी मिल सकती है?

राजस्थान के बारे में पहले जारी योजना की जानकारी में छोटे और सीमांत किसानों के लिए लागत का 70%, अधिकतम ₹18,000 सब्सिडी बताई गई है। अन्य किसानों के लिए 50 से 60% तक निर्धारित की गई है, इस योजना में अधिकतम ₹15,000 की जानकारी बताई गई है। आवेदन करते समय वर्तमान वित्त वर्ष में लागू दर विभाग से जरूर देखें।

किसान के लिए कितनी सहायता मिलेगी, यह समझने के लिए प्रतिशत के साथ अधिकतम सीमा भी किसानों को ध्यान से देखनी चाहिए। उदाहरण के लिए मान लें की आपकी स्वीकृत पात्र लागत ₹20,000 है और 60% सहायता लागू होती है, तो सब्सिडी ₹12,000 दी जाएगी। यही पात्र लागत ₹40,000 होने पर 60% का हिसाब ₹24,000 होगा, लेकिन ₹18,000 की सीमा लागू होने से सहायता उससे आगे नहीं दी जाती है।

किसान की श्रेणीसब्सिडी की दरअधिकतम सहायता
लघु एवं सीमांत किसानपात्र लागत का 60%₹18,000
अन्य किसानपात्र लागत का 50%₹15,000

ध्यान रखें: दुकान का पूरा बिल और विभाग की स्वीकार की गई लागत अलग-अलग हो सकती है। ढुलाई, फिटिंग या दूसरे सामान का खर्च जोड़ने से पहले पूछ लें कि उनमें से कौन-सी मद सब्सिडी में शामिल है या नहीं?

क्या सिंचाई पाइप पर 80% सहायता मिल रही है?

पाइप सब्सिडी की जानकारी खोजते समय 80% सहायता वाले दावे भी बताए गए हैं। ऐसी खबर पढ़ने पर अपने राज्य, योजना और किसान श्रेणी का नाम अवश्य ध्यान से देखना चाहिए। अलग कृषि उपकरण या सिंचाई संयंत्र की दर को सामान्य पाइपलाइन पर लागू मान लेने से खर्च का अनुमान गलत हो सकता है।

किसान भाइयों के लिए सबसे जरूरी बात अपनी मंजूर सहायता जानना है। कृषि कार्यालय में पाइप का कोटेशन दिखाकर पूछें कि इस मशीनरी या सामग्री पर कितने रुपए स्वीकार होगी।

किन किसानों को योजना का लाभ मिल सकता है?

राजस्थान के जारी जानकारी में किसान के नाम खेती योग्य जमीन और कुएँ पर बिजली, डीजल या ट्रैक्टर से चलने वाले पंप का उल्लेख या जानकारी होनी चाहिए। इसलिए आवेदन से पहले जमीन के कागज और उपलब्ध सिंचाई स्रोत की जानकारी तैयार जरूर कर लें।

यदि कुआँ साझा है या जमीन परिवार के कई सदस्यों के नाम दर्ज है, तो कृषि पर्यवेक्षक को अपना Status बताकर आवेदन करें। पहले इसी तरह की सहायता ले चुके है तो उसकी जानकारी भी अवश्य दें। इससे फॉर्म भरते समय सही आवेदक और पात्रता तय करने में आसानी होगी।

आवेदन से पहले ये दस्तावेज़ तैयार रखें

फॉर्म भरने के लिए पहचान, जमीन और बैंक से जुड़ी जानकारी की जरूरत पड़ सकती है। राजस्थान के किसान आधार, जन आधार और संबंधित खेत की जमाबंदी तैयार जरूर रखें।

  • आधार कार्ड और जन आधार
  • संबंधित खेत की जमाबंदी या भूमि रिकॉर्ड
  • चालू मोबाइल नंबर
  • बैंक खाते की जानकारी
  • सिंचाई स्रोत की जानकारी
  • पाइप की लंबाई, प्रकार और कीमत वाला कोटेशन
  • लागू होने पर किसान श्रेणी का प्रमाण-पत्र।

सिंचाई पाइपलाइन सब्सिडी योजना का फॉर्म कैसे भरें?

राजस्थान के किसान राज किसान पोर्टल पर सिंचाई पाइपलाइन की सेवा खोलकर आवेदन के निर्देश देख सकते है। ऑनलाइन प्रक्रिया में मदद चाहिए तो नजदीकी ई-मित्र केंद्र से संपर्क अवश्य करें। यहाँ स्पष्ट बताएं कि आपको सिंचाई पाइपलाइन अनुदान के लिए आवेदन करना है।

आवेदन करते समय किसान का नाम, खेत और चुनी गई सेवा की जानकारी को ध्यान से मिलाएं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने पर आवेदन संख्या और पावती ध्यान से सुरक्षित रख ले।

  1. राज किसान पोर्टल खोले
  2. इसके संबंधित सर्विस का चयन करें
  3. आवेदन फॉर्म के निर्देश और पात्रता ध्यान से पढ़ें
  4. अब माँगी गई पहचान तथा जमीन की जानकारी दर्ज करें
  5. इसके बाड़ जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करे
  6. और आवेदन फॉर्म एक बार देखकर आवेदन जमा करे
  7. अब फॉर्म भरने के बाद पावती डाउनलोड या प्रिंट कर सुरक्षित रखें।

आवेदन के बाद पाइप कब खरीदें?

आवेदन करने के बाद स्वीकृति और खरीद संबंधी निर्देश की जानकारी सहायता केंद्र से प्राप्त करे। विभागीय जानकारी में स्वीकृति की सूचना मोबाइल संदेश या क्षेत्र के कृषि पर्यवेक्षक द्वारा दी जाएगी। इसलिए केवल पावती मिलने पर खरीद का फैसला लेने से पहले अपना अगला चरण को ध्यान से समझ लें।

पाइपलाइन खरीदने के लिए अनुमति मिलने पर स्वीकृत जानकारी के अनुसार सामग्री खरीदें और पक्का बिल तैयार करवा लें। बिल पर किसान का नाम, पाइप का प्रकार, लंबाई और कुल पैसे की सही जानकारी होनी चाहिए।

Kisan Sinchai Pipe Subsidy Form Online

सिंचाई पाइपलाइन के आवेदन निर्देशयहाँ देखें
योजना का विभागीय विवरणयहाँ देखें
आवेदन की प्रगतिचेक करें

Kisan Sinchai Pipe Subsidy Form FAQs

क्या दूसरे राज्यों के किसान भी सिंचाई पाइपलाइन सब्सिडी योजना पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं?

राज किसान राजस्थान की कृषि सेवाओं का पोर्टल है। दूसरे राज्य के किसान अपने कृषि विभाग से पाइपलाइन सब्सिडी योजना और आवेदन का माध्यम जरूर पता कर लें।

पाइप पहले खरीद लिया है तो क्या सब्सिडी मिलेगी?

अपने बिल की तारीख और सामग्री की जानकारी लेकर कृषि कार्यालय से पात्रता पूछें। पिछली खरीद स्वीकार होगी या नहीं, इसका फैसला संबंधित योजना के खरीद और स्वीकृति नियमों से होता है।

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment