LPG Gas E-kyc Kaise Kare: मोबाइल से घर बैठे करें गैस e-kyc, देखें ऑनलाइन प्रक्रिया और स्टेटस करे चेक

By: Shubham

On: October 9, 2026

Follow Us:

अगर आपके घर में Indane, Bharat Gas या HP Gas का कनेक्शन है तो गैस की e-kyc से जुड़ा नया नियम जारी हो गया है। केंद्र सरकार ने 01 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी सहित निर्धारित किए मूल्य पर घरेलू गैस सिलेंडर बुक करने के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया जा चुका है। जिन उपभोक्ताओं की e-kyc पहले से पूरी है उन्हें दोबारा सत्यापन कराने की जरूरत नहीं है।

अब अगर आपने अभी तक आधार वेरिफिकेशन नहीं कराया है तो यह काम मोबाइल से घर बैठे भी किया जा सकता है। इसके लिए गैस कंपनी के आधिकारिक ऐप और Aadhaar Face RD की मदद लेनी होगी। इस लेख में समझिए कि मोबाइल से e-KYC कैसे करें, अपना स्टेटस कहां देखें और चेहरा स्कैन नहीं होने पर क्या विकल्प उपलब्ध हैं सभी समस्याओं का हाल नीचे दिया है।

LPG Gas e-KYC 2026 Overview

Service NameLPG Gas E-kyc Kaise Kare
New Rule Apply Date01 October 2026
Gas Companies Indane, Bharatgas & HP Gas
VerificationBiometric Aadhaar Authentication
Online ModeMobile App
Aadhar Official AppAadhaar Face RD
Offline E-KYC ProcessGas Agency/Hawker
Helpline Number1800-2333-555

LPG Gas e-KYC 2026 का नया नियम क्या है?

दिल्ली स्थित पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 19 सितंबर 2026 को जारी सूचना में स्पष्ट किया था कि 01 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी रिफिल के लिए Biometric Aadhaar Authentication (BAA) जरूरी होगा। इसका उद्देश्य ग्राहकों की पहचान सुनिश्चित करना और डुप्लीकेट कनेक्शन के जरिए सब्सिडी के गलत इस्तेमाल को रोकना होगा।

केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार, 19 सितंबर तक 27.43 करोड़ उपभोक्ताओं यानी लगभग 89.9 प्रतिशत सक्रिय घरेलू ग्राहकों का सत्यापन पूरा हो चुका था। यदि आपका सत्यापन बाकी है तो पहले यह समझ लें कि इसे पूरा करने के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ेगी।

LPG Gas e-KYC के लिए क्या-क्या जरूरी है?

घर बैठे ई-केवाईसी करने के लिए आपके पास आधार नंबर, एलपीजी उपभोक्ता नंबर और इंटरनेट वाला स्मार्टफोन होना चाहिए। गैस कंपनी के ऐप में लॉगिन के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर की भी जरूरत पड़ सकती है। इसके अलावा फोन में कैमरा सही तरीके से काम करना चाहिए।

यहां एक बात ध्यान रखें कि आधार को केवल गैस कनेक्शन से लिंक करना और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण पूरा करना अलग प्रक्रियाएं हैं। इसलिए गैस एजेंसी के रिकॉर्ड में अपनी वर्तमान स्थिति जांचना जरूरी है।

LPG Gas e-KYC Online कैसे करें?

सरकार ने तीनों प्रमुख गैस कंपनियों के ग्राहकों को मोबाइल से स्वयं सत्यापन करने की सुविधा दी है। इसमें चेहरे की पहचान के लिए UIDAI का Aadhaar Face RD ऐप इस्तेमाल होता है।

  1. Indane के लिए IndianOil ONE, Bharatgas के लिए HelloBPCL और HP Gas के लिए HP PAY ऐप खोलें।
  2. UIDAI का Aadhaar Face RD ऐप भी इंस्टॉल करें।
  3. अपने गैस कनेक्शन वाले खाते में लॉगिन करें।
  4. उपलब्ध e-KYC या Aadhaar Authentication विकल्प चुनें।
  5. आधार संबंधी विवरण और आवश्यक सहमति देकर आगे बढ़ें।
  6. कैमरे के सामने चेहरा रखकर स्क्रीन पर दिए निर्देशों से सत्यापन पूरा करें।
  7. प्रक्रिया सफल होने पर पुष्टि संदेश और उपलब्ध e-KYC Status जांचें।

LPG Gas e-KYC का Status मोबाइल से कैसे देखें?

अगर आपने पहले ही ई-केवाईसी कराई है, तो संबंधित गैस कंपनी के ऐप में लॉगिन करके LPG खाते और उपलब्ध Authentication Status की जानकारी देखें। सफल सत्यापन का संदेश दिखाई देने पर उसकी पुष्टि करके अपने पास सुरक्षित रख लें।

लेकिन अगर ऐप में स्टेटस का विकल्प नहीं मिलता या पुराना रिकॉर्ड दिखाई दे रहा है तो गैस एजेंसी से अपने उपभोक्ता नंबर के आधार पर पुष्टि कराएं। केवल गैस सब्सिडी का भुगतान दिखना बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा होने का निश्चित प्रमाण नहीं है।

मोबाइल से Face Authentication नहीं हो तो क्या करें?

कभी-कभी कम रोशनी, कैमरे की अनुमति या इंटरनेट की परेशानी से चेहरा स्कैन नहीं हो पाता। ऐसी स्थिति में अच्छी रोशनी में दोबारा प्रयास करें और दोनों ऐप अपडेट रखें।

फिर भी समस्या बनी रहे तो नजदीकी LPG Distributor के पास जाएं। इसके अलावा सिलेंडर डिलीवरी के समय अधिकृत कर्मचारी से भी बायोमेट्रिक सत्यापन कराने की सुविधा उपलब्ध है।

क्या e-KYC नहीं कराने पर गैस मिलना बंद हो जाएगा?

यह समझना जरूरी है कि ई-केवाईसी अधूरी रहने पर गैस कनेक्शन अपने आप पूरी तरह बंद होने का नियम नहीं बताया गया है। हालांकि सब्सिडी सहित निर्धारित कीमत पर रिफिल बुकिंग के लिए सत्यापन पूरा करना आवश्यक है।

सरकार के अनुसार, जो उपभोक्ता प्रमाणीकरण नहीं करा सकते या नहीं कराना चाहते, वे अपनी गैस कंपनी के डिजिटल माध्यम पर यह विकल्प दर्ज कर सकते हैं। ऐसे ग्राहकों को स्थानीय उपलब्धता के अनुसार बिना सब्सिडी वाले 5 या 10 किलो के सिलेंडर बाजार मूल्य पर मिल सकते हैं।

LPG Gas e-KYC 2026 Online Important Links

सरकारी e-KYC गाइड एवं ऐप डाउनलोडPMUY e-KYC
IndianOil ONE ऐपCheck App
HelloBPCL ऐपCheck App
HP PAY ऐपCheck App
Aadhaar Face RD ऐपCheck App
नया सरकारी नियमPIB Notice

LPG Gas e-KYC Process FAQs

क्या LPG e-KYC दोबारा करानी होगी?

नहीं, जिन उपभोक्ताओं का बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण पहले ही पूरा हो चुका है, उन्हें दोबारा कराने की जरूरत नहीं है।

क्या घर बैठे मोबाइल से e-KYC हो जाएगी?

हां, संबंधित गैस कंपनी के ऐप और Aadhaar Face RD से घर बैठे सत्यापन किया जा सकता है।

ई-केवाईसी के लिए पैसे देने होंगे?

सरकार की मोबाइल आधारित स्वयं e-KYC सुविधा निःशुल्क है।

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment