ताज़ा अपडेट

MP NHM Block Program Manager Vacancy 2026: एनएचएम विभाग मे 52 रिक्त पदों पर नई भर्ती, अंतिम दिनांक 25 अगस्त 2026

Shubham Rajak
Shubham Rajak

मध्य प्रदेश के ऐसे बेरोजगार युवा जो कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो ऐसे में उन उम्मीदवारों के लिए नया नोटिफिकेशन जारी हुआ है इसके जरिए मध्य प्रदेश राज्य के नेशनल हेल्थ मिशन विभाग में नई भर्ती के लिए कई सारे खाली पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

इस भर्ती में महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए कुल 52 रिक्त पदों पर आवेदन करने का मौका दिया जाएगा जो कि ऑफिशियल वेबसाइट iforms.mponline.gov.in पर इस भर्ती के लिए 10 अगस्त 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यदि आप इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं तो नीचे दिए लेख को ध्यानपूर्वक पढ़कर इसके बाद डायरेक्ट लिंक से उम्मीदवार आवेदन सबमिट करें।

NHM Block Program Manager Recruitment 2026 – Overview

Name of DepartmentMP NHM
Name of PostBlock Program Manager (BPM)
Total Posts52
Selection ProcessCBT Exam
Application Fee₹170/- + GST
Job LocationMadhya Pradesh
Salary₹25,300 / Month
Department Websitenhmmp.gov.in

MP NHM Block Program Manager Vacancy 2026 Details

मध्य प्रदेश नेशनल हेल्थ मिशन डिपार्टमेंट द्वारा इस भर्ती का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए ऑफिशियल विभाग द्वारा Block Program Manager भर्ती के लिए 52 खाली पदों पर आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए बेरोजगार युवाओं के लिए बेहतरीन सैलरी के साथ सरकारी विभाग मे नौकरी का अवसर दिया गया है।

ऐसे उम्मीदवार इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते है और नौकरी पाना चाहते है तो उनके लिए शैक्षणिक योग्यता, सैलरी, आयु सीमा, आवेदन की तिथियां और आवेदन लिंक की जानकारी होना बहुत जरूरी है जो नीचे लेख में उपलब्ध करवाई है।

एनएचएम ब्लॉक प्रोग्रामर मैनेजर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

एमपी एनएचएम ब्लॉक प्रोग्रामर मैनेजर के पद पर चयनित होने हेतु विभाग द्वारा नीचे दी पात्रताएं तय की है।

  • Block Programer Manager: MBA (2 Years – Any Stream) OR Master of Public Health (MPH) Master of Hospital Management/ Administration, Master of Health Care Management/ Administration, PG Diploma in Hospital Management/ Administration . PG Diploma in Health Care Management / Administration

एमपी एनएचएम ब्लॉक प्रोग्रामर मैनेजर की आयु सीमा

एमपी एनएचएम ब्लॉक प्रोग्रामर मैनेजर की भर्ती में महिला और पुरुष दोनो उम्मीदवारो की आयु गणना 01 जनवरी 2026 (01/01/2026) तिथि के अनुसार की जाएगी।

इसके साथ विभाग द्वारा जारी किए ऑफिशियल नोटिफिकेशन में जानकारी के अनुसार कम से कम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष रखी है। युवाओं के लिए उनकी श्रेणी के अनुसार आयु सीमा का आरक्षण दिया गया है।

एमपी एनएचएम भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क

एमपी एनएचएम भर्ती 2026 के लिए इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन करना चाहते है तो ऐसे में सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा। जो सभी उम्मीदवार के लिए 170 रुपए आवेदन शुल्क और इसके साथ यदि किसी वजह से गलत जानकारी भर गई है तो आवेदन फॉर्म में सुधार हेतु ₹50 का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

एमपी एनएचएम भर्ती में आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियाँ

एचएम ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर पद के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरुआत 10 अगस्त 2026 से शुरू कर दी है और इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम दिनांक 25 अगस्त 2026 तय की है।

यदि कोई उम्मीदवार एप्लीकेशन फार्म में किसी प्रकार की गलत जानकारी भर देते हैं तो इसके सुधार के लिए 13 अगस्त 2026 से 26 अगस्त 2026 के बीच ऑनलाइन पोर्टल पर सभी आवेदक को सुधार का मौका दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश एनएचएम विभाग भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश एनएचएम विभाग की नई भर्ती में सभी उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित (CBT) परीक्षा के जरिए होगा। इस भर्ती की परीक्षा में कुल बहुविकल्प 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर के लिए आवेदक को 1 अंक मिलेगा।

इसके बाद अभ्यर्थियों का इंटरव्यू जरूरत पड़ने पर आयोजित किया जा सकता है नहीं तो विभाग द्वारा सीधे ही मेरिट लिस्ट के जरिए योग्य उम्मीदवारों का चयन कर उन्हें योग्य पद के लिए नियुक्त कर दिया जाएगा।

एनएचएम विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक भर्ती सैलरी

मध्य प्रदेश एनएचएम संविदा विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक के पद पर चयनित हुए उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक विभाग द्वारा 25,300 का मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा कई अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी जिसकी अधिक जानकारी नीचे दिए लिंक से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर देख पाएंगे।

एमपी एनएचएम भर्ती 2026 के लिए कैसे आवेदन जमा करें?

इच्छुक उम्मीदवारो के लिए इस भर्ती में आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स जरूर देखें।

  1. सबसे पहले iforms.mponline.gov.in पर पहुंचे
  2. अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा
  3. इस भर्ती से जुड़े महत्वपूर्ण लिंक सामने दिखाई देंगे
  4. सामने दिए Apply बटन पर क्लिक करें
  5. यदि आप नए आवेदक हैं तो पहले रजिस्टर कर अकाउंट बना लें
  6. इसके बाद Username और Password दर्ज कर लॉग-इन करें
  7. अब आवेदन फार्म खुल जाएगा
  8. आवेदन फार्म में व्यक्तिगत जानकारी भरें
  9. इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  10. और आवेदन शुल्क का भुगतान करके आपको एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करना होगा।

MP NHM Block Program Manager Recruitment Important Links

Official Websitenhmmp.gov.in
Notification PdfCheck Now
Apply LinkClick Here
Official Sourcenhmmp.gov.in & iforms.mponline.gov.in

एमपी एनएचएम भर्ती 2026 के ऑनलाइन आवेदन कब से प्रारंभ होंगे?

एमपी एनएचएम भर्ती के लिए 10 अगस्त 2026 से आवेदन शुरू होने जा रहे है।

एमपी एनएचएम विभाग भर्ती 2026 में सैलरी कितनी मिलेगी?

मध्यप्रदेश एनएचएम विभाग द्वारा जारी नई भर्ती के लिए 25,300 मासिक वेतन मिलेगा।

Shubham Rajak author photo Shubham Rajak

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *