भारतीय सेना के साथ साइबर सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट पर काम करने के इच्छुक इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप का अवसर दिया जा रहा है। Indian Army Internship Programme के तहत DevSecOps Engineer प्रोजेक्ट में 02 सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। चयनित उम्मीदवारों को 75 दिनों के प्रशिक्षण में ₹75,000 तक स्टाइपेंड दिया जाएगा।
इस इंटर्नशिप के लिए 02 दिसंबर 2026 आवेदन की अंतिम दिनांक है। प्रोजेक्ट दिल्ली में संचालित होगा और इसमें सुरक्षित सॉफ्टवेयर बनाने, ऑटोमेटेड टेस्टिंग तथा सर्वर मैनेजमेंट पर काम करना पड़ेगा। पात्र उम्मीदवार AICTE के National Internship Portal के माध्यम से आवेदन कर सकते है।
Indian Army Internship 2026
Indian Army Internship Programme भारतीय सेना की प्रशिक्षण पहल है, इसमें विद्यार्थियों के लिए रक्षा क्षेत्र से जुड़े तकनीकी प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य पढ़ाई के दौरान सीखी गई तकनीक का व्यावहारिक उपयोग सही तरीके से करना और सिखाना है।
DevSecOps प्रोजेक्ट में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के साथ सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जाएगी। यहां इंटर्न के लिए समझने का अवसर मिलेगा कि किसी एप्लिकेशन को तैयार करने से लेकर सर्वर पर चलाने तक उसकी सुरक्षा कैसे सुनिश्चित किया जाता है।
Indian Army DevSecOps Internship Overview
| विवरण | जानकारी |
| संगठन | भारतीय सेना |
| प्रोजेक्ट | DevSecOps Engineer |
| कुल सीटें | 02 |
| कार्यस्थल | दिल्ली |
| अवधि | 75 दिन |
| अधिकतम स्टाइपेंड | ₹75,000 |
| शैक्षणिक क्रेडिट | 15 |
| आवेदन अंतिम तारीख | 02 दिसंबर 2026 |
| प्रस्तावित शुरुआत | 04 जनवरी 2027 |
| आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
Indian Army Internship 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
इस इंटर्नशिप के लिए B.Tech/B.E. या समकक्ष डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। संबंधित क्षेत्रों में Information Technology, Artificial Intelligence and Data Science, Electronics and Communication तथा Cyber Forensics and Information Security शामिल हैं।
Computer Science and Technology में M.Tech/M.E. करने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है। आवेदकों के लिए पूरे 75 दिन उपलब्ध रहना होगा।
DevSecOps इंटर्नशिप में क्या काम मिलेगा?
प्रशिक्षण में उम्मीदवार Git, Jenkins, GitHub Actions, Docker और Kubernetes जैसी तकनीकों पर काम करते है। इनका उपयोग सॉफ्टवेयर तैयार करने, टेस्ट करने और सुरक्षित तरीके से डिप्लॉय करने में किया जाता है।
इसके अलावा Linux, Python Scripting, SonarQube और सुरक्षा परीक्षण से संबंधित अनुभव उपयोगी रहेगा। कोडिंग तथा समस्या समाधान की क्षमता महत्वपूर्ण है। उपलब्ध लिस्टिंग में कई तकनीकी सर्टिफिकेशन का उल्लेख है, लेकिन सभी को अनिवार्य नहीं बताया गया है।
Indian Army Internship में ₹75,000 स्टाइपेंड कैसे मिलेगा?
₹75,000 पूरे इंटर्नशिप कार्यक्रम की अधिकतम स्टाइपेंड राशि है, निश्चित मासिक वेतन नहीं दिया जाएगा। भुगतान प्रशिक्षण पूरा करने, उपस्थिति और संबंधित शर्तें पूरी करने पर निर्भर करेगा।
इसलिए आवेदन करने से पहले स्टाइपेंड की शर्तें समझें। प्रोग्राम पूरा होने पर प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र और निर्धारित शैक्षणिक क्रेडिट का लाभ दिया जाएगा।
चयनित उम्मीदवारों को कौन से दस्तावेज चाहिए?
- शैक्षणिक संस्थान का Degree Verification Certificate
- Police Verification Certificate
- आधार कार्ड या अन्य सरकारी पहचान-पत्र
- 02 पासपोर्ट साइज फोटो
- संबंधित शैक्षणिक प्रमाण-पत्र
Indian Army Internship 2026 Online Apply कैसे करें?
ऑनलाइन फॉर्म AICTE National Internship Portal पर आवेदन कर सकते है। उम्मीदवार के लिए पहले अपना छात्र अकाउंट बनाना या मौजूदा अकाउंट से लॉगिन करना होगा।
- Indian Army Internship पोर्टल खोले
- अब Internships List सेक्शन में जाएं
- इसके बाद DevSecOps Engineer प्रोजेक्ट खोजे
- योग्यता, अवधि और आवेदन की स्थिति देखें
- अब Student Login या Registration पूरा करें
- इसके बाद अपनी शैक्षणिक जानकारी और संबंधित स्किल दर्ज करे
- अब आवेदन सबमिट करके उसकी जानकारी सुरक्षित रखे।
Indian Army Internship 2026 Apply Link
| DevSecOps Project Details | Check Now |
| Army Internships | Check Details |
| AICTE Portal | internship.aicte-india.org |