UP Rani Laxmi Bai Scooty Yojana 2026: यूपी की बेटियों को मिलेगी फ्री गुलाबी स्कूटी, 15 दिसंबर से मिलेगी स्कूटी, देखें कैसे मिलेगा फायदा?

By: Shubham

On: November 24, 2026

Follow Us:

UP Rani Laxmi Bai Scooty Yojana 2026

उत्तर प्रदेश की मेधावी छात्राओं के लिए बहुत बड़ी और अच्छी खबर आई है। राज्य सरकार रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत बेटियों के लिए मुफ्त गुलाबी स्कूटी देने की तैयारी चल रही है। योजना का लक्ष्य लगभग 50,000 छात्राओं के लिए लाभ दिया जाएगा। खास बात यह है कि चयनित छात्राओं के लिए स्कूटी के साथ वाहन का पंजीकरण, बीमा, हेलमेट और शुरुआती पेट्रोल की सुविधा भी दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के अनुसार 15 दिसंबर 2026 के आसपास स्कूटी वितरण शुरू होगा। इसके लिए स्कूटी खरीदने की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है और जिलों में पात्र छात्राओं के दस्तावेजों का वेरीफिकेशन कराया जा रहा है। इस योजना का पूरा लाभ लेने के लिए नीचे दी गई जानकारी देखनी चाहिए और सभी छात्राओं के लिए अपने कॉलेज और विश्वविद्यालय से जानकारी लेते रहना चाहिए।

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2026

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की छात्राओं के लिए एक विशेष पहल है, इसके माध्यम से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाली मेधावी छात्राओं के लिए मुफ्त स्कूटी दी जाती है। इसका उद्देश्य बेटियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा देना और उच्च शिक्षा में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना है।

इस योजना के लिए सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में ₹400 करोड़ का बजट मिला है। इसका फायदा शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक उत्तीर्ण करने वाली निर्धारित पात्रता की छात्राओं के लिए दिया जाएगा।

Rani Laxmi Bai Scooty Yojana 2026 Overview

योजना नामरानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना
राज्यउत्तर प्रदेश
विभागउच्च शिक्षा विभाग
लाभार्थीस्नातक उत्तीर्ण मेधावी छात्राएं
प्रस्तावित लक्ष्यलगभग 50,000 छात्राएं
स्कूटी का रंगगुलाबी
स्कूटी का प्रकारपेट्रोल
पारिवारिक आय सीमा₹12 लाख सालाना
चयन प्रक्रियामेरिट एवं दस्तावेज सत्यापन
बजट₹400 करोड़

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना में किन बेटियों के लिए फ्री मिलेगी स्कूटी?

इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश की उन छात्राओं के लिए मिलेगा, जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। सामान्य श्रेणी में संबंधित विश्वविद्यालय या महाविद्यालय की मेरिट सूची के शीर्ष 5 प्रतिशत में स्थान होना जरूरी है।

  • छात्रा उत्तर प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए
  • वर्ष 2025-26 में स्नातक उत्तीर्ण किया होना चाहिए
  • परिवार की सालाना आय ₹12 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए
  • संबंधित संस्थान की निर्धारित मेरिट में नाम होना चाहिए
  • सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों का सत्यापन पूरा होना चाहिए।

15 दिसंबर 2026 से कैसे होगा फ्री गुलाबी स्कूटी का वितरण?

नवंबर 2026 में सामने आई जानकारी के अनुसार, स्कूटी वितरण की शुरुआत 15 दिसंबर के आसपास करने की तैयारी है। वितरण प्रदेश के अलग-अलग मंडल मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से हो सकता है।

19 नवंबर की समीक्षा बैठक में प्रदेश की 25,561 चिह्नित लाभार्थी छात्राओं में से 2,776 के प्रमाण-पत्रों का सत्यापन पूरा होने की जानकारी दी गई है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों के लिए बाकी सत्यापन जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए है।

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यूपी रानी लक्ष्मीबाई स्कूटीयोजना में छात्राओं की जानकारी संबंधित कॉलेज और विश्वविद्यालय के माध्यम से जुटाई जाएगी। शैक्षणिक रिकॉर्ड के आधार पर मेरिट तैयार करने के बाद पात्र छात्राओं के दस्तावेजों का वेरीफिकेशन किया जाएगा।

  • विश्वविद्यालय पात्र छात्राओं की मेरिट सूची तैयार करता है
  • कॉलेज निर्धारित प्रारूप में छात्राओं का विवरण उपलब्ध कराता है
  • आवश्यक प्रमाण-पत्रों का सत्यापन किया जाता है
  • विभाग पात्र छात्राओं का अंतिम चयन करता है
  • चयनित छात्राओं को वितरण कार्यक्रम की जानकारी दी जाती है।

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2026 की लाभार्थी लिस्ट कैसे देखें?

ऐसे छात्राओं ने स्नातक की पढ़ाई पूरी की है, वह अपनी मेरिट और चयन की जानकारी संबंधित कॉलेज से प्राप्त कर सकती है। कई विश्वविद्यालय अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पात्र छात्राओं की लिस्ट और सत्यापन संबंधी नोटिस जारी कर रहे हैं।

यूपी फ्री स्कूटी लेने के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

सभी चयनित छात्राओं के लिए नीचे दिए दस्तावेज तैयार कर लेने चाहिए।

  • आधार कार्ड या वॉटर आईडी
  • उत्तर प्रदेश निवास प्रमाण-पत्र
  • पारिवार का आय प्रमाण-पत्र
  • स्नातक डिग्री की सभी मार्कशीट
  • कॉलेज से संबंधित शैक्षणिक प्रमाण-पत्र

दिव्यांग, निराश्रित और शहीद परिवारों की बेटियों को अपनी विशेष श्रेणी का प्रमाण-पत्र देना होगा। अंतिम दस्तावेज सूची संबंधित कॉलेज के निर्देशों के अनुसार होगी।

UP Rani Laxmi Bai Scooty Yojana Apply Link

उच्च शिक्षा विभागuphed.gov.in
विश्वविद्यालय नोटिसCheck Now
mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment