PM Kisan 24th Installment 2026: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन आएंगे खाते में ₹2000, देंखे प्रक्रिया और Status

By: Shubham

On: October 12, 2026

Follow Us:

PM Kisan 24th Installment 2026

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए जरूरी जानकारी सामने आई है। केंद्र सरकार अब तक 23 किस्तें जारी कर चुकी है। पिछली किस्त 20 जून 2026 को भेजी गई थी जिसमें 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को आर्थिक सहायता राशि मिल है। अब किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार है।

अक्टूबर में ₹2,000 मिलने की चर्चा जरूर है, लेकिन सरकार ने अभी भुगतान की तारीख घोषित नहीं की है। ऐसे में अगर आप अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो अपने बैंक खाते, e-KYC और लाभार्थी रिकॉर्ड की स्थिति अभी जांच लें। इन जानकारियों में गलती होने पर भुगतान अटक सकता है।

PM Kisan 24th Installment 2026 Highlight

योजनाप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
अगली किस्त24वीं
किस्त की राशि₹2,000
सालाना सहायता₹6,000
पिछली किस्त20 जून 2026
24वीं किस्त की तारीखअभी जारी नहीं
भुगतानDBT
वेबसाइटpmkisan.gov.in

PM Kisan की 24वीं किस्त कब जारी होगी?

पीएम किसान योजना में पात्र किसान परिवारों को प्रत्येक वर्ष ₹6,000 दिए जाते हैं। यह राशि ₹2,000 की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में दिए जाते हैं। सरकार ने 20 जून 2026 को 23वीं किस्त जारी की थी, जिसके बाद अगला भुगतान बकाया है।

योजना के भुगतान चक्र के अनुसार अगस्त से नवंबर की अवधि अगली किस्त से संबंधित है। हालांकि 24वीं किस्त किस दिन आएगी, इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। किसानों को संभावित तारीखों के बजाय सरकारी पोर्टल पर प्रकाशित सूचना ज़रूर देखनी चाहिए।

PM Kisan योजना को 2030 तक बढ़ाने का फैसला

केंद्र सरकार ने जुलाई 2026 में पीएम किसान योजना को वित्त वर्ष 2030–31 तक जारी रखने की मंजूरी दी है। इसके लिए ₹3.15 लाख करोड़ का वित्तीय प्रावधान स्वीकृत किया गया है। इस फैसले से योजना की निरंतरता स्पष्ट होती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि अगली किस्त की तारीख भी तय हो चुकी है। पात्र किसानों को पहले की तरह ही निर्धारित शर्तें पूरी करनी होंगी।

24वीं किस्त किन किसानों को दी जाएगी?

योजना का लाभ पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को मिलता है। इसके लिए खेती योग्य भूमि का सही रिकॉर्ड, आधार संबंधी विवरण और सक्रिय बैंक खाता जरूरी है।

हालांकि सभी जमीन मालिक पात्र नहीं होते। आयकरदाता, कुछ सरकारी कर्मचारी, निर्धारित पेंशन पाने वाले व्यक्ति और अन्य अपवर्जित श्रेणियां योजना से बाहर हैं। सरकार संदिग्ध मामलों में भौतिक सत्यापन पूरा होने तक भुगतान रोक भी सकती है।

PM Kisan 24th Installment Status कैसे चेक करें?

किसानों के लिए सबसे उपयोगी सुविधा Know Your Status है। यहां पिछली किस्तों का भुगतान, बैंक का नाम और खाते में पैसा पहुंचने की जानकारी देखी जा सकती है। मोबाइल से स्टेटस जांचने के लिए नीचे दी गई जानकारी पढ़ें।

  1. pmkisan.gov.in मोबाइल में खोलें।
  2. Know Your Status विकल्प चुनें।
  3. अपना Registration Number दर्ज करें।
  4. स्क्रीन पर दिया Captcha भरें।
  5. पंजीकृत मोबाइल पर आया OTP सत्यापित करें।
  6. Payment Status, बैंक और e-KYC संबंधी विवरण देखें।

रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो Know Your Registration Number विकल्प से मोबाइल या आधार के माध्यम से खोज सकते हैं।

लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

अगर आपको पता नहीं कि आपका नाम अभी लाभार्थियों के रिकॉर्ड में है या नहीं, तो पीएम किसान पोर्टल पर Beneficiary List खोलें। इसके बाद राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनकर उपलब्ध सूची देखें। ध्यान रखें कि सूची में नाम होना अगली किस्त बैंक में पहुंचने की अंतिम पुष्टि नहीं है। व्यक्तिगत पेमेंट स्टेटस अलग से जांचना जरूरी है।

e-KYC अधूरी है तो अभी क्या करें?

पीएम किसान के पंजीकृत किसानों के लिए e-KYC अनिवार्य है। आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर सक्रिय है, तो पोर्टल पर OTP के माध्यम से सत्यापन कर सकते हैं। OTP नहीं मिल रहा हो, तो नजदीकी CSC पर बायोमेट्रिक e-KYC कराएं। पीएम किसान मोबाइल ऐप में Face Authentication की सुविधा भी उपलब्ध है। सत्यापन पूरा होने के बाद पोर्टल पर स्थिति जरूर जांचें।

₹2,000 की किस्त नहीं आई तो कहां शिकायत करें?

कई बार e-KYC पूरी होने के बावजूद भूमि रिकॉर्ड सत्यापन, आधार-बैंक सीडिंग या पात्रता जांच के कारण पैसा अटक सकता है। इसलिए पहले Know Your Status में उपलब्ध सूचना देखें।

समस्या बनी रहने पर कृषि विभाग के स्थानीय कार्यालय से संपर्क करें। आधिकारिक Grievance पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नंबर से शिकायत दर्ज करने और उसकी स्थिति देखने की सुविधा भी उपलब्ध है।

PM Kisan 24th Installment Related Links

Official PortalPM Kisan
किस्त और पेमेंट स्टेटसKnow Your Status
रजिस्ट्रेशन नंबर खोजेंRegistration Number
लाभार्थी सूचीBeneficiary List
शिकायत दर्ज करेंPM Kisan Helpdesk

PM Kisan 24वीं किस्त से संबंधित सवाल जवाब

क्या अक्टूबर 2026 में ₹2,000 आएंगे?

अक्टूबर में भुगतान की संभावना बताई जा रही है लेकिन सरकार ने 24वीं किस्त की निश्चित तारीख घोषित नहीं हुई है।

PM Kisan e-KYC पूरी है फिर भी पैसा क्यों नहीं आ रहा है?

भूमि रिकॉर्ड, आधार-बैंक सीडिंग या पात्रता सत्यापन लंबित होने पर भुगतान प्रभावित हो सकता है और अधिक जानकारी के लिए अपना व्यक्तिगत स्टेटस देखे।

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment