HP Gas e-KYC 2026: सभी ग्राहक घर बैठे मोबाइल से करें ऑनलाइन HP e-KYC, देखें e-KYC का तरीका और ऑनलाइन प्रोसेस

By: Shubham

On: November 25, 2026

Follow Us:

HP Gas e-KYC 2026

यदि आपके घर में HP Gas का घरेलू एलपीजी कनेक्शन है, तो उसकी आधार ई-केवाईसी का स्टेटस देखना चाहिए। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के नए नियमों के अनुसार घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए सब्सिडी के साथ निर्धारित कीमत पर सिलेंडर प्राप्त करने के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण पूरा करना होगा। अच्छी बात यह है कि HP गैस ग्राहक मोबाइल से भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते है।

केंद्र सरकार ने 01 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG रिफिल के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया है। जिन ग्राहकों की ई-केवाईसी पहले से है, उन्हें दोबारा सत्यापन कराने की जरूरत होगी। जबकि, बचे हुए उपभोक्ता HP PAY मोबाइल ऐप या अपनी गैस एजेंसी की मदद से ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं।

HP गैस e-KYC 2026 क्या है?

HP Gas e-KYC आधार आधारित पहचान सत्यापन की जरूरी प्रक्रिया है। इसके जरिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) यह सुनिश्चित करती है कि गैस कनेक्शन वास्तविक उपभोक्ता के नाम पर रजिस्टर है और सरकारी सहायता सही लाभार्थी तक पहुंच रही है या नहीं।

इस प्रक्रिया में ग्राहक के आधार से जुड़े बायोमेट्रिक जानकारी का सत्यापन होता है। HP PAY ऐप में Face Authentication की सुविधा उपलब्ध है, जिससे स्मार्टफोन के कैमरे से पहचान वेरीफाई करी जाती है।

HP Gas e-KYC 2026 Overview

प्रक्रियाHP Gas e-KYC 2026
गैस कंपनीHindustan Petroleum (HPCL)
मंत्रालयपेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
नए नियम लागू01 अक्टूबर 2026
सत्यापनआधार आधारित बायोमेट्रिक
ऑनलाइन माध्यमHP PAY App
Face VerificationAadhaar FaceRD
ऑफलाइन सुविधाHP Gas Agency
Websitemyhpgas.in

HP Gas e-KYC 2026 के लिए क्या-क्या जरूरी है?

यदि आप मोबाइल से ई-केवाईसी करने के लिए ग्राहक के पास आधार कार्ड, HP Gas कनेक्शन की जानकारी, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और इंटरनेट वाला स्मार्टफोन होना चाहिए। आधार फेस ऑथेंटिकेशन के लिए Aadhaar FaceRD ऐप की भी जरूरत पड़ेगी।

अगर गैस कनेक्शन में मोबाइल नंबर पुराना दर्ज है, तो पहले उसे अपडेट कराएं। इसके लिए HP PAY App की उपलब्ध सुविधा या संबंधित गैस एजेंसी से सहायता ले सकते है।

घर बैठे मोबाइल से HP गैस e-KYC कैसे करें?

  • पहले Google Play Store से HP PAY ऐप डाउनलोड करे
  • UIDAI का Aadhaar FaceRD ऐप साथ में इंस्टॉल करें
  • HP PAY में मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन या लॉगिन करें
  • अब My HP Gas सेक्शन में LPG सेवा खोलें
  • इसके बाद Suvidha या उपलब्ध e-KYC विकल्प चुनें
  • अब स्क्रीन पर दिखाई गई सहमति और निर्देश पढ़ें
  • Face Authentication शुरू करके कैमरे से चेहरा सत्यापित करे
  • अब सत्यापन सफल होने पर ऐप में ई-केवाईसी का स्टेटस देखें।

बिना स्मार्टफोन HP Gas e-KYC कैसे करें?

जिन ग्राहकों के पास स्मार्टफोन नहीं है, वह नजदीकी HP Gas एजेंसी जाकर बायोमेट्रिक आधार वेरीफिकेशन पूरा करा सकते है। इसके लिए आधार कार्ड और गैस उपभोक्ता संख्या या कार्ड अपने साथ लेकर पहुचे।

सिलेंडर की डिलीवरी के समय भी अधिकृत डिलीवरी कर्मचारी कंपनी के मोबाइल ऐप से ई-केवाईसी करने में मदद कर सकता है। ग्राहक यह सुविधा उपलब्ध होने पर उपयोग कर सकते है।

HP Gas e-KYC नहीं कराने पर क्या होगा?

केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार 01 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी के साथ निर्धारित मूल्य पर गैस रिफिल लेने के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन कराना जरूरी है। जिन भी ग्राहकों की ई-केवाईसी अधूरी है, उन्हें पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

हालांकि, इससे गैस कनेक्शन अपने आप बंद नहीं होगा। सत्यापन नहीं करवाने का विकल्प दर्ज करने वाले उपभोक्ताओं को स्थानीय उपलब्धता के अनुसार बिना सब्सिडी के बाजार मूल्य पर 5 या 10 किलो का सिलेंडर मिलेगा।

HP Gas e-KYC Status कैसे देखें?

HP Gas ई-केवाईसी करने के बाद HP PAY App के LPG सेक्शन में उपलब्ध सत्यापन का स्टेटस अवश्य देखें। जिन ग्राहकों के लिए ऐप में जानकारी नहीं मिलती है, तो वह अपनी गैस एजेंसी से रिकॉर्ड की जानकारी ले सकते है।

सत्यापन में परेशानी आने पर HPCL की ग्राहक हेल्पलाइन 1800-2333-555 पर भी संपर्क कर सकते है। किसी अनजान वेबसाइट पर अपना आधार नंबर, OTP या व्यक्तिगत जानकारी दर्ज न करें।

HP Gas e-KYC 2026 Online Links

HP PAY App Check Here
Aadhaar FaceRD AppCheck Here
HP Gas Portalmyhpgas.in
Official HP e-KYC GuideCheck Here

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment