Mukhyamantri Lado Protsahan Yojana 2026: बेटियों को 07 किस्तों में मिलेंगे ₹1.50 लाख, देखें कैसे मिलेगी ₹1 लाख रुपए की अंतिम किस्त

By: Shubham

On: November 25, 2026

Follow Us:

Mukhyamantri Lado Protsahan Yojana 2026

Mukhyamantri Lado Protsahan Yojana 2026: राजस्थान में बेटी के जन्म से लेकर उसकी उच्च शिक्षा तक आर्थिक सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री लाडो प्रोत्साहन योजना संचालित है। इसके अंतर्गत पात्र बालिकाओं को कुल ₹1.50 लाख की राशि सात किस्तों में दी जाती है।

पहली किस्त जन्म के समय मिलती है, जबकि सबसे बड़ी किस्त स्नातक की पढ़ाई और निर्धारित आयु पूरी करने के बाद जारी होती है। साल 2026 में राजस्थान सरकार ने योजना के नियमों में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।

अब दूसरी किस्त के लिए अलग जीवित प्रमाणपत्र देने की अनिवार्यता नहीं है। साथ ही, तीसरी और आगे की किस्तों के लिए संतान की संख्या की सीमा भी नहीं रखी गई है। इससे पात्र परिवारों को भुगतान और दस्तावेज सत्यापन में आसानी मिलेगी।

मुख्यमंत्री लाडो प्रोत्साहन योजना 2026 क्या है?

मुख्यमंत्री लाडो प्रोत्साहन योजना राजस्थान सरकार की बालिका कल्याण योजना है, जो 01 अगस्त 2024 से पूरे राज्य में लागू है। इसका उद्देश्य बेटियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य के लिए परिवारों को आर्थिक सहयोग देना है।

इस योजना में शुरुआत में ₹1 लाख की सहायता निर्धारित की गई, जिसे बढ़ाकर ₹1.50 लाख रुपए कर दिया गया है। सरकार ने पूर्व में संचालित मुख्यमंत्री राजश्री योजना को भी इसमें शामिल किया है। पुराने पात्र लाभार्थियों की आगामी किस्तें वर्तमान नियमों के अनुसार जारी होती हैं।

Mukhyamantri Lado Protsahan Yojana Overview

योजनाMukhyamantri Lado Protsahan Yojana
राज्यराजस्थान
विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग
कुल आर्थिक सहायता₹1,50,000
किस्तों की संख्या07
लाभार्थीपात्र बालिकाएं
भुगतान माध्यमDBT
पंजीकरणस्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के माध्यम से
सरकारी पोर्टलojspm.rajasthan.gov.in

मुख्यमंत्री लाडो प्रोत्साहन योजना से कितनी राशि मिलेगी?

योजना में बेटी के जन्म, टीकाकरण और पढ़ाई के अलग-अलग चरणों पर सहायता मिलती है। पहली छह किस्तों की कुल राशि ₹50,000 है। सातवीं किस्त में ₹1 लाख दिए जाते हैं।

किस्तसहायता मिलने का चरणराशि
01पात्र अस्पताल में जन्म₹2,500
0201 वर्ष की आयु एवं पूर्ण टीकाकरण₹2,500
0301 कक्षा में प्रवेश₹4,000
046वीं कक्षा में प्रवेश₹5,000
0510वीं कक्षा में प्रवेश₹11,000
0612वीं कक्षा में प्रवेश₹25,000
07स्नातक उत्तीर्ण एवं 21 वर्ष की आयु पूरी₹1,00,000

मुख्यमंत्री लाडो प्रोत्साहन योजना की पात्रताएं

योजना का लाभ राजस्थान की पात्र बालिकाओं को मिलता है। इसके लिए माता का राजस्थान निवासी होना आवश्यक है। बालिका का जन्म सरकारी अस्पताल या जननी सुरक्षा योजना के लिए अधिकृत निजी चिकित्सा संस्थान में होना चाहिए।

स्कूल से जुड़ी किस्तों के लिए सरकारी या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय में प्रवेश जरूरी है। अंतिम किस्त के लिए मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण करना और 21 वर्ष की आयु पूरी करना आवश्यक है।

  • योजना का लाभ राजस्थान की पात्र बालिकाओं को दिया जाएगा
  • माता का राजस्थान निवासी होनी चाहिए
  • बालिका का जन्म सरकारी अस्पताल या जननी योजना से संस्थान में होना चाहिए
  • सरकारी या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय में प्रवेश जरूरी है
  • अंतिम किस्त के लिए मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए

लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • माता और बालिका का आधार एवं जन आधार कार्ड
  • बैंक खाते की पासबुक
  • बालिका का जन्म रिकॉर्ड
  • ममता कार्ड या टीकाकरण रिकॉर्ड
  • PCTS आईडी
  • विद्यालय प्रवेश का रिकॉर्ड
  • स्नातक प्रमाण-पत्र, अंतिम किस्त के लिए

मुख्यमंत्री लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सरकारी या अधिकृत अस्पताल में जन्म का पंजीकरण करवाएं
  • इसके बाद माता का आधार, जन आधार और बैंक जानकारी दर्ज करें
  • अब बालिका की PCTS आईडी सुरक्षित तैयार कर रखे
  • इसके बाद निर्धारित टीकाकरण पूरा करवाएं
  • विद्यालय प्रवेश की जानकारी सही से दर्ज कराएं
  • आगे की किस्तों का सत्यापन संबंधित विभाग से करवाएं।

लाडो प्रोत्साहन योजना की किस्त का स्टेटस कैसे देखें?

यदि आपके लिए पहली या दूसरी किस्त नहीं मिली है, तो संबंधित अस्पताल, ANM या स्वास्थ्य विभाग से PCTS रिकॉर्ड की जानकारी प्राप्त करें। स्कूल से जुड़ी किस्तों के लिए विद्यालय से संपर्क करें।

अब मार्च 2026 के संशोधन में विभागीय पोर्टलों के बीच जानकारी साझा करने और भुगतान संबंधी दस्तावेजी परेशानियां कम करने के निर्देश दिए गए है। OJAS पोर्टल मुख्य रूप से विभागीय उपयोग के लिए है।

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment