Pashudhan Yojana 2026-27: पशुपालकों के लिए ₹40,000 तक की बीमा सुरक्षा, देखें सरकारी सहायता और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

By: Shubham

On: November 17, 2026

Follow Us:

Pashudhan Yojana 2026-27

गाय, भैंस, बकरी और दूसरे पशुओं का पालन करने वाले परिवारों और किसानों के लिए के लिए सरकार की पशुधन योजनाएं काफी लाभ दायक हो रही है। पशु-धन की अचानक मृत्यु होने पर परिवार को बड़ा आर्थिक परेशानी उठाना पड़ता है। इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए और कम करने के लिए राज्य सरकार पशुओं का मुफ्त बीमा और सरकारी पशु चिकित्सालयों में उपचार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है।

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत पात्र पशु-पालकों को गाय, भैंस और ऊंट के लिए ₹40,000 तक की बीमा सुरक्षा दी जा रही है। जबकि पशुधन निःशुल्क आरोग्य योजना के माध्यम से पशुओं के इलाज पर होने वाला खर्च कम किया जाता है। जो भी किसान या ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोग इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो लेख को देखें और लाभ उठाएं।

Pashudhan Yojana 2026-27 क्या है?

पशुधन योजना के नाम से राजस्थान में पशुपालकों के लिए कई सरकारी सुविधाएं उपलब्ध है। इनमें मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना और पशुधन निःशुल्क आरोग्य योजना प्रमुख है। इनका उद्देश्य पशुओं की सुरक्षा, इलाज और पशुपालक परिवारों को आर्थिक सहायता देना है।

मंगला पशु बीमा योजना में बीमा प्रीमियम का पूरा खर्च सरकार उठाती है। दूसरी तरफ, निःशुल्क आरोग्य योजना के अंतर्गत सरकारी पशु चिकित्सा संस्थानों में जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराई जाती है। दोनों योजनाओं के लाभ और आवेदन की व्यवस्था अलग-अलग है।

Pashudhan Yojana 2026-27 Overview

योजनाPashudhan Yojana 2026-27
राज्यराजस्थान
संबंधित विभागपशुपालन विभाग
प्रमुख लाभमुफ्त पशु बीमा एवं चिकित्सा
बीमा राशिअधिकतम ₹40,000 प्रति पात्र बड़े पशु
पात्र लाभार्थीराजस्थान के पशुपालक
आवश्यक पहचानजन आधार कार्ड
बीमा अवधि01 वर्ष
आवेदन माध्यमऑनलाइन पोर्टल / मोबाइल ऐप
2026-27 आवेदन तारीखआधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा
आधिकारिक वेबसाइटmmpby.rajasthan.gov.in

पशुधन योजना में किन पशुओं को कितना बीमा दिया जाएगा?

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में पशुओं की प्रजाति और निर्धारित मूल्यांकन के अनुसार बीमा की सहायता राशि तय होती है। गाय-भैंस के मामले में दूध उत्पादन, उम्र और स्वास्थ्य जैसी बातों को ध्यान में रखा जाता है।

पशुअधिकतम बीमा मूल्य
दुधारू गाय₹40,000
दुधारू भैंस₹40,000
ऊंट₹40,000
मादा बकरी₹4,000
मादा भेड़₹4,000

वर्ष 2025-26 के नियमों के अनुसार एक पात्र परिवार के अधिकतम दो दुधारू पशुओं या निर्धारित श्रेणी के 10 छोटे पशुओं का बीमा करवा सकते है।

पशुधन योजना 2026-27 की पात्रता क्या है?

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक राजस्थान का निवासी और पशुपालन से जुड़ा होना चाहिए। उसके पास वैध जन आधार कार्ड तथा बीमा के लिए निर्धारित श्रेणी के पशु होने जरूरी है।

  • आवेदक राजस्थान का पशुपालक होना चाहिए
  • परिवार के पास जन आधार कार्ड होना चाहिए
  • पशु की पहचान और टैगिंग उपलब्ध होना चाहिए
  • पशु निर्धारित आयु सीमा में होना चाहिए
  • पशु किसी अन्य योजना में पहले से बीमित न हो।

वर्ष 2025-26 की व्यवस्था में गोपाल क्रेडिट कार्ड धारकों, लखपति दीदी पशुपालकों और पिछली प्रतीक्षा सूची के लाभार्थियों को प्राथमिकता दी गई थी।

पशुधन योजना में आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन से पहले जन आधार कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जानकारी तैयार रख लेने चाहिए। इसके साथ बीमा करवाए जाने वाले पशुओं की जानकारी देना होता है।

पशु की पहचान, उम्र और स्वास्थ्य का सत्यापन विभागीय प्रक्रिया के अनुसार किया जाता है। इसलिए आवेदन के समय पशुओं की सही जानकारी देना जरूरी है।

Pashudhan Yojana 2026-27 Online Apply कैसे करें?

राजस्थान सरकार ने मंगला पशु बीमा योजना के लिए अलग ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध कराया है।

  1. मंगला पशु बीमा आधिकारिक पोर्टल खोले
  2. Registration विकल्प में उपलब्ध वित्तीय वर्ष देखे
  3. आवेदन खुला होने पर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करे
  4. जन आधार और पशुओं की जानकारी दर्ज करें
  5. इसके बाद आवश्यक सत्यापन पूरा करवाएं
  6. इसके बाद आवेदन संख्या सुरक्षित रख लें।

पशुधन निःशुल्क आरोग्य योजना का लाभ कैसे मिलेगा?

राजस्थान की पशुधन निःशुल्क आरोग्य योजना में बीमार पशुओं के उपचार के लिए आवश्यक दवाइयां सरकारी पशु चिकित्सालयों में उपलब्ध कराई जाती हैं। इससे पशुपालकों को इलाज के खर्च में राहत मिलती है।

पशु बीमार होने पर नजदीकी सरकारी पशु चिकित्सालय या पशु चिकित्सा केंद्र में संपर्क कर सकते हैं। वहां उपलब्ध दवाइयों और उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Pashudhan Yojana 2026-27 Important Links

पशु बीमा योजना पोर्टलCheck Website
बीमा पंजीकरण और पॉलिसी स्टेटसCheck Portal
पशुधन निःशुल्क आरोग्य योजनाCheck Details Here
पशुपालन विभागCheck Here

Pashudhan Yojana 2026-27 FAQ

पशुधन योजना में क्या हर पशुपालक को ₹40,000 मिलेंगे?

नहीं, यह बीमा सुरक्षा की अधिकतम सीमा है, पात्र और बीमित पशु की मृत्यु होने पर निर्धारित दावा प्रक्रिया के अनुसार सहायता मिलेगी।

पशुधन योजना 2026-27 के आवेदन कब शुरू होंगे?

वर्ष 2026-27 के नए आवेदन की दिनांक अभी निर्धारित नहीं की गई है।

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment