E-Kalyan Scholarship 2026: झारखंड के छात्रों के लिए ₹1 लाख तक की स्कॉलरशिप सहायता, देखें आवेदन प्रक्रिया और छात्रवृत्ति के नियम

By: Shubham

On: November 1, 2026

Follow Us:

झारखंड में इंटरमीडिएट से लेकर उच्च शिक्षा तक पढ़ रहे SC, ST और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए ई-कल्याण छात्रवृत्ति के आवेदन शुरू कर दिए है। इस कार्यक्रम के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए फॉर्म भरने की अंतिम दिनांक 20 नवंबर 2026 तक है। ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने फिलहाल आवेदन नहीं किया है, उन्हें अपने कॉलेज और दस्तावेजों की स्थिति देखनी चाहिए।

इस छात्रवृत्ति में कुछ कोर्स के लिए अधिकतम ₹1 लाख तक सहायता दी जाएगी। हालांकि, हर छात्र को इतनी सहायता राशि नहीं मिलेगी। भुगतान कोर्स ग्रुप, स्वीकृत फीस और छात्र के हॉस्टल में रहने या घर से पढ़ाई करने के आधार पर निर्धारित होता है, इसके लिए नीचे दिए आर्टिकल को ध्यान से जरूर देखें।

E-Kalyan Scholarship 2026 क्या है?

ई-कल्याण योजना झारखंड सरकार का छात्रवृत्ति पोर्टल है। इसके माध्यम से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 10वीं के बाद की पढ़ाई के लिए है। इसमें इंटरमीडिएट, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर और निर्धारित व्यावसायिक कोर्स शामिल किए गए है।

योजनाJharkhand Post Matric Scholarship
शैक्षणिक सत्र2026–27
विभागझारखंड कल्याण विभाग
पात्र वर्गSC, ST और BC
पारिवारिक आय सीमा₹2.50 लाख वार्षिक
अधिकतम सहायता सीमा₹1 लाख तक
प्रकाशित अंतिम तारीख20 नवंबर 2026
आवेदनऑनलाइन
आधिकारिक पोर्टलekalyan.cgg.gov.in

E Kalyan Scholarship Last Date 2026

कई सारे जारी हुए आवेदन कार्यक्रमों के अनुसार 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम दिनांक 20 नवंबर रखी है। दस्तावेज अपलोड और आवेदन में सुधार के लिए भी यही दिनांक बताई है।

इससे पहले जुलाई की अंतिम दिनांक दिखाई गई है। अब विद्यार्थियों को नया कार्यक्रम देखकर आवेदन करना होगा। संस्थान और जिला स्तर के सत्यापन की समय-सीमा अलग-अलग हो सकती है।

E-Kalyan Scholarship 2026 में कितने रुपये मिलेंगे?

इस छात्रवृत्ति में स्वीकृत ट्यूशन फीस और शैक्षणिक या निर्वाह सहायता शामिल होती है। झारखंड की पोस्ट-मैट्रिक नियमावली में कोर्स ग्रुप के अनुसार अलग-अलग अधिकतम सहायता राशि तय है।

कोर्सHostellerDay Scholar
Group 1-A₹1,00,000₹90,000
Group 1-B₹90,000₹85,000
Group 2-A₹75,000₹70,000
Group 3₹45,000₹40,000
Group 4₹35,000₹30,000

किन विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति?

आवेदक झारखंड का निवासी और SC, ST या BC वर्ग से होना चाहिए। परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय ₹2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

विद्यार्थी मान्यता प्राप्त तथा छात्रवृत्ति पोर्टल पर पात्र संस्थान में पढ़ रहा होना चाहिए। दूसरे राज्य में पढ़ने वाले झारखंड के विद्यार्थियों के लिए भी निर्धारित शर्तों के अंतर्गत अलग आवेदन के नियम है।

ई-कल्याण स्कॉलरशिप के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन से पहले जाति, निवास और आय प्रमाणपत्र की जानकारी देखना जरूरी है। कॉलेज का बोनाफाइड प्रमाण-पत्र और उसमें दिया फीस विवरण भी छात्रवृत्ति निर्धारण में महत्वपूर्ण है।

  • आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति, निवास और आय प्रमाणपत्र
  • पिछली परीक्षा की मार्कशीट
  • कॉलेज बोनाफाइड और फीस विवरण
  • बैंक संबंधी प्रमाण और सक्रिय मोबाइल नंबर
  • आवेदन की हस्ताक्षरित फोटो कॉपी, यदि पोर्टल पर मांगे जाए

E-Kalyan Scholarship Online Apply कैसे करें?

सबसे पहले जांचें कि आपका कॉलेज पोर्टल पर पंजीकृत है या नहीं। कॉलेज और कोर्स की सही जानकारी नहीं मिलने पर आवेदन अटक सकता है।

  1. ekalyan.cgg.gov.in खोले
  2. Check Eligibility से पात्रता देखे
  3. Student Registration/Login ऑप्शन देखें
  4. आधार आधारित पंजीकरण के निर्देश पूरे करे
  5. शैक्षणिक सत्र और संबंधित योजना चुने
  6. व्यक्तिगत, कोर्स और पात्रता विवरण भरे
  7. जरूरी दस्तावेज अपलोड करे
  8. फॉर्म जानकारी देख कर Submit करे
  9. आवेदन डाउनलोड करके प्रिंट सुरक्षित रखें।

आवेदन के बाद पैसा कब मिलेगा?

आवेदन की जांच पहले संबंधित कॉलेज के Institute Nodal Officer (INO) और उसके बाद निर्धारित जिला स्तरीय प्रक्रिया में होती है। गलत प्रमाण-पत्र या संस्थान का अधूरा रिकॉर्ड स्वीकृति प्रभावित हो सकता है।

स्वीकृत छात्रवृत्ति DBT प्रक्रिया के माध्यम से आधार से जुड़े पात्र बैंक खाते में भेजी जाती है। भुगतान की कोई एक निश्चित तारीख सभी विद्यार्थियों के लिए घोषित नहीं है।

E-Kalyan Scholarship 2026 कैसे देखें?

ई-कल्याण पोर्टल पर Student Login खोलकर अपने आवेदन की वर्तमान Status देख सकते हैं। अगर आवेदन सत्यापन स्तर पर रद्द है, तो कॉलेज के छात्रवृत्ति प्रभारी से संपर्क जरूर करें।

तकनीकी सहायता के लिए आधिकारिक हेल्पलाइन 1800-599-1289 उपलब्ध है। सहायता का समय सोमवार से शुक्रवार, सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक है।

E Kalyan Scholarship Important Links

आवेदन और लॉगिनe-Kalyan Portal
विभागीय जानकारीJharkhand Welfare
नियमावलीe-Kalyan पोर्टल का Rules सेक्शन

E-Kalyan Scholarship FAQs

E-Kalyan Scholarship 2026-27 की अंतिम दिनांक क्या है?

जारी हुए आवेदन कार्यक्रम में 20 नवंबर 2026 अंतिम दिनांक दी गई है।

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment