MP Police Constable Admit Card 2026: एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड कब आएगा? यहां देखें डाउनलोड लिंक

By: Shubham

On: November 26, 2026

Follow Us:

MP Police Constable Admit Card 2026

मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट आई है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने आरक्षक (GD) भर्ती परीक्षा की नई दिनांक घोषित कर दी है। प्रदेश में 7,500 पदों के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा अब 09 दिसंबर 2026 से शुरू होगी।

परीक्षा की दिनांक बदलने के बाद अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है। 26 नवंबर तक बोर्ड ने प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की निश्चित दिनांक घोषित नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्टों में 02 से 05 दिसंबर के बीच एडमिट कार्ड जारी हो सकता है। उम्मीदवारों के लिए सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी होने वाली सूचना अवश्य देखें।

MP Police Constable Admit Card 2026

एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी किया जाने वाला परीक्षा प्रवेश पत्र है। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की दिनांक और रिपोर्टिंग समय जैसी जरूरी जानकारी दी गई रहती है।

इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट साथ रखना जरूरी होता है। बोर्ड प्रवेश पत्र डाक से नहीं भेजेगा। उम्मीदवारों को इसे ऑनलाइन डाउनलोड करना पड़ेगा।

MP Police Constable Admit Card 2026 Overview

परीक्षाMP Police Constable Admit Card
बोर्डमध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल
पदआरक्षक (GD)
कुल रिक्तियां7,500
पुरानी परीक्षा दिनांक19 नवंबर 2026
नई परीक्षा शुरुआत09 दिसंबर 2026
संभावित रिलीज02–05 दिसंबर 2026
परीक्षा माध्यमऑनलाइन CBT
Websiteesb.mp.gov.in

एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा?

एमपीईएसबी ने 23 नवंबर को परीक्षा की नई दिनांक से जुड़ी सूचना जारी करी है। इसके अनुसार पहले 19 नवंबर से जारी हुए परीक्षा अब 09 दिसंबर से आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को नए कार्यक्रम के अनुसार तैयारी करनी होगी।

एडमिट कार्ड की दिनांक को लेकर अभी बोर्ड की अलग आधिकारिक जानकारी घोषित नहीं हुई है। इसलिए किसी वेबसाइट पर दिखाई गई संभावित रिलीज दिनांक को फाइनल न माने। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद डाउनलोड लिंक बोर्ड की वेबसाइट के Admit Card सेक्शन में उपलब्ध दिया होगा।

एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 की शिफ्ट और समय

उपलब्ध परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार लिखित परीक्षा 02 शिफ्टों में आयोजित होगी। प्रत्येक शिफ्ट की अवधि 02 घंटे निर्धारित है।

शिफ्टरिपोर्टिंग समयपरीक्षा का समय
पहलीसुबह 8 से 9 बजे10 से 12 बजे
दूसरीदोपहर 1 से 2 बजे3 से 5 बजे

MP Police Constable Admit Card 2026 Download कैसे करें?

  • MPESB की आधिकारिक वेबसाईट खोलें
  • होम पेज पर Test Admit Card सेक्शन को चुनें
  • Police Constable (G.D.) Recruitment Test 2026 का लिंक खोले
  • अब आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि दर्ज करें
  • इसके बाद आवश्यक कैप्चा या अन्य सत्यापन पूरा करे
  • अब Search विकल्प पर क्लिक करें
  • इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका स्पष्ट प्रिंट निकाल लें।

एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड में कौन-सी जानकारी देखनी चाहिए?

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद सभी उम्मीदवारों के लिए अपना नाम, फोटो, रोल नंबर, परीक्षा शहर, केंद्र का पता और रिपोर्टिंग समय ध्यान से देखनी चाहिए। किसी भी जानकारी में गलती मिलने पर बोर्ड की आधिकारिक हेल्पलाइन से संपर्क जरूर करें।

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ वैध मूल फोटो पहचान पत्र ले जाना जरूरी होता है। बायोमेट्रिक सत्यापन और अन्य परीक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करना होगा।

MP Police Constable Admit Card Important Links

Admit Card LinkCheck Now
Revised Exam Date NoticeCheck Notice
Websiteesb.mp.gov.in

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment