Mukhyamantri Uchch Shiksha Chhatravriti Yojana 2026: कॉलेज के छात्र छात्रों के लिए नि:शुल्क 10,000 स्कॉलरशिप, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

By: Shubham

On: November 17, 2026

Follow Us:

Mukhyamantri Uchch Shiksha Chhatravriti Yojana 2026

यदि आपके घर में कोई कक्षा 12वीं पास करने के बाद राजस्थान के किसी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है, तो यह खबर ऐसे लोगों के लिए बेहद काम की है। राज्य सरकार ने सत्र 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन सबमिट करना शुरू कर दिया है। इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद और होनहार स्टूडेंट्स को हर साल ₹5,000 से लेकर ₹10,000 तक की वित्तीय सहायता देना है।

कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय राजस्थान, राजस्थान की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, इसके लिए फॉर्म 01 अक्टूबर 2026 भर सकते है। आवेदन जमा करने की आखिरी दिनांक 30 नवंबर 2026 रखी है। अगर आपने अभी तक आवेदन जमा नहीं किया है, तो राजस्थान SSO पोर्टल पर जाकर तुरंत फॉर्म भर सकते हैं। ध्यान रखें कि ₹10,000 की पूरी मदद खास वर्ग के छात्रों को ही मिलती है, जिसकी पूरी जानकारी आगे दी गई है।

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2026

राजस्थान सरकार ने इस योजना की शुरुआत उन मेधावी स्टूडेंट्स का को आगे बढ़ाने के लिए निकाली है, जिन्होंने कक्षा 12वीं में तो शानदार नंबर से पास की है, लेकिन कमजोर आर्थिक स्थिति की वजह से आगे की पढ़ाई जारी रखने में समस्या आ रही है।

इस पूरी योजना का आयोजन कॉलेज शिक्षा विभाग करता है। नियमों के तहत, अगर छात्र बिना किसी ब्रेक के अपनी रेगुलर पढ़ाई जारी रखता है और सभी जरूरी शर्तें पूरी करता है, तो उसे लगातार 5 वर्ष तक इस स्कॉलरशिप का लाभ मिलता रहेगा।

Mukhyamantri Uchch Shiksha Chhatravriti Yojana Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना
राज्यराजस्थान
शैक्षणिक सत्र2026-27
संबंधित विभागकॉलेज शिक्षा आयुक्तालय
छात्रवृत्ति राशि₹5,000 से ₹10,000 सालाना
पारिवारिक आयअधिकतम ₹2.50 लाख
आवेदन शुरू01 अक्टूबर 2026
अंतिम तारीख30 नवंबर 2026
आवेदन शुल्कनिःशुल्क
आवेदन पोर्टलsso.rajasthan.gov.in

उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना में कितनी राशि मिलेगी?

उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के तहत सामान्य श्रेणी में आने वाले पात्र छात्रों को हर महीने ₹500 के हिसाब से एक पूरे शैक्षणिक सत्र (अधिकतम 10 महीने) में ₹5,000 दिए जाएंगे।

जबकि, 40% या उससे अधिक दिव्यांगता वाले छात्रों के लिए यह राशि ₹1,000 प्रति माह तय की है, मतलब उन्हें साल भर में कुल ₹10,000 की सहायता राशि मिलेगी।

विद्यार्थी की श्रेणीमासिक राशिवार्षिक सहायता
सामान्य पात्र विद्यार्थी₹500₹5,000
पात्र दिव्यांग विद्यार्थी₹1,000₹10,000

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना की पात्रता क्या है?

  • आवेदक या परिवार की वार्षिक आय ₹2.50 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए
  • छात्र किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज में नियमित (Regular) पढ़ाई कर रहा हो
  • वह पहले से किसी अन्य सरकारी स्कॉलरशिप या ऐसी ही किसी योजना का लाभ न ले रहा हो
  • छात्रों के पास अपना आधार कार्ड और जन आधार कार्ड होना अनिवार्य है
  • बैंक खाता खुद स्टूडेंट के नाम पर खुला होना चाहिए।

आवेदन के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

आवेदन करने से पहले अपनी कक्षा 12वीं की मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र और कॉलेज फीस की रसीद पहले से होनी चाहिए। इसके साथ ही, अपने आधार, जन आधार और बैंक डिटेल्स को अच्छी तरह जानकारी लें ताकि भविष्य में कोई गलती न हो।

दिव्यांग श्रेणी के तहत आवेदन करने वालों को कम से कम 40% दिव्यांगता का मान्य मेडिकल सर्टिफिकेट अपलोड करना पड़ेगा। अगर दस्तावेजों में कोई गड़बड़ी पाई गई, तो आपका फॉर्म रद्द हो सकता है।

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

इस स्कॉलरशिप के लिए फॉर्म केवल राजस्थान SSO पोर्टल के जरिए ही भरे जा रहे है।

  1. सबसे पहले ऑफिशियल राजस्थान SSO पोर्टल पर पहुँच जाएं
  2. इसके बाद अपनी SSO ID से लॉगिन करें
  3. Dashboard पर दिए Scholarship (CE) वाले ऑप्शन पर क्लिक करे
  4. अब योजनाओं की लिस्ट में से मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना को चुनें
  5. मांगी गई अपनी सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियां सही-सही भरें
  6. अब अपने जरूरी डाक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें
  7. सबमिट करने से पहले फॉर्म में भरी गई पूरी जानकारी री-चेक कर लें और फिर फाइनल सबमिट करे।

Mukhyamantri Uchch Shiksha Chhatravriti Yojana Apply Link

Online ApplyClick Here
Official NotificationCheck Here
Application StatusSSO Login

Mukhyamantri Uchch Shiksha Chhatravriti Yojana FAQ

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट क्या है?

सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 तय की गई है।

क्या सभी विद्यार्थियों के लिए ₹10,000 की छात्रवृत्ति मिलेगी?

नहीं, सामान्य वर्ग के पात्र स्टूडेंट्स को अधिकतम ₹5,000 हर साल दिए जाते हैं, ₹10,000 की वार्षिक सहायता विशेष रूप से 40% या उससे अधिक दिव्यांगता वाले पात्र विद्यार्थियों को दी जाती है।

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment