Aditya Birla Capital Scholarship 2026: कक्षा 9वीं से PG तक की छात्राओं को मिलेंगे ₹60,000 तक, 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

By: Shubham

On: October 9, 2026

Follow Us:

Aditya Birla Capital Scholarship 2026

ऐसे छात्रा जो पढ़ाई में अच्छे अंक लाने के बावजूद आर्थिक परेशानियों का सामना कर रही के लिए आदित्य बिड़ला कैपिटल फाउंडेशन ने छात्रवृत्ति कार्यक्रम 2026–27 के तहत आवेदन आमंत्रित करे है। इस कार्यक्रम में 9वीं से 12वीं, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली पात्र छात्राओं को एक शैक्षणिक वर्ष के लिए अधिकतम ₹60,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

देशभर की छात्राएं इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकती हैं लेकिन उससे पहले पिछली कक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक और परिवार की प्रति वर्ष आय ₹6 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर 2026 निर्धारित है और छात्रवृत्ति से जुड़ी सभी जानकारी नीचे उपलब्ध है।

Aditya Birla Capital Scholarship 2026 Overview

छात्रवृत्ति का नामAditya Birla Capital Scholarship 2026
संचालकAditya Birla Capital Foundation
लाभार्थीछात्राएं
पढ़ाई का स्तरकक्षा 9–12, पॉलिटेक्निक, UG और PG
न्यूनतम अंकपिछली कक्षा या शैक्षणिक वर्ष में 60%
अधिकतम पारिवारिक आय₹6 लाख प्रति वर्ष
आर्थिक सहायता₹25,000 – ₹60,000
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
अंतिम तारीख30 अक्टूबर 2026
आवेदन पोर्टलBuddy4Study

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 क्या है?

आदित्य बिड़ला कैपिटल स्कॉलरशिप एक प्राइवेट क्षेत्र की छात्रवृत्ति पहल है इसके जरिए Aditya Birla Capital Foundation अपने सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित करता है। इसका मुख्य उद्देश्य उन मेधावी छात्राओं की पढ़ाई में मदद करना है जिनके परिवारों के लिए स्कूल-कॉलेज की फीस और शिक्षा का खर्च उठाना कठिन है।

यह छात्रवृत्ति से सहायता केवल ट्यूशन फीस तक सीमित नहीं होती बल्कि निर्धारित नियम और शर्तों के अनुसार किताबों, छात्रावास, भोजन और अन्य आवश्यक शिक्षा से संबंधित खर्चों को भी इसमें शामिल किया जाता है। आवेदन Buddy4Study के माध्यम से स्वीकार किए जा रहे है।

किस कक्षा की छात्राओं को कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप?

छात्रवृत्ति की राशि सभी आवेदकों के लिए समान नहीं होती है। राशि का निर्धारण छात्रा की कक्षा या पाठ्यक्रम के आधार पर किया जाता है।

कक्षा 9वीं से 12वीं₹25,000
पॉलिटेक्निक डिप्लोमा₹25,000
स्नातक (UG)अधिकतम ₹45,000
स्नातकोत्तर (PG)₹60,000

Aditya Birla Capital Scholarship के लिए कौन पात्र है?

  • आवेदक छात्रा होनी चाहिए और वर्तमान में निर्धारित कक्षा या पाठ्यक्रम में अध्ययनरत होनी चाहिए।
  • पिछली कक्षा या शैक्षणिक वर्ष में 60 प्रतिशत या ज्यादा अंक होने चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय सभी स्रोतों से मिलाकर ₹6 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • छात्रा भारत के किसी मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूल, कॉलेज या संबंधित शैक्षणिक संस्थान में अध्ययनरत होनी चाहिए।
  • आदित्य बिड़ला कैपिटल, उसकी संबंधित कंपनियों और Buddy4Study के कर्मचारियों के बच्चे इस कार्यक्रम के पात्र नहीं होंगे।

आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?

  1. छात्रा की पासपोर्ट साइज 2 फोटो
  2. पिछली कक्षा या सेमेस्टर की मार्कशीट
  3. 10वीं और 12वीं की मार्कशीट होनी चाहिए
  4. पहचान प्रमाण हेतु आधार कार्ड, वोटर आईडी या अन्य सरकारी दस्तावेज
  5. वर्तमान शैक्षणिक वर्ष का प्रवेश प्रमाण, कॉलेज आईडी या फीस रसीद
  6. शैक्षणिक शुल्क और दूसरे पढ़ाई संबंधी खर्चों की रसीदें
  7. छात्रा की बैंक खाता पासबुक
  8. वैध परिवार् काआय प्रमाण पत्र
  9. छात्रा के घर की हाल की तस्वीर।

Aditya Birla Capital Scholarship 2026 Online Apply कैसे करें?

छात्रवृत्ति आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। इच्छुक छात्राएं मोबाइल या कंप्यूटर से अपना फॉर्म भर सकती हैं।

  • सबसे पहले Aditya Birla Capital Scholarship के आवेदन लिंक जाएं।
  • कार्यक्रम की पात्रता, सहायता राशि और जरूरी निर्देश पढ़ने के बाद Apply Now विकल्प को चुनें।
  • Buddy4Study पर पहले से अकाउंट है तो लॉग-इन करें।
  • नए आवेदक मोबाइल नंबर, ईमेल या Google अकाउंट से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • Start Application चुनें और मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक तथा पारिवारिक आय की जानकारी दर्ज करें।
  • सभी जरूरी दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • नियम और शर्तें स्वीकार करने के बाद Preview पर क्लिक करें।
  • अब नाम, अंक, बैंक विवरण और दस्तावेजों का मिलान जरूर करें।
  • जानकारी सही होने पर Submit करके आवेदन पूरा करें।
  • इसके बाद आवेदन से संबंधित पुष्टि या उपलब्ध रेफरेंस जानकारी सुरक्षित कर ले।

स्कॉलरशिप के लिए छात्राओं का चयन कैसे होगा?

इस छात्रवृत्ति में पात्रता पूरी करने वाली हर एक छात्रा का चयन अपने आप नहीं होता है। आवेदन सबमिट होने के बाद शैक्षणिक प्रदर्शन और परिवार की आर्थिक स्थिति के आधार पर उम्मीदवारों की छंटनी होती है। इसके बाद दस्तावेजों की जांच की जाती है।

शॉर्टलिस्ट से चयनित की गई छात्राओं से फोन पर बातचीत भी की जाती है। आखिरी चयन छात्रवृत्ति देनी वाली संस्थान द्वारा किया होता है। आवेदन करने वाली छात्राओं को अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर चालू रखना चाहिए और Buddy4Study पर अकाउंट तथा ईमेल पर आने वाली सूचनाएं देखते रहना चाहिए।

आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए कई बार छोटी-सी गलती भी आवेदन की जांच में परेशानी पैदा कर देती है। उदाहरण के लिए, अंकसूची में लिखा नाम और आवेदां फॉर्म में लिखा नाम अलग-अलग होना, पुराने वर्ष का आय प्रमाण अपलोड करना या अस्पष्ट दस्तावेज अपलोड करना।

फॉर्म भरते समय सभी जानकारी दस्तावेजों के आधार पर ही सही दर्ज करें। किसी अनजान व्यक्ति से अपना OTP, बैंक पासवर्ड या दूसरी गोपनीय जानकारी साझा न करें। आवेदन के लिए केवल अधिकृत scholarship portal का इस्तेमाल करें।

इस छात्रवृत्ति की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर 2026 है। तकनीकी समस्या या दस्तावेजों की कमी से बचने के लिए आवेदन आखिरी दिन तक टालना उचित नहीं होगा और अंतिम दिनांक से पहले आवेदन जमा करें।

Aditya Birla Capital Scholarship Apply Link

Application Form LinkClick Here
Last Date30 October 2026

Aditya Birla Capital Scholarship 2026 FAQs

क्या आदित्य बिड़ला कैपिटल स्कॉलरशिप के लिए लड़के भी आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, आदित्य बिड़ला कैपिटल स्कॉलरशिप के लिए सिर्फ छात्रा ही आवेदन कर सकती है।

क्या 60 प्रतिशत अंक होने पर स्कॉलरशिप मिलना तय है?

नहीं, 60 प्रतिशत न्यूनतम पात्रता है। आखिरी और फाइनल चयन शैक्षणिक योग्यता, आर्थिक स्तिथि और आवश्यक सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

क्या ग्रेजुएशन कर रही छात्राएं आवेदन कर सकती हैं?

हां, स्नातक डिग्री मे अध्ययनरत छात्रा आवेदन कर सकती है, और अधिकतम ₹45,000 की सहायता प्राप्त कर् सकती है।

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment