UP Board Practical Date 2027: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के प्रैक्टिकल की दिनांक जारी, जनगणना के कारण बदल सकता है शेड्यूल?

By: Shubham

On: November 20, 2026

Follow Us:

UP Board Practical Date 2027

उत्तर प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के सचिव भगवती सिंह के द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार प्रैक्टिकलपरीक्षाएं 05 से 15 जनवरी 2027 के बीच कराने की बात कही गई है।

ताजा जानकारी के अनुसार बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी 2027 के बाद शुरू होने की संभावना भी बताई गई है। ऐसे में विद्यार्थियों को 05 जनवरी की दिनांक को अंतिम मानकर ना चलें, बोर्ड की लिखित परीक्षाएं 05 फरवरी से 24 फरवरी 2027 तक होंगी, इसकी आधिकारिक जानकारी नीचे दी गई है।

UP Board Practical Date 2027

UP Board Practical Date 2027 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा कार्यक्रम है। इसके अंदर निर्धारित विषयों में विद्यार्थियों के प्रयोगात्मक ज्ञान, प्रोजेक्ट और संबंधित कौशल का मूल्यांकन किया जाता है।

इस बार बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं के विज्ञान और गृह विज्ञान विषयों में प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर जरूरी बदलाव किया गया है। इन विषयों में पहले की आंतरिक मूल्यांकन व्यवस्था के स्थान पर प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू की गई है। जबकि कक्षा 12वीं के संबंधित विषयों में पहले से प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित होने जा रही है।

UP Board Practical Date 2027 Schedule

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के बीच प्रैक्टिकल की दिनांक में बदलाव की संभावना बनती दिखाई दे रही है। इसलिए विद्यार्थियों को अपने विद्यालय से अपने विषय अनुसार कार्यक्रम की जानकारी ले लेनी चाहिए।

परीक्षा बोर्डUPMSP, उत्तर प्रदेश
परीक्षा वर्ष2026-2027
कक्षाकक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं
पहले रिपोर्ट की गई दिनांक05 – 15 January
संशोधित शुरुआत की संभावना10 Jan के बाद
लिखित परीक्षा शुरू05 फरवरी 2027
लिखित परीक्षा समाप्त24 फरवरी 2027
पंजीकृत विद्यार्थी52,11,570

यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाओं में समय क्यों लग रहा है?

इस बार बोर्ड की आधिकारिक प्रैक्टिकल परीक्षा कार्यक्रम प्रभावित होने की बड़ी वजह जनगणना का काम हो सकता है। प्रदेश के कई शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना में लगाई गई है, जिससे परीक्षा कराने के लिए पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध होने में परेशानी हो सकती है।

जनगणना संबंधी कार्य जनवरी के शुरुआती दिनों तक चलने के कारण यूपी बोर्ड के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं की व्यवस्था दोबारा तैयार करनी पड़ रही है। इस वजह से सभी विद्यालयों में निर्धारित अवधि के अंदर परीक्षा संपन्न कराना चुनौती बन रहा है।

कक्षा 10वीं और 12वीं के किन छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा होगी?

कक्षा 10वीं के विज्ञान और गृह विज्ञान विषयों के विद्यार्थियों को इस बार प्रैक्टिकल परीक्षा की तैयारी करनी पड़ेगी। इन विषयों में 30 अंकों की प्रैक्टिकल मूल्यांकन व्यवस्था लागू की गई है।

कक्षा 12वीं में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अन्य प्रैक्टिकल विषयों के विद्यार्थियों की परीक्षा होगी। विषय के अनुसार प्रैक्टिकल कार्य और मूल्यांकन अलग-अलग रह सकता है। छात्र अपने शिक्षक या क्लास टीचर से निर्धारित पाठ्यक्रम की जानकारी ले सकते है।

यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 2027 टाइम टेबल कैसे डाउनलोड करें?

विद्यार्थी यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली परीक्षा संबंधी सूचनाएं देख सकते हैं। फिलहाल, स्कूल के अनुसार प्रैक्टिकल की दिनांक और समय संबंधित स्कूल द्वारा भी बताया जाएगा।

  • पहले तो UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट खोलें
  • अब महत्वपूर्ण सूचना एवं डाउनलोड सेक्शन में जाएं
  • यहाँ पर उपलब्ध होने पर Practical Exam 2027 नोटिस देखें
  • नोटिस खोलकर परीक्षा की तारीखें ध्यान से देखें
  • अब संबंधित PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

UP Board Practical Date 2027 Online Link

Practical Date UpdatesCheck Here
Practical Exam NoticeCheck Here
Model PaperCheck Now

UP Board Practical Date 2027 FAQ

यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 2027 कब से शुरू होगी?

यूपी बोर्ड द्वारा पहले जारी किए नोटिस के अनुसार प्रेक्टिकल परीक्षाएं 05 से 15 जनवरी 2027 के बीच आयोजित होंगी।

क्या यूपी बोर्ड 10वीं में भी प्रैक्टिकल परीक्षा होगी?

हां, शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 10वीं के विज्ञान और गृह विज्ञान विषयों में प्रैक्टिकल परीक्षा की व्यवस्था की गई है।

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment