IRCTC Ticket Booking 2026: मोबाइल से कुछ सैकंड में करें ट्रेन टिकट बुक, देखें नया Aadhaar के नए नियम और पूरी प्रक्रिया

By: Shubham

On: October 25, 2026

Follow Us:

IRCTC Ticket Booking 2026

IRCTC Ticket Booking 2026 | ट्रेन से यात्रा करने के लिए अब रेलवे स्टेशन की रिजर्वेशन खिड़की पर जाने की जरूरत नहीं है। यात्री अपने मोबाइल पर IRCTC Rail Connect ऐप या आधिकारिक वेबसाइट से ट्रेन खोज सकते है सीटों की उपलब्धता देख सकते हैं और ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। बुकिंग पूरी होने पर टिकट के साथ PNR नंबर भी मिलता है।

हालांकि, ऑनलाइन टिकट बुकिंग के कुछ नियम बदल चुके हैं। सामान्य आरक्षण खुलने के शुरुआती 15 मिनट और Tatkal बुकिंग में Aadhaar Authentication महत्वपूर्ण है। इसलिए पहली बार टिकट बुक करने वाले यात्रियों को अकाउंट, भुगतान और टिकट की स्थिति समझ लेनी चाहिए।

IRCTC Ticket Booking 2026 क्या है?

IRCTC यानी Indian Railway Catering and Tourism Corporation भारतीय रेलवे की अधिकृत ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा है। इसके माध्यम से यात्री घर बैठे आरक्षित ट्रेन टिकट खरीद सकते हैं। वेबसाइट और Rail Connect ऐप दोनों पर बुकिंग की सुविधा मिलती है।

यात्री अपनी पसंद की ट्रेन, यात्रा तारीख, श्रेणी और उपलब्ध कोटा चुन सकते हैं। सीट कन्फर्म है या वेटिंग में, इसकी जानकारी भुगतान से पहले दिखाई देती है।

IRCTC Ticket Booking 2026 Overview

बुकिंग प्लेटफॉर्मIRCTC
आधिकारिक ऐपIRCTC Rail Connect
नया अकाउंटनिःशुल्क
सामान्य एडवांस बुकिंगअधिकतर ट्रेनों में 60 दिन
AC Tatkalसुबह 10 बजे
Non-AC Tatkalसुबह 11 बजे
भुगतानUPI, कार्ड, नेट बैंकिंग आदि
वेबसाइटirctc.co.in

IRCTC पर नया अकाउंट कैसे बनाएं?

यदि आपके पास IRCTC यूजर आईडी नहीं है तो पहले मुफ्त रजिस्ट्रेशन करें। इसके लिए सक्रिय मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और व्यक्तिगत जानकारी होना बहुत चाहिए।

IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर Register विकल्प खोलकर यूजरनेम, पासवर्ड और मांगी गई जानकारी दर्ज करना होगा। मोबाइल तथा ईमेल सत्यापन पूरा होने के बाद लॉगिन कर सकते हैं।

मोबाइल से IRCTC ट्रेन टिकट कैसे बुक करें?

सबसे पहले IRCTC Rail Connect ऐप इंस्टॉल करके लॉगिन करे, यात्रा शुरू करने वाला स्टेशन और दिनांक का ध्यान पूर्वक चयन करें।

  1. ऐप में Train या टिकट बुकिंग विकल्प खोलें
  2. From और To स्टेशन दर्ज करे
  3. यात्रा की तारीख और कोटा चुने
  4. उपलब्ध ट्रेनों में पसंद की ट्रेन देखें
  5. Sleeper, 3A, 2A या अन्य क्लास को चुने
  6. सीट उपलब्धता देखकर Book Now दबाएं
  7. यात्री का नाम, उम्र और अन्य जानकारी भरे
  8. बोर्डिंग स्टेशन और कुल किराया देखें
  9. UPI, कार्ड या उपलब्ध माध्यम से भुगतान करें
  10. बुकिंग सफल होने पर PNR और टिकट सुरक्षित रखें।

ट्रेन टिकट कितने दिन पहले बुक कर सकते हैं?

सामान्यतः आरक्षित ट्रेन टिकट यात्रा की तारीख को छोड़कर 60 दिन पहले बुक कर सकते है। एडवांस बुकिंग सुबह 08:00 बजे खुल जाती है। कुछ विशेष ट्रेनों में समय सारणी अलग हो सकती है।

01 अक्टूबर 2025 से आरक्षण खुलने के शुरुआती 15 मिनट में ऑनलाइन सामान्य कोटा टिकट केवल Aadhaar Authenticated यूजर्स बुक कर सकते है। सामान्य रेलवे रिजर्वेशन काउंटर के लिए यह ऑनलाइन प्रतिबंध लागू नही है।

Tatkal Ticket Booking का समय और नया आधार कार्ड नियम

तत्काल बुकिंग ट्रेन के शुरुआती स्टेशन से निकालने की दिनांक के 01 दिन पहले खुलती है। AC क्लास के लिए सुबह 10:00 बजे और Non-AC के लिए सुबह 11:00 बजे बुकिंग शुरू होती है।

जुलाई 2025 से ऑनलाइन Tatkal और Premium Tatkal टिकट के लिए Aadhaar Authenticated IRCTC अकाउंट जरूरी है। सत्यापन के लिए ऐप के Account सेक्शन में Authenticate User विकल्प इस्तेमाल कर सकते है।

Confirm, RAC और Waiting List का क्या मतलब है?

ट्रेन बुक करते समय उपलब्धता में अलग-अलग स्टेटस दिखाई देते है, इनका मतलब समझकर ही टिकट चुनें।

टिकट का स्टेटसमतलब
CNF/Confirmedसीट या बर्थ कन्फर्म
RACनिर्धारित व्यवस्था के अनुसार यात्रा की अनुमति
WL/Waiting Listपुष्टि का इंतजार
Fully Waitlisted E-Ticketचार्ट के बाद भी सभी WL हों तो यात्रा की अनुमति नहीं

चार्ट बनने के बाद पूरी तरह वेटिंग रह गए ई-टिकट स्वयं रद्द होने की प्रक्रिया में चले जाते हैं। ऐसे टिकट पर ट्रेन में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

IRCTC Ticket का PNR Status कैसे देखें?

बुकिंग सफल होने के बाद मिलने वाला PNR टिकट की पहचान संख्या है। इससे रिजर्वेशन की वर्तमान Status देख सकते है। IRCTC App या वेबसाइट में PNR Status खोलें और नंबर दर्ज करें। यात्रा से पहले स्टेटस दोबारा देखें, क्योंकि चार्ट तैयार होने तक स्थिति बदल सकती है।

IRCTC ट्रेन टिकट कैंसिल और रिफंड कैसे करें?

टिकट रद्द होने पर ऐप या वेबसाइट में My Bookings अथवा Booked Ticket History खोले। संबंधित टिकट चुनकर Cancel Ticket फीचर से उपलब्ध समय-सीमा में कैंसिलेशन पूरा करें।

रिफंड टिकट की श्रेणी, स्टेटस और कैंसिलेशन के समय पर निर्भर करता है। चार्ट बनने के बाद लागू मामलों में TDR प्रक्रिया जरूरी हो सकती है। कन्फर्म Tatkal टिकट के सामान्य कैंसिलेशन पर रिफंड नहीं मिलता है।

पेमेंट कट गया लेकिन टिकट नहीं बना तो क्या करें?

भुगतान कटने के बाद तुरंत दोबारा टिकट बुक करने से बचें। पहले My Bookings और Failed Transaction History में जांचें कि टिकट जारी हुआ है या नहीं।

यदि टिकट नहीं बना है तो संबंधित भुगतान या रिफंड Status जरूर देखें। आवश्यकता पड़ने पर IRCTC की आधिकारिक सहायता सेवा से संपर्क करें। OTP और बैंकिंग पासवर्ड किसी भी व्यक्ति के साथ साझा न करें।

IRCTC Ticket Booking Online Links

ऑनलाइन टिकट बुकिंगIRCTC Website
आधिकारिक मोबाइल ऐपIRCTC Rail Connect
E-Ticket Booking GuideCheck Now
Tatkal Booking RulesCheck Rules
Ticket CancellationCancellation Rules

IRCTC Ticket Booking से संबंधित पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

क्या IRCTC से मोबाइल पर टिकट बुक करना फ्री है?

IRCTC अकाउंट बनाना बिल्कुल फ्री है लेकिन टिकट बुक करते समय किराया और लागू शुल्क देना होता है।

क्या IRCTC पर टिकट बुक करने के लिए आधार कार्ड जरूरी है?

प्रत्येक सामान्य बुकिंग में इसकी जरूरत नहीं होती है लेकिन ऑनलाइन Tatkal और सामान्य आरक्षण खुलने के शुरुआती 15 मिनट में Aadhaar Authenticated अकाउंट होना जरूरी है।

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment